न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सना खान ने दी खुशखबरी, होने वाले हैं 3 से 4, इस फिल्म में नजर आएंगी युजवेंद्र चहल की पत्नी

एक्ट्रेस सना खान काफी पहले एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी हैं। इस बीच सना ने आज शुक्रवार (22 नवंबर) को अपने पति...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Nov 2024 7:21:52

2 News : सना खान ने दी खुशखबरी, होने वाले हैं 3 से 4, इस फिल्म में नजर आएंगी युजवेंद्र चहल की पत्नी

एक्ट्रेस सना खान काफी पहले एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकी हैं। इस बीच सना ने आज शुक्रवार (22 नवंबर) को अपने पति मुफ्ती अनस सईद के साथ सोशल मीडिया पर फैंस को खुशखबरी देते हुए घोषणा की है कि वह दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। सना ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर बताया कि वे जल्द ही 3 से 4 होने वाले हैं। साल 2020 में शादी के बाद लाइमलाइट से दूर रहने वालीं सना ने अल्लाह का भी शुक्रिया अदा किया है।

सना ने दिल छू लेने वाली क्लिप शेयर करते हुए लिखा, “अल्लाह की कृपा से हमारा तीन का परिवार खुशी-खुशी चार में बदलने वाला है। हमारे घर एक छोटा सा आशीर्वाद दस्तक देने वाला है। सैयद तारिक जमील बड़ा भाई बनने के लिए बहुत उत्साहित हैं! प्यारे अल्लाह, हम अपने नए आशीर्वाद का स्वागत करने और उसे खूब लाड-दुलार करने का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। हमें अपनी दुआओं में शामिल रखें। अल्लाह हमारे लिए यह आसान और सुखद बनाए। अल्हम्दुलिल्लाह... अल्लाह, मुझे अपनी शक्ति से एक अच्छी संतान दे।

सच में आपने हमारी दुआ सुन ली है...हमें एक ऐसा परिवार बनाए जो न केवल संख्या में बल्कि गुणों में भी समृद्ध हो। अल्लाह हमारी प्रार्थना स्वीकार करें और हम सभी के लिए सब अच्छा करें। मेहरबानी करना अल्लाह ताला।” सना ने 5 जुलाई 2023 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। सना ने 18 साल की उम्र में एक मॉडल के रूप में करिअर शुरू किया था और विभिन्न भाषाओं की 50 से ज्यादा फिल्मों में दिखाई दीं।

चहल की पत्नी धनश्री वर्मा तेलुगु फिल्म में करने जा रही हैं डेब्यू, हैं अच्छी डांसर

भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा खूबसूरती और अपने डांस को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। बताया जा रहा है कि धनश्री तेलुगु फिल्म में डेब्यू करने वाली हैं। हाल ही में इंडिया ग्लिट्ज पर एक रिपोर्ट छपी। इसके मुताबिक धनश्री तेलुगु फिल्म ‘आकाशम दति वास्तवा’ में नजर आएंगी। फिल्म को दिल राजू के बैनर तले बनाया जा रहा है। इसमें कोरियोग्राफर यश भी लीड रोल में रहेंगे।

इसमें कार्तिका मुरलीधरन भी काम करने वाली हैं, जो मलयालम इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं। धनश्री का अहम रोल होगा। हालांकि धनश्री की तरफ से तेलुगु डेब्यू को लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है। यह डांस बेस्ड फिल्म बताई जा रही है। इसी कारण धनश्री को अप्रोच किया गया है। वह परफेक्ट चॉइस हैं।

धनश्री को चुनने से पहले कई एक्ट्रेस के नाम पर विचार किया गया, उसके बाद जाकर उन्हें फाइनल किया। धनश्री ने रोल को देखने के बाद ही फिल्म जॉइन करने की बात कही है। धनश्री टीवी पर डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ का हिस्सा बनी थीं। उन्होंने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। वह इंस्टाग्राम पर डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके 6.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार