न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पहली एनिवर्सरी पर सना ने पति को ऐसे किया विश, राजकुमार ने शेयर की फोटो, शादी में झूमकर नाचीं आलिया

एक्ट्रेस सना खान और गुजरात के बिजनेसमैन अनस सैयद की शादी का एक साल पूरा हो गया है। फर्स्ट मैरिज एनिवर्सरी पर सना ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Nov 2021 2:14:02

पहली एनिवर्सरी पर सना ने पति को ऐसे किया विश, राजकुमार ने शेयर की फोटो, शादी में झूमकर नाचीं आलिया

एक्ट्रेस सना खान और गुजरात के बिजनेसमैन अनस सैयद की शादी का एक साल पूरा हो गया है। फर्स्ट मैरिज एनिवर्सरी पर सना ने अनस के साथ बेहद खूबसूरत फोटो शेयर करते हुए उन्हें मुबारकबाद दी है। सना की ये फोटो और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटो में दोनों पूरी तरह से एक-दूसरे में खोए दिखाई दे रहे हैं। सना ने कैप्शन में लिखा, "मैं आपके दीन, अखिरा और बीच में सब कुछ के लिए प्रार्थना करती हूं, जैसे मैं अपने लिए प्रार्थना करती हूं। मैं आपके लिए वैसे ही प्रार्थना करती हूं। जब मैं आपके लिए प्रार्थना करती हूं, तो ऐसा लगता है कि मैं खुद के लिए प्रार्थना कर रही हूं, क्योंकि मैं जो अपने लिए चाहती हूं, वो आपके लिए भी चाहती हूं।

आप मुझे अल्लाह के करीब ले जाते हैं, न कि उस पाप के लिए जिसकी आप प्रतीक्षा कर रहे थे। शादी की पहली सालगिरह खूब मुबारक हो @anas_saiyad20. जल्द ही हमारे लिए फोटो पृष्ठभूमि के वास्तविक में बदलने का इंतजार नहीं कर सकती। इंशा अल्लाह।" सना ने सूरत के मौलवी और बिजनेसमैन अनस के साथ 20 नवंबर 2020 को प्राईवेट तरीके से शादी की थी। उन्होंने 22 नवंबर को शादी की घोषणा करते हुए वेडिंग फोटो शेयर की थी। उल्लेखनीय है कि सना बिग बॉस शो का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

15 नवंबर को पत्रलेखा के साथ शादी के बंधन में बंधे थे राजकुमार

एक्टर राजकुमार राव 15 नवंबर को चंडीगढ़ में लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ शादी के बंधन में बंध गए। शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। अब राजकुमार ने भी शादी की कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। फोटो में राजकुमार व्हाइट शेरवानी में हैं। राजकुमार ने सिर पर लाल पगड़ी पहनी हुई है। पत्रलेखा लाल लहंगे में दिख रही हैं। इसके साथ पत्रलेखा ने गोल्डन और ग्रीन ज्वैलरी पहनी है।

पत्रलेखा ब्राइडल लुक में कहर ढा रही हैं। राजकुमार, पत्रलेखा को गले लगाए हुए और शरारत करते नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे की स्माइल देखते ही बनती है। वे 2010 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। राजकुमार ने पत्रलेखा को सबसे पहले एक एड फिल्म में देखा था। पत्रलेखा ने राजकुमार को 'लव सेक्स ओर धोखा' फिल्म में देखा। साल 2014 में दोनों ने फिल्म 'सिटी लाइट्स' में साथ काम किया।

आलिया अपनी दोस्त अनुष्का रंजन की संगीत सेरेमनी में थिरकीं

बॉलीवुड की क्यूट गर्ल आलिया भट्ट हमेशा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। हाल ही में आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक सनसेट का वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे समुद्र किनारे नजर आ रही थीं। अब उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है। ये उनकी दोस्त अनुष्का रंजन के संगीत सेरेमनी के दौरान का है। इसमें देखा जा सकता है कि आलिया अपने बाकी दोस्तों के साथ जमकर डांस कर रही हैं। आलिया का ये डांस वीडियो वुमला नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है।

इसमें आलिया का जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है। आलिया काफी ग्लैमरस भी नजर आ रही हैं। अनुष्का और आदित्य सील की शादी से ठीक एक दिन पहले संगीत फंक्शन का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री से तमाम सितारों ने शिरकत की। आलिया और उनकी सहेलियों ने दुल्हन को स्पेशल फील कराने के लिए रानी मुखर्जी के गाने पर डांस किया। एक वीडियो में दुल्हन के साथ उनकी बहन आकांक्षा रंजन, आलिया और वाणी कपूर फिल्म ‘साथिया’ के गाने ‘छलका छलका रे कलसी का पानी’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर