Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सामंथा ने Photos शेयर कर दी ‘शुभम’ फिल्म की जानकारी, BB 13 विजेता सिद्धार्थ को याद कर रो पड़ीं जैस्मिन

सामंथा रुथ प्रभु साउथ इंडियन सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सामंथा इन दिनों अपने प्रोडक्शन हाउस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 07 May 2025 7:22:04

2 News : सामंथा ने Photos शेयर कर दी ‘शुभम’ फिल्म की जानकारी, BB 13 विजेता सिद्धार्थ को याद कर रो पड़ीं जैस्मिन

सामंथा रुथ प्रभु साउथ इंडियन सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। सामंथा इन दिनों अपने प्रोडक्शन हाउस त्रालाला मूविंग पिक्चर्स के बैनर तले बन रही फिल्म 'शुभम' को लेकर चर्चाओं में हैं। उन्होंने अब सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की शूटिंग के सफर को दिखाया, जो अब वायरल हो रहा है। सामंथा ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें सामंथा वाइट कलर के सूट में दिख रही हैं। सामंथा के पास उनका पालतू डॉग भी दिखाई दे रहा है। एक फोटो में उनका साड़ी लुक भी नजर आया। अन्य तस्वीरों में सामंथा साथियों और टीम के साथ मस्ती करती दिख रही हैं।

सामंथा ने कैप्शन में लिखा, “सफर लंबा रहा, लेकिन आखिरकार हम यहां तक पहुंच ही गए। नई शुरुआत...खुशियों के साथ...और 'शुभम' 9 मई को रिलीज हो रही है।” बता दें फिल्म हॉरर कॉमेडी मूवी है, जो एक छोटे से गांव की कहानी दिखाती है। मेकर्स फिल्म का ट्रेलर जारी कर चुके हैं। ट्रेलर की शुरुआत तीन पतियों से होती है, जो पत्नियों को काबू करने की बात करते हैं। इसके बाद नए नवेले शादीशुदा जोड़े का सीन दिखाया जाता है, जहां दूल्हा पहले तो शांत और सौम्य लगता है, लेकिन अचानक दुल्हन पर अकड़ दिखाने लगता है। दुल्हन चुपचाप उसकी बातें सुनती है।

कहानी में ट्विस्ट आता है, जब दुल्हन एक टीवी सीरियल में पूरी तरह से डूब जाती है। सामंथा को भूत भगाने वाली तांत्रिक के रूप में दिखाया गया है। 'शुभम' में हर्षित रेड्डी, गविरेड्डी श्रीनिवास, चारण पेरी, श्रिया कोंथम, श्रवणी लक्ष्मी, शालिनी कोंडेपुडी, वाम्शीधर गौड़ समेत कई कलाकार अहम किरदार में हैं। सामंथा की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उनका शादी के 4 साल बाद साल 2021 में एक्टर नागा चैतन्य से तलाक हो गया था। नागा की पिछले साल के अंत में एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से दूसरी शादी हो गई है, जबकि सामंथा अभी अकेली हैं।

सिद्धार्थ महान इंसान थे तो भगवान ने उन्हें भी बुला लिया : जैस्मिन

‘बिग बॉस 13’ के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का साल 2021 में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उनकी अचानक मौत से फैंस के साथ सेलेब्स को भी सदमा पहुंचा था। सिद्धार्थ के साथ ‘दिल से दिल तक’ शो में काम कर चुकीं एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को भी आज तक इसका दुख है। जैस्मिन अब एक पॉडकास्ट में सिद्धार्थ को याद करके रो पड़ीं। जैस्मिन, सिद्धार्थ कन्नन से बात कर रही थीं। वह सिद्धार्थ को याद करके बोलीं कि सब लोग बोलते हैं, वक्त का कुछ पता नहीं।

हम सिर्फ बोलते हैं, फॉलो नहीं करते। इस केस में सच में ऐसा ही हो गया-पता ही नहीं चला, अचानक हो गया। बहुत कुछ था जिस पर बात करनी थी क्योंकि हम ‘बिग बॉस’ के सेट पर बहुत समय बाद मिले थे। मैंने सिर्फ सुना था ऐंग्जाइटी अटैक पैनिक अटैक के बारे में, क्या होता है ये फील कर लिया। एक झटका था कि वह बिना गुडबॉय कहे ही चले गए। मुझे इस बात का हमेशा पछतावा रहेगा कि हम पहले मिल लिए होते साथ में और ज्यादा समय बिता लिया होता या बातें ही ज्यादा कर ली होतीं।

हम लोग चैट में कहते ही रह गए, 'हां मिलते हैं, मिलते हैं' और अचानक सिद्धार्थ चल बसे। मेरे पेरेंट्स हमेशा कहते हैं, जो अच्छे लोग होते हैं उनको भगवान जल्दी बुला लेता है। मुझे लगता है कि वे महान इंसान थे तो भगवान ने उन्हें भी बुला लिया। उल्लेखनीय है कि जैस्मीन लंबे समय से एक्टर अली गोनी के साथ रिलेशनशिप में हैं। वे दोनों BB 14 में मिले थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका