न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 44 की संभावना को करना पड़ा मिसकैरेज का सामना, गोविंद ने बताई शिवांगी को डेट करने की हकीकत

संभावना सेठ भोजपुरी सिनेमा की एक लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। वह कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 2’ का भी हिस्सा रही हैं। संभावना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 20 Dec 2024 12:11:34

2 News : 44 की संभावना को करना पड़ा मिसकैरेज का सामना, गोविंद ने बताई शिवांगी को डेट करने की हकीकत

संभावना सेठ भोजपुरी सिनेमा की एक लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं। वह कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 2’ का भी हिस्सा रही हैं। संभावना को उस शो के बाद काफी लोकप्रियता हासिल हुई। इस बीच संभावना और उनके पति अविनाश ने फैंस के साथ बेहद दर्दनाक घटना शेयर की है। संभावना 44 साल की उम्र में पहली बार प्रेग्नेंट हुईं, लेकिन उन्हें 3 महीने के बाद मिसकैरेज का सामना करना पड़ा। लंबे समय से पैरेंट्स बनने की कोशिश कर रहे इस कपल ने व्लॉग के जरिये दर्द शेयर किया है। प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें 65 इंजेक्शन तक झेलने पड़े, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया।

दरअसल संभावना और अविनाश ने 19 दिसंबर को एक व्लॉग अपलोड किया है। इसमें कपल ने बताया है कि कैसे उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वीडियो में संभावना बेहद टूटी हुई नजर आईं। कपल ने बताया कि वे पिछले कई सालों से IVF के माध्यम से पैरेंट्स बनने की कोशिश कर रहे थे। पांचवीं बार में उन्हें सफलता मिली थी। डॉक्टर्स ने ये तक कहा था कि संभावना जुड़वा बच्चों की मां बन सकती हैं। तीसरे महीने में ही बच्चा खो देने की खबर ने उन्हें गहरा सदमा पहुंचाया।

अविनाश ने कहा कि मैंने बच्चे का वेलकम करने की पूरी तैयारी कर ली थी और संभावना की प्रेग्नेंसी का अच्छी तरह से ख्याल रख रहा था। संभावना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी यह बात शेयर की है। संभावना ने साल 2016 में अपने प्रेमी अविनाश के साथ शादी की थी। इससे पहले, उन्होंने गर्भधारण में संघर्ष और IVF उपचार के सफर के बारे में भी बात की थी। संभावना ने ‘पागलपन’, ‘दीवाना मैं दीवाना’ और ‘लव डॉट कॉम’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

शिवांगी वर्मा ने शेयर की थी गोविंद नामदेव के साथ फोटो, फिर लगने लगीं अटकलें

गोविंद नामदेव (70) ने छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है। पिछले कुछ दिनों से गोविंद की 31 साल की एक्ट्रेस शिवांगी वर्मा को डेट करने की अफवाहें फैली हुई हैं। गोविंद ने अब इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ हकीकत बताई है। दरअसल हाल ही शिवांगी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वह गोविंद के साथ पोज देती नजर आ रही थीं।

इस फोटो के साथ शिवांगी ने ऐसा कैप्शन शेयर कर दिया, जिससे उनके गोविंद को डेट करने की अटकलें लगने लगीं। इसमें लिखा था, “प्यार की कोई उम्र नहीं होती, कोई सीमा नहीं होती।” गोविंद ने अब खुलासा किया है कि वे डेटिंग नहीं कर रहे हैं। गोविंद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शिवांगी संग अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “ये रियल लाइफ लव नहीं है, रील लाइफ है जनाब! मेरी एक फिल्म है 'गौरीशंकर गौहरगंज वाले' जिसकी शूटिंग हम इंदौर में कर रहे हैं। ये उसी फिल्म का स्टोरी प्लॉट है।

इसमें एक बूढ़े आदमी को एक यंग एक्ट्रेस से प्यार हो जाता है। जहां तक व्यक्तिगत रूप से मुझे किसी यंग-ओल्ड से प्यार हो जाए, ये इस जन्म में तो संभव नहीं है। मेरी सुधा, सांस है मेरी, जमाने की हर अदा, हर लोभ-लालच, स्वर्ग जैसा भी, फीका है बिल्कुल मेरी सुधा के आगे, लड़ जाऊंगा प्रभु से भी अगर किया कुछ इधर-उधर तो, फिर हो जाए सजा कुछ भी, गॉड ब्लेस।” बता दें गोविंद की पत्नी का नाम सुधा है। उनके तीन बेटियां हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री