न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : समय कर रहे वापसी, बताया ग्लोबल टूर का पूरा कार्यक्रम, इस सिंगर ने इसलिए खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना कुछ समय पहले ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एक एपिसोड के कारण विवादों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 13 May 2025 8:54:16

2 News : समय कर रहे वापसी, बताया ग्लोबल टूर का पूरा कार्यक्रम, इस सिंगर ने इसलिए खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना कुछ समय पहले ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एक एपिसोड के कारण विवादों में घिर गए थे। उनके शो में आए रणवीर इलाहाबादिया ने एक आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी, जिससे पूरे देश में बवाल मच गया। यहां तक की समय और रणवीर के खिलाफ केस भी दर्ज हो गया। अब वे धीरे-धीरे इसे उबरने की कोशिश में लग गए हैं। इस बीच समय वापसी कर रहे हैं। समय ने अपने यूरोप, यूके, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को कवर करते हुए एक नए ग्लोबल टूर की अनाउंसमेंट कर दी है।

समय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लेटेस्ट पोस्ट के जरिए फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। इस पोस्ट में समय ने लिखा है कि यूरोप और यूके टूर शुरू हो रहा है, जो 5 जून को कोलन, 6 जून को फ्रेंकफर्ट, 7 जून को बर्लिन, 8 जून को बार्सिलोना, 11 जून को हैम्बर्ग, 13 जून को डबलिन, 14 जून को ज्यूरिख, 15 जून को म्यूनिख, 18 जून को एंटवर्प, 20 जून को पेरिस, 21 जून को एम्सटर्डम, 22 जून को ग्लासगो, 28 जून को लंदन और 29 जून को मैनचेस्टर में होगा।

इसके अलावा अगर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की बात करें तो ये 11 जूलाई से शुरू होगा और 20 जुलाई को खत्म होगा। इसके अलावा समय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट अमेरिका और कनाडा टूर की झलकियां शेयर की हैं। टूर की अनाउंसमेंट करते हुए समय ने कहा कि मेरी लाइफ का सबसे मुश्किल टाइम सबसे अच्छी कॉमेडी बनाता है, टूर पर मिलते हैं। फैंस ने इतनी ज्यादा डिमांड की टिकटिंग साइटें क्रैश हो गई। हालांकि कुछ देर पहले समय ने एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर की, उन्होंने कहा कि अब लिंक ठीक हैं और अच्छे से काम कर रहे हैं।

सोनू निगम पर लगा है कन्नड़ भाषा के अपमान का आरोप, कर दी थी ऐसी टिप्पणी

कन्नड़ भाषा विवाद को लेकर मुसीबत में फंसे मशहूर गायक सोनू निगम ने कर्नाटक हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की अपील की है। एफआईआर बेंगलुरु में एक कार्यक्रम के दौरान कन्नड़ गाने की मांग को लेकर गुस्से में आए सोनू के पहलगाम आतंकी हमले से जोड़ने वाले उनके कमेंट से संबंधित है। न्यायमूर्ति शिवशंकर अमरन्नावर की अध्यक्षता वाली पीठ ने मंगलवार को सोनू की याचिका को स्वीकार करते हुए सुनवाई की तारीख 15 मई तय की।

कर्नाटक पुलिस ने 22 अप्रैल को एक कार्यक्रम के दौरान सोनू की टिप्पणियों पर विवाद के बाद 3 मई को एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर कर्नाटक रक्षण वैदिके के बेंगलुरु सिटी जिला इकाई के अध्यक्ष धर्मराज ए. ने दर्ज करवाई है। बेंगलुरु के वीरगोनगर में सोनू का एक शो था, जिसमें परफॉर्मेंस के दौरान एक युवक ने उनसे कन्नड़ में गाने की मांग की, जिसके बाद बहस शुरू हो गई थी। सोनू ने कहा था, “कन्नड़, कन्नड़, कन्नड़ इसलिए पहलगाम में हमला हुआ। वहां पर जान ले रहे थे तब भाषा नहीं पूछी गई थी।”

उनकी इस टिप्पणी को लेकर जमकर बवाल हुआ और जबरदस्त विरोध देखने को मिला। इस विवाद के बाद सोनू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर की और माफी मांगते हुए बताया कि वे हमेशा से कर्नाटक की भाषा, संस्कृति, संगीत, कलाकारों का सम्मान करते आए हैं। हालांकि कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग शोर मचाने के साथ ही धमकी दे रहे थे। पोस्ट के अंत में सोनू ने कर्नाटक के लोगों पर यह फैसला छोड़ दिया कि गलती किसकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी