न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : समय रैना ने अपने इंडिया टूर के बारे में दी यह जानकारी, OTT पर इस दिन से ले सकते हैं ‘छावा’ का मजा

स्टैंडअप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना पिछले महीने अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के चलते बड़े विवाद में फंस गए। इस शो में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 21 Mar 2025 12:10:16

2 News : समय रैना ने अपने इंडिया टूर के बारे में दी यह जानकारी, OTT पर इस दिन से ले सकते हैं ‘छावा’ का मजा

स्टैंडअप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना पिछले महीने अपने शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के चलते बड़े विवाद में फंस गए। इस शो में रणवीर इलाहाबादिया ने माता-पिता को लेकर एक ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी, जिससे पूरे देश में बवाल मच गया। रणवीर और समय के खिलाफ केस दर्ज हो गया। समय को बयान देने के लिए महाराष्ट्र साइबर सेल दो बार समन भेज चुकी है, लेकिन समय नहीं पहुंचे। हाल ही में समय को साइबर सेल ने तीसरा समन भेजा। इस बीच अब समय ने इस विवाद के बाद पहली बार अपने इंस्टाग्राम पर कोई पोस्ट शेयर की है। समय ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है।

इसमें समय ने लिखा, “नमस्ते दोस्तों, मैं अपना भारत दौरा रिशेड्यूल कर रहा हूं। आप सभी को जल्द ही रिफंड मिल जाएगा, जल्दी ही मिलते हैं।” इसके साथ ही समय ने हाथ जोड़ने वाली और दिल की इमोजी शेयर की। भले ही समय ने इंडिया टूर रिशेड्यूल कर दिया, लेकिन समय विदेश में परफॉर्म कर रहे थे। समय इस वक्त अमेरिका और कनाडा के दौरे पर हैं। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार समय को 19 मार्च को साइबर सेल के सामने पेश होकर अपना बयान दर्ज करवाना था, हालांकि वो पेश नहीं हुए।

अब साइबर सेल की तरफ से उन्हें तीसरा समन भेजा गया है। समय को 24 मार्च को अपना बयान दर्ज करवाने पहुंचना होगा। महाराष्ट्र साइबर सेल ने समय को दूसरा समन 17 मार्च को भेजा था। समय को पहला समन 13 फरवरी को भेजा गया था। कुछ समय पहले ही समय ने अपने यूट्यूब चैनल पर ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो शुरू किया था। ये शो यूथ में डार्क कॉमेडी के चलते काफी पॉपुलर हुआ और इसके सब्सक्राइबर 73 लाख से ज्यादा हो गए। इसके 8 फरवरी स्ट्रीम हुई एपिसोड से खलबली मच गई, जिसमें रणवीर आए थे।

samay raina,comedian samay raina,youtuber samay raina,samay raina india tour,indias got latent,ranveer allahbadia,chhaava,chhaava movie,chhaava ott,chhaava netflix

विक्की और रश्मिका की फिल्म ‘छावा’ ने 14 फरवरी को दी थी थिएटर्स में दस्तक

एक्टर विक्की कौशल की पीरियड ड्रामा फिल्म 'छावा' इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। फिल्म 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। विक्की और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। यह अभी तक थिएटर्स में डटी हुई है और अन्य फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है। अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार 'छावा' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लगभग 2 महीने बाद यानी 11 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। ऐसे में लोग इसे घर बैठे ही देख सकते हैं। लोग फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि फिल्म की डिजिटल रिलीज के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

'छावा' छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे मराठा राजा छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित ऐतिहासिक फिल्म है। विक्की ने संभाजी और रश्मिका ने महारानी येसुबाई का रोल निभाया है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना ने मुगल शहंशाह औरंगजेब का किरदार निभाया है। इसमें आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता, विनीत कुमार सिंह, डायना पेंटी और संतोष जुवेकर भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी