न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सना ने रुबीना के शो में किया यह खुलासा, जल्द मां बनेंगी यह एक्ट्रेस, शेयर किया मैटरनिटी फोटोशूट

मनोरंजन जगत में करीब 15 साल तक दर्शकों का मनोरंजन करने वालीं एक्ट्रेस सना खान ग्लैमर की दुनिया से तौबा कर चुकी हैं। सना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 19 Sep 2024 12:56:53

2 News : सना ने रुबीना के शो में किया यह खुलासा, जल्द मां बनेंगी यह एक्ट्रेस, शेयर किया मैटरनिटी फोटोशूट

मनोरंजन जगत में करीब 15 साल तक दर्शकों का मनोरंजन करने वालीं एक्ट्रेस सना खान ग्लैमर की दुनिया से तौबा कर चुकी हैं। सना करीब 4 साल से इस दुनिया से दूर हैं और पति व बच्चे में मस्त हैं। सना ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में हिस्सा लिया और अपनी फूहड़ता पर फूट-फूटकर रोईं। सना बिग बॉस की पूर्व विजेता टीवी एक्ट्रेस रुबिना दिलैक के चैट शो 'किसी ने बताया नहीं' में हिस्सा लेने पहुंची थी।

यहां सना ने अपने करिअर के अनुभवों पर खुलकर बात की। सना ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं ग्लैमर की चमक-धमक में खो गई थी। एक लड़की जो सलवार-कमीज पहना करती थी वो अचानक से बैकलेस और शॉर्ट्स पहनने लग गई। मैं समझ नहीं पा रही थी। वो दौर दूसरा था। आज जब भी मैं उस दौर को याद करती हूं तो मुझे रोना आता है। ये मेरे अनजाने में किए गए गुनाह थे। मैं अपने आपसे सवाल करने लगी थी कि ये सब कर मैं खुश हूं या नहीं।

पता ही नहीं चला शैतान ने मुझे कब एक महिला के तौर पर नंगा कर दिया। धर्म आपको नरमी और तहजीब सिखाता है। मैं ऐसे किसी धर्म को नहीं जानती जो मारना, चोरी करना या फिर गलत काम करना सिखाता हो। सना ने करिअर की शुरुआत साल 2000 में फिल्म 'ये है हाई सोसाइटी' से की थी। सना ने 27 से ज्यादा फिल्में और टीवी सीरियल्स में काम किया। साल 2020 में अचानक सना के धर्मिक जज्बात जाग गए और उन्होंने शादी के बाद ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया। अब सना इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सना को 6 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं एक्ट्रेस सना सैय्यद

एक्ट्रेस सना सैय्यद के फैंस के लिए खुशखबरी हैं। वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। सना ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान खूबसूरत फोटोशूट के साथ किया। इसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट करते हुए सना ने ढेर सारी तस्वीरें शेयर कीं। इनमें वह पति इमाद शम्सी के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस पोस्ट में सना ने कैप्शन दिया, “जीन के एक नए पेयर जैसा कुछ नहीं है!!! हमारा छोटा चमत्कार रास्ते में है।”

इस पोस्ट पर सना के को स्टार पारस कलनावत ने कमेंट में लिखा, “ऐऐऐऐ। बधाई हो दोबारा सना..” एक्टर अध्विक ने लिखा, “मेरी डार्लिंग। तीनों को ढेर सारा प्यार।” फैंस ने ढेर सारे हार्ट इमोजी के साथ सना को बधाई दी है। पिछले दिनों ‘कुंडली भाग्य’ में ‘पलकी’ के किरदार को अलविदा कहने की वजह उनकी पहली प्रेग्नेंसी कही जा रही थी।

इसके बाद उन्हें ना किसी इवेंट में स्पॉट किया गया और ना ही सोशल मीडिया पर कोई खबर आई। अब फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। उल्लेखनीय है कि टीवी की दुनिया की ही मशूहर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी, युविका चौधरी और श्रद्धा आर्या भी जल्द ही मां बनने वाली हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री