‘बिग बॉस’ फेम एक्ट्रेस सना खान ने कुछ साल पहले एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। हालांकि सना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सना कुछ दिनों पहले रुबीना दिलैक के पॉडकास्ट में नजर आई थीं। अब एक्ट्रेस संभावना सेठ के साथ सना का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें सना, संभावना को दुपट्टा ओढ़ने या बुर्का पहनने के लिए कहते हुए दिख रही हैं। यूजर्स को यह बात पसंद नहीं आई वे सना को जबरदस्त तरीके से ट्रॉल करने लगे। अब इस मामले पर संभावना ने रिएक्शन दी है।
संभावना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वीडियो शेयर किए हैं। इसमें वह बोलती हैं, “हैलो दोस्तों, मुझे ये वीडियो जल्दी इसलिए बनाना पड़ा, क्योंकि मुझे अंदाजा ही नहीं था कि सोशल मीडिया पर इस समय क्या हो रहा है। आप लोग जानते हैं कि हम इस समय ट्रेवल कर रहे हैं। ऐसे में मुझे कुछ भी पता नहीं की सोशल मीडिया पर हो क्या रहा है। आज मुझे इंडिया फोरम से फोन आया, तब मुझे पता चला कि सना खान, जो मेरी दोस्त है उसे ट्रॉल किया जा रहा है बहुत ज्यादा। एक क्लिप के जरिए की उसने मुझे कहा कि तू बुर्का पहन या दुपट्टा पहने।
जब मुझे पता चला तो काफी हैरानी हुई। जब दो दोस्त होते हैं, तो वो दोस्ती में ऐसे ही बात करते हैं। उसका मतलब बिल्कुल भी वैसा नहीं था। आप वीडियो देखोगे, तो आपको पता चलेगा कि वो मजाक कर रही है। हम एक पॉडकास्ट के लिए गए थे, जो रमजान के लिए था। उसके लिए मुझे इंडियन पहनना था। प्लीज सना को ट्रॉल मत करिए। अगर ऐसा कुछ होता तो क्या मैं किसी को छोड़ दूंगी। मैं हिंदू हूं और हिंदू ही रहूंगी, वो मुस्लिम है मुस्लिम ही रहेगी। सबकी अपनी-अपनी चॉइस है, कोई किसी पर नहीं थोप रहा है। उल्लेखनीय है कि संभावना ने अपने व्लॉग से वीडियो शेयर किया था, जिसमें सना और उनके बीच मजाकिया अंदाज में हुई बातचीत को दिखाया गया था।














