न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : संभावना सेठ ने व्लॉग में शेयर किया अपना दर्द, शिल्पा शिंदे ने मनोज की मौत के लिए इन्हें बताया दोषी

एक्ट्रेस संभावना सेठ हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। संभावना लेटेस्ट व्लॉग में जबरदस्त इमोशनल हो गईं। उन्होंने अपने प्यारे डॉगी को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 25 Mar 2025 12:17:39

2 News : संभावना सेठ ने व्लॉग में शेयर किया अपना दर्द, शिल्पा शिंदे ने मनोज की मौत के लिए इन्हें बताया दोषी

एक्ट्रेस संभावना सेठ हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। संभावना लेटेस्ट व्लॉग में जबरदस्त इमोशनल हो गईं। उन्होंने अपने प्यारे डॉगी को खोने से लेकर गर्भपात, बॉडी-शेमिंग और लगातार ट्रॉलिंग का सामना करने तक, दर्द को फैंस के साथ साझा किया। संभावना ने कहा कि हमारा दिल टूट गया हैं... चेरी, हमारी बेटी, हमारा फरिश्ता, हमारा सब कुछ, हमें छोड़कर चली गई। हमने उसे अपने पास रखा... उसने कुछ बार अपना मुंह खोला, और फिर... वह चली गई। वह 16 साल की थी, लेकिन उसने हमें जीवन भर का प्यार दिया।

वह किडनी फेलियर से पीड़ित थी। अपने बच्चे के जाने का क्या दर्द होता है, मैं वही महसूस कर रही हूं। कई लोग समझेंगे और कई लोग नहीं समझेंगे, जो कुत्तों से प्यार नहीं करते। भगवान उनका भला करे, जिन्होंने मुझे उस समय भी गंदे कमेंट्स किए, जब चेरी चली गई कि ये तो दुबई गए थे, इनको तो दुबई घूमना था। मैं अपने सास-ससुर के कारण गई थी। 12 मिनट के व्लॉग्स से मुझे जज मत करो। लोगों ने जो गंदा लिखा उससे मुझे लगा कि दुनिया में कुछ लोग ज्यादा तकलीफ में हैं। मैं सोच रही हूं कि जब मैं कुछ गलत करूंगी तो वे क्या करेंगे।

तब तो मुझे फांसी पर चढ़ा देंगे। आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का ये हाल हो गया है। मेरे पति (अविनाश द्विवेदी) की सीरीज ‘दुपहिया’ आई और लोग कह रहे थे कि जब चेरी तकलीफ में थी, हम जश्न मना रहे थे। लोग मुझे मेरे रवैये के कारण बहुत ट्रॉल करते हैं। मुझे बहुत जल्दी जज कर लिया जाता है। मैंने कई चीजें खो दी हैं। पहले मेरे पिता, फिर मेरा कोको, फिर मेरी मां और मेरा मिसकैरेज। लोग इसे बहुत जल्दी भूल गए और अब चेरी को खोना। आपको अंदाजा नहीं है कि मैंने कितनी चिंता और तनाव झेला है।

जिन लोगों ने मुझे और चेरी को लेकर गंदा कहा है, कर्म का हिसाब यहीं देना है। आप मुझे वीडियो में हंसते हुए देखते हैं क्योंकि मैं लोगों को खुश करना चाहती हूं, लेकिन मेरे जीवन में बहुत सी परेशानियां हैं क्योंकि मैंने बहुत कुछ झेला है। मैंने इतने सारे इंजेक्शन लिए हैं। लोग कहते हैं कि मैं मोटी हो गई हूं। लोगों ने उसमें भी गंदा लिखना शुरू कर दिया। इतने सारे आईवीएफ और यह आसान नहीं है। मुझे परवाह नहीं है कि मेरा बच्चा है या नहीं, लेकिन मैं हमेशा जानवरों की देखभाल करूंगी।

sambhavna seth,actress sambhavana seth,sambhavana emotional,sambhavana vlog,avinash dwivedi,sambhavana dog,shilpa sinde,actress shilpa shinde,manoj santoshi,writer manoj santoshi,shilpa manoj,manoj hospital

शिल्पा शिंदे ने कहा, अगर डॉक्टर्स चाहते तो बच सकते थे मनोज संतोषी

‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम राइटर मनोज संतोषी का सोमवार (24 मार्च) को निधन हो गया। वे 49 साल के थे। उनके निधन के बाद ‘भाबीजी…’ की शुरुआत में ‘अंगूरी भाभी’ का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने डॉक्टर्स और अस्पताल पर आरोप लगाया है। शिल्पा ने जूम के साथ बात करते हुए कहा कि मनोज की जान अस्पताल की लापरवाही से गई। अगर डॉक्टर्स चाहते तो मनोज बच सकते थे।

मैं चाहती थीं कि मनोज जल्दी से ठीक हो जाएं क्योंकि उन्होंने मेरा काफी साथ दिया। मनोज काफी जिद्दी थे। वे हमेशा थोड़ा सा अकेले रहे। थोड़ा सुनते भी कम थे। उन्होंने आयुर्वेद तक का सहारा लिया। इसमें कई चीजें सक्सेसफुल भी रहीं। जैसे ही डॉक्टर्स को पता चला की फैमिली वाले नहीं हैं तो लापरवाही की। मैं दो दिनों के लिए मुंबई आई थीं तो वो लापरवाही देखी थी कि साथ में कोई नहीं है। ये पैसा कमाने का बहुत ही अच्छा बिजनेस है। मरे हुए इंसान को डायलिसिस कर रहे थे। कोई इतना बेवकूफ नहीं है कि उसे समझ नहीं आएगा कि क्या हो रहा है।

जिन डॉक्टर्स को बुलाना पड़ता था तो नहीं आते थे वो उस दिन सुबह 6 बजे आते हैं और कहते हैं कि मनोज कोमा में चले गए और उनको आईसीयू में शिफ्ट करना होगा। मैंने डॉक्टर से पूछा कि उनको कैसे पता कि ये सुबह 6 बजे होने वाला है। क्योंकि डॉक्टर्स उस समय वहां थे। मैंने उनसे पूछा कि क्या उनको मनोज की किडनी चाहिए? क्योंकि उन्हें लगता था कि मनोज के परिवार का कोई नहीं है। वो हमें दिखाने के लिए डायलिसिस कर रहे थे जबकि मनोज उस समय जिंदा नहीं थे। यह लापरवाही और चोरी का मामला है। मैं ऐसा इसलिए बोल रही हूं क्योंकि ऐसा बहुत से लोगों के साथ होता है। ये उन लोगों की बदकिस्मती थी कि मैं वहां पर थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी