न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : समय ने बताया जम्मू से पिता का फोन आने पर कैसा लगा, बॉलीवुड के इन सितारों ने किया सेना को सलाम

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान को करारा जवाब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 09 May 2025 1:13:06

2 News : समय ने बताया जम्मू से पिता का फोन आने पर कैसा लगा, बॉलीवुड के इन सितारों ने किया सेना को सलाम

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। इसके बाद पाकिस्तान की नापाक करतूतें जारी हैं। गुरुवार शाम एक बार फिर जम्मू, पठानकोट और आस-पास के इलाकों को ड्रोन और मिसाइल के जरिए निशाना बनाने की कोशिश की गई। इन हालातों के बीच, मशहूर कॉमेडियन समय रैना की एक इमोशनल पोस्ट सामने आई है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनके पिता राजेश रैना इस समय जम्मू में हैं। समय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

समय ने लिखा, “आज रात मेरे पिता ने जम्मू से मुझे गुड नाइट कहने के लिए कॉल किया। उनकी आवाज शांत और स्थिर थी। उन्होंने मुझे कहा कि सब कुछ भारतीय सशस्त्र बलों के नियंत्रण में है। उनकी यह शांति मेरी बेचैन सोच को ठंडक दे गई। मैं अपने मुंबई वाले घर की लाइट बंद करके जब खिड़की के पास गया तो देखा कि मेरे पड़ोसी के घर की लाइटें अभी भी जल रही थीं। मैं उन्हें ठीक से नहीं जानता, लेकिन एक पल को लगा कि शायद उनकी फैमिली भी जम्मू या पठानकोट में हो।

शायद वह भी किसी सैनिक का बेटा हो, जो रातभर जागकर अपने पिता के फोन का इंतजार कर रहा हो। हमारी सुरक्षा के लिए जिन सैनिकों और उनके परिवारों ने बलिदान दिया है, उन्हें मेरा नमन। हमें उन पर गर्व है। जय हिंद।” समय ने इंस्टाग्राम पर एक और स्टोरी लिखी, “जम्मू में सभी के साथ मेरी प्रार्थनाएं। शांति से सोएं और भारतीय सेना पर भरोसा रखें। जय हिंद।”

samay raina,comedian samay raina,samay raina father,samay father phone,samay father jammu,india vs pakistan,sonakshi sinha,madhavan,arman malik

सोनाक्षी ने सोफिया और व्योमिका की फोटो शेयर करते हुए लिखा…

तमाम बॉलीवुड सितारे भी भारतीय सेना की जमकर तारीफ करते हुए उनका मनोबल बढ़ा रहे हैं। आर. माधवन ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “जय हिंद। इस तारीख को याद रखना जरूरी है।” वहीं, शेयर की गई तस्वीर में लिखा है, “हमारे सशस्त्र बलों को कोटि-कोटि नमन। जय हिंद... ईश्वर उनकी और सभी निर्दोषों की रक्षा करें। ऑपरेशन सिंदूर।” अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन का सहारा लिया।

उन्होंने लिखा, “हमारे सशस्त्र बलों के लिए प्रार्थना...भारत के लिए प्रार्थना...मैं इस समय हर भारतीय और उन निर्दोष लोगों के लिए प्रार्थना कर रही हूं जो इससे प्रभावित हैं। युद्ध के इस समय में शांति के लिए प्रार्थना करती हूं।” सोनाक्षी ने भारत की दो जांबाज महिला सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “इस अत्यंत प्रभावशाली फोटो में मौजूद संदेश दिखाता है कि हम एक राष्ट्र के रूप में कौन हैं।”

गायक अरमान मलिक ने लिखा, “माहौल बोझिल सा है, मन में अशांति है और इसे हम सभी महसूस कर रहे हैं। अनिश्चितता के बावजूद, एक बात निश्चित है कि हमारे सैनिक अडिग हैं और बहादुरी के साथ सीमा पर डटे हुए हैं। उनके लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं और मैं उनके लिए आभारी हूं। सीमा पर डटे जवानों और रेड अलर्ट क्षेत्रों में रहने वाले निर्दोष नागरिकों के लिए दुआ। उनकी शांति, शक्ति और सुरक्षा के लिए दुआ करता हूं।” अभिनेत्री मौनी रॉय, रकुलप्रीत सिंह, सेलिना जेटली, अशोक पंडित ने भी सेना के शौर्य को सलाम किया।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ