न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बॉडी शेम किए जाने पर सना ने ऐसे दिया ट्रॉलर्स को जवाब, ‘अबीर गुलाल’ बैन होने पर वाणी ने उठाया यह कदम

एक्ट्रेस सना मकबूल ने पिछले साल ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ का खिताब जीता था। इसके बाद सना को काफी शौहरत मिली है। सोशल मीडिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 02 May 2025 8:18:08

2 News : बॉडी शेम किए जाने पर सना ने ऐसे दिया ट्रॉलर्स को जवाब, ‘अबीर गुलाल’ बैन होने पर वाणी ने उठाया यह कदम

एक्ट्रेस सना मकबूल ने पिछले साल ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 3’ का खिताब जीता था। इसके बाद सना को काफी शौहरत मिली है। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग में भी खासा इजाफा हुआ है। हालांकि उन्हें हाल ही में सोशल मीडिया पर बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था। अब इस पर एक्ट्रेस का गुस्सा फूटा है। सना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर ट्रॉलर्स को फटकार लगाई है। दरअसल सना ने अपनी एक फोटो शेयर की थी। इसे देख कुछ यूजर्स ने सना को बॉडी शेम किया था। कुछ लोगों ने कहा था कि सना के गाल मोटे हो गए हैं।

सना ने पलटवार करते हुए वीडियो की सीरीज शेयर की है। इसमें सना ने कहा, “हाय दोस्तों, आप में से बहुत से लोग मुझे बता रहे हैं कि मोटी दिख रही हूं, गाल बाहर आ गया है। सच कहूं तो पहले ये चीज का फर्क पड़ता था लेकिन अब फर्क नहीं पड़ता। ये मेरी बॉडी है और मेरी मर्जी मैं कैसी भी लगूं, मोटी, सूखी, पतली या गुब्बारे की तरह। यह मेरी पसंद है। और मुझे लगता है कि मैं फैब दिखूं और मैं फैब हूं। तो किसी को बोलने से पहले उसके बारे में जान लो कि वो किसी चीज से गुजर रहा हो या कोई मेडिकल कारण हो।”

बता दें 13 जून 1993 को मुंबई में जन्मीं सना ने बतौर मॉडल अपने करिअर की शुरुआत की थी। इसके बाद एक्टिंग की शुरुआत की। टीवी की दुनिया में अपना नाम बनाने के बाद सना ने कई रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया। उन्हें ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ धारावाहिक से पहचान मिली। वह ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में भी नजर आई थीं।

sana makbul,actress sana makbul,bigg boss ott 3,bb ott 3,sana bigg boss,sana makbul body shaming,sana trollers,vani kapoor,actress vani kapoor,abir gulaal,abir gulaal movie,fawad khan

‘अबीर गुलाल’ में पाकिस्तानी एक्टर फवाद आलम के अपोजिट थीं वाणी कपूर

वाणी कपूर, अजय देवगन, रितेश देशमुख की फिल्म ‘रेड 2’ गुरुवार (1 मई) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर इसकी शानदार शुरुआत रही। हालांकि वाणी इन दिनों ‘अबीर गुलाल’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। इस फिल्म में उनके हीरो पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान है। फिल्म का टीजर भी जारी किया जा चुका है, लेकिन पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा होने से फिलहाल मूवी की रिलीज पर रोक लग गई है।

फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी। वाणी को फवाद के साथ काम करने की वजह से लगातार ट्रॉल किया जा रहा है। अब वाणी ने कुछ ऐसा किया है, जो सोशल मीडिया पर टॉकिंग पॉइंट बना हुआ है। बता दें वाणी ने हमले पर रिएक्शन देते हुए इस घटना की निंदा की थी मगर पाकिस्तानी स्टार्स के बैन पर चुप्पी साध रखी थी। अब वाणी ने इंस्टाग्राम से अचानक फिल्म से जुड़ी सभी पोस्ट हटा दी है। वाणी ने पूर्व में फवाद और फिल्म के मेकर्स के साथ कई तस्वीरें शेयर की थीं।

इसके अलावा ‘अबीर गुलाल’ से जुड़ी कई पोस्ट डाली थी, लेकिन अब इंस्टा पर ये मौजूद नहीं है। वाणी ने ये सारी पोस्ट हटा दी है। यूजर्स पूछ रहे हैं कि क्या विवाद के बाद वाणी ने खुद को ‘अबीर गुलाल’ से अलग कर लिया है। हालांकि इसे लेकर वाणी की तरफ से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। इस बीच भारत सरकार फवाद समेत पाकिस्तान के तमाम स्टार्स का इंस्टाग्राम ब्लॉक कर चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी