न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सामंथा ने वरुण को लेकर बताई यह बात, राज-डीके से की थी खुद को ‘सिटाडेल’ से हटाने की मिन्नतें

साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और बॉलीवुड स्टार वरुण धवन जल्द ही वेब सीरीज ‘सिटाडेल : हनी बन्नी’ में नजर आने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 18 Oct 2024 12:38:45

2 News : सामंथा ने वरुण को लेकर बताई यह बात, राज-डीके से की थी खुद को ‘सिटाडेल’ से हटाने की मिन्नतें

साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और बॉलीवुड स्टार वरुण धवन जल्द ही वेब सीरीज ‘सिटाडेल : हनी बन्नी’ में नजर आने वाले हैं। सामंथा ने एक इंटरव्यू में वरुण को लेकर अपनी राय रखी। सामंथा ने कहा कि वरुण किसी भी बात को सीक्रेट नहीं रख सकते। मेरी फिल्म ‘फैमिली मैन 2’ के दौरान ही इसके भारतीय रूपांतरण की चर्चा थी, जिसके बारे में मुझे नहीं पता था और वरुण को सब पता था। जब बात वरुण की आती है, सब जानते हैं कि वह किसी भी बात को सीक्रेट नहीं रख सकते हैं।

इसके बाद भी वरुण को सब कुछ पता होता है। ये बात मुझे समझ में नहीं आती। इसी दौरान वरुण ने ‘सिटाडेल’ के लिए कहा कि ईमानदारी से कहूं तो मैं दिल से यह उम्मीद कर रहा था कि सामंथा वह अभिनेत्री होगी, जिसे निर्माता मेरे साथ इस फिल्म में चाहते हैं। मैंने 'फैमिली मैन सीजन 1 और 2’ देखी और इसके बाद मेरा काम करने का मन किया। देर रात मैंने फोन उठाया और इस सीरीज में काम करने के लिए अपनी उत्सुकता व्यक्त करने के लिए डीके से संपर्क किया।

उल्लेखनीय है कि 'सिटाडेल : हनी बन्नी' का प्रीमियर 7 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर होने वाला है। यह अमेरिकी सीरीज 'सिटाडेल' का भारतीय स्पिनऑफ है। इसमें केके मेनन, सिमरन, साकिब सलीम, सिकंदर खेर, सोहम मजूमदार, शिवांकित परिहार और काशवी मजूमदार के भी महत्वपूर्ण रोल हैं।

samantha ruth prabhu,actress samantha ruth prabhu,varun dhawan,samantha varun,citadel honey bunny web series,samantha myocitis,raj and dk

मैंने कम से कम चार और एक्ट्रेस की फोटो राज और डीके को भेजी थीं : सामंथा

सामंथा को मायोसिटिस की बीमारी थी जो कि एक ऑटोइम्यून डिजीज है। इससे मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है। यहां तक कि उठने-बैठने में भी दिक्कत होती है। सामंथा ने कहा कि एक समय मैंने ‘सिटाडेल’ के मेकर्स राज और डीके को मुझे रिप्लेस करने के लिए बोल दिया था क्योंकि मैं बीमारी से जूझ रही थीं। मैंने उनसे मिन्नते की थीं कि मुझे सीरीज से हटा दें क्योंकि मुझे ऐसा लगता था कि मैं ये काम नहीं कर पाऊंगी।

मैंने किसी और एक्ट्रेस का नाम तक उन्हें सुझाया था। मैंने कम से कम चार और एक्ट्रेस की फोटो राज और डीके को भेजी थीं ये कहकर कि वह एक्ट्रेस मुझे कहीं ज्यादा बेहतर तरीके से इस रोल को निभाएंगी। हालांकि मैंने बाद में इस चीज को एक चैलेंज की तरह लिया और पूरी तरह से इस पर काम किया।

अब जब मैं यह शो देखती हूं तो मुझे गर्व होता है कि आखिरकार मैंने इसे पूरा किया। मैं बहुत खुश हूं कि राज और डीके ने मुझे रिप्लेस नहीं किया। उल्लेखनीय है कि सामंथा का शादी के 4 साल बाद 2021 में साउथ इंडियन एक्टर नागा चैतन्य से तलाक हो गया था। नागा ने पिछले दिनों एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ सगाई कर ली।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री