न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं ये एक्ट्रेस, बयां किया दर्द, इधर करिश्मा कपूर के साथ फिर झूमीं सोनाली बेंद्रे, देखें...

टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल हेपेटाइटिस बीमारी से जूझ रही हैं। सना ने इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए इसकी जानकारी दी। सना को ‘विष’ में उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 30 Jul 2023 1:26:00

इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं ये एक्ट्रेस, बयां किया दर्द, इधर करिश्मा कपूर के साथ फिर झूमीं सोनाली बेंद्रे, देखें...

टीवी एक्ट्रेस सना मकबूल हेपेटाइटिस बीमारी से जूझ रही हैं। सना ने इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए इसकी जानकारी दी। सना को ‘विष’ में उनके काम के लिए जाना जाता है। वह रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए गए ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 11 में भी नजर आई थीं। सना ने शनिवार (29 जुलाई) को पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, ‘नमस्कार दोस्तों! आज विश्व हेपेटाइटिस दिवस है और इस दिन मैं आपसे कुछ शेयर करना चाहती हूं, जो काफी पर्सनल है। हां, मैं एक ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस की मरीज हूं और मुझे इस बारे में साल 2020 में पता चला।

इस बीमारी के चलते इमोशनली, फिजिकली और मेंटली रूप से जर्नी कठिन रही है। सबसे अच्छी बात 2021 की है जब मैं खतरों के खिलाड़ी के लिए गई थी, तो मैं इससे लड़ रही थी। शो के दौरान मैं मेंटली काफी ठीक महसूस कर रही थी। फिर मुझे ब्रेक लेना पड़ा जिसकी वजह से करिअर में काफी नुकसान हुआ। मुझे हेल्थ पर फोकस करना पड़ा। पिछले एक साल से मैं खुद पर ध्यान दे रही हूं। कहते हैं कि जब सब कुछ ठीक चल रहा होता है तो कुछ न कुछ गड़बड़ होती है। मुझे लगता है कि मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था जब मेरा करिअर उड़ान भर रहा था तो मुझे ब्रेक लेना पड़ा। मैं लगातार काम कर रही थी लेकिन मुझे पीछे हटना पड़ा।

मैं पिछले डेढ़ साल से परेशान चल रही हूं। मेरे हाथ से काम भी चला गया। जब भी सुबह उठती हूं तो चेहरा सूजा हुआ, हाथ पैर ब्लोटेड से हो जाते हैं। बाल भी काफी झड़ रहे हैं और वजन बढ़ गया है। आज विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर मैं साझा करना चाहती हूं कि अब मैं धीरे-धीरे ठीक हो रही हूं। मैं एफ3-एफ4 स्टेज से गुजरते हुए एफ1-एफ2 स्टेज पर हूं, ये बड़ी सफलता है।

जब साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी ऑटोइम्यून कंडीशन के बारे में बताया था तो मैं उनके दर्द को समझ पाई थी। मैं उनकी तकलीफ को महसूस कर पा रही थी, क्योंकि मैं खुद उससे जूझ रही थी। मैं भगवान से पूछती थी कि मैं ही क्यों? पर जैसा कि कहा गया है भगवान मुश्किल वक्त अपने बहादुर योद्धाओं को दिखाते हैं। इस तरह की बीमारियों से लड़ रहे सभी साथी हार न मानें, भगवान पर भरोसा रखें।

sana makbul,hepatitis,sonali bendre,karishma kapoor,actress sana makbul,sonali karishma,hum saath saath hain

'इंडियाज बेस्ट डांसर 3' की जज सोनाली ने शेयर किया वीडियो

एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने 90 के दशक में अपने काम और खूबसूरती से फैंस का दिल जीता। वे पिछले काफी समय से सिल्वर स्क्रीन से दूर हैं। वे कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को मात दे चुकी हैं। सोनाली अपने कई वीडियो और पोस्ट से इंटरनेट पर छाई रहती हैं। अब सोनाली का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो 90 के दशक की एक और दिग्गज एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ पुराने गाने पर डांस करती दिख रही हैं। दरअसल सोनाली इन दिनों डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर 3' में जज के रूप में नजर आ रही हैं।

सोनाली ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर करिश्मा के साथ एक रील पोस्ट की। वीडियो में दोनों उनकी 1999 की फिल्म 'हम साथ साथ हैं' के गाने 'म्हारे हिवड़ा में नाचे मोर' पर डांस कर रही हैं। सोनाली ने कैप्शन दिया, 'इसका रीमेक बनाना पड़ा। पुराने समय की याद आ रही है।' इसी फिल्म की एक और एक्ट्रेस तब्बू ने स्माइली इमोजी के साथ वीडियो पर रिएक्शन दिया। फिल्म में सलमान खान, सैफ अली खान और मोहनीश बहल की बहन का रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस नीलम ने दिल वाले इमोजी के साथ लिखा, 'प्यारी यादें।'

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका