न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : समय और आरजे महवश ने साधा धनश्री वर्मा पर निशाना, इधर-धनश्री ने बताया चहल से क्या थी शिकायत

इस साल की शुरुआत में भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर व डांसर धनश्री वर्मा की करीब 4 साल चली शादी का रिश्ता खत्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 04 Oct 2025 1:30:26

2 News : समय और आरजे महवश ने साधा धनश्री वर्मा पर निशाना, इधर-धनश्री ने बताया चहल से क्या थी शिकायत

इस साल की शुरुआत में भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर व डांसर धनश्री वर्मा की करीब 4 साल चली शादी का रिश्ता खत्म हो गया। हालांकि तलाक होने के बाद भी एक्स कपल लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। धनश्री इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहे अशनीर ग्रोवर के रियलिटी शो राइज एंड फॉल में नजर आ रही हैं, जिसमें वह आए दिन अपने तलाक के बारे में खुलासे करती रहती हैं। दूसरी ओर, चहल का नाम आरजे महवश के साथ जुड़ रहा है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जा चुका है। वैसे उन्होंने अभी तक अपने रिश्ते के बारे में कोई बयान नहीं दिया है।

इस बीच आरजे महवश एक वीडियो में नजर आईं, जिसमें वह स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के साथ धनश्री पर तंज कसती हुई दिखीं। इंस्टाग्राम पर standup_heros नाम से बने पेज पर समय और महवश का यह वीडियो शेयर किया गया है। ये वीडियो एक ऐड शूट के दौरान का है। इसमें दोनों इशारों-इशारों में धनश्री पर कमेंट कर रहे हैं। उन्होंने सीधे तौर पर धनश्री का नाम नहीं लिया, लेकिन उन पर निशाना साधने का एक भी मौका नहीं छोड़ा। वीडियो में सबसे पहले समय, महवश से पूछते हैं कि आपका फेवरेट लेटर कौन सा है जिस पर वो कहती हैं कि मेरा फेवरेट लेटर M है, क्योंकि मेरा नाम M से शुरू होता है।

जब समय से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मेरा फेवरेट लेटर U और Z (यूजी) है। ये सुनकर महवश मुस्कुराने लगती हैं। इसके बाद समय ‘राइज एंड फॉल’ पर कमेंट करते हैं और बातों-बातों में 4 करोड़ एलुमिनी को लेकर धनश्री पर तंज कसते हैं। जब महवश समय से पूछती हैं कि लाइफ में क्या-क्या चल रहा है, तो वे कहते हैं कि बस ‘राइज एंड फॉल’ हो गया था मेरा, लेकिन अब सही है। बस 2 महीने ये इशू था।

आखिर में समय जैकेट उतारकर ‘बी योर ओन शुगर डैडी’ वाली टीशर्ट पहने दिखते हैं। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। चहल ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा एक और केस के लिए तैयार रहना। उल्लेखनीय है कि समय इसी साल अपने शो इंडियाज गॉट टेलेंट में एक विवादित कमेंट के चलते मुसीबत में फंस गए थे। उनके शो में आए यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने ऐसी बात कह दी थी, जिससे बवाल मच गया और वे सब केस में फंस गए।

धनश्री ने ‘राइज एंड फॉल’ शो में अर्जुन बिजलानी के सामने बयां किया अपना दर्द

‘राइज एंड फॉल’ शो से धनश्री का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने को कंटेस्टेंट एक्टर अर्जुन बिजलानी से अपना दर्द बयां करती नजर आ रही हैं। धनश्री बोलती हैं कि अगस्त 2020 में मेरा और चहल का रोका हुआ था। उसके बाद दिसंबर 2020 में हमने शादी कर ली थी। रोके के बाद से वह बदल गया था। जब हम डेटिंग करते थे तब वो कुछ और था लेकिन रोके के बाद मेरे प्रति उसका बर्ताव बदलने लगा था।

रोका होने से पहले जब हम एक-दूसरे को डेट कर रहे थे तब वो मेरी हर बात को बिना कहे ही समझता था। मुझे सपोर्ट करता था लेकिन फिर अचानक ही उसके व्यवहार में बदलाव आने लगा। शादी के बाद तो वो मुझे कई बार इग्नोर भी कर देता था। मुझे ये सब अजीब सा लगने लगा था। रोका होने के बाद शादी होने तक हम दोनों ने साथ में कई जगह ट्रेवल भी किया था, जहां पर मुझे उसका बर्ताव अच्छा नहीं लगा था। पर मेरी एक बुरी आदत है कि मैं सामने वाले को कई चांस देती हूं ताकि वो खुद को सुधार ले और रिश्ता कायम रहे।

इसके बाद अर्जुन कहते हैं कि मैं युजवेंद्र से पर्सनली कई बार मिल चुका हूं लेकिन मुझे तो उनका व्यवहार सही लगा है। वह काफी शांत हैं, कम बोलते हैं। वैसे इंसान का पता नहीं चलता कि किसके साथ कैसा व्यवहार करने लगे। तब धनश्री कहती हैं कि मैंने शादी के बाद उसमें बदलाव देखा। कोशिश की थी कि ये रिश्ता बच जाए लेकिन मैं हार गई। फिर मैंने ही इस शादी को तोड़ने का फैसला लिया। मैं ही उससे अलग हो गई और ये जरूरी था। इसके बाद धनश्री रोने लग जाती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह