न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेलंगाना की मंत्री के बयान से आहत सामंथा ने पोस्ट की शेयर, एक्स पति और ससुर ने भी एक्ट्रेस का किया सपोर्ट

साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और एक्टर नागा चैतन्य का तलाक हुए 3 साल से ज्यादा हो गए हैं। अब वे अपनी-अपनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 03 Oct 2024 11:14:38

तेलंगाना की मंत्री के बयान से आहत सामंथा ने पोस्ट की शेयर, एक्स पति और ससुर ने भी एक्ट्रेस का किया सपोर्ट

साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और एक्टर नागा चैतन्य का तलाक हुए 3 साल से ज्यादा हो गए हैं। अब वे अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। नागा ने अगस्त में एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला के साथ सगाई कर ली थी। हाल ही में तेलंगाना की कैबिनेट मिनिस्टर कोंडा सुरेखा ने सामंथा व नागा के तलाक को लेकर एक बयान दिया। सुरेखा ने कहा कि भारत रक्षा समिति (BRS) प्रेसिडेंट केटी रामा राव ही स्टार कपल के तलाक की वजह हैं।

इसके बाद नागा के पिता दिग्गज एक्टर नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। फिर नागा चैतन्य ने भी एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा। अब सामंथा ने भी इस पर रिएक्ट किया है। सामंथा ने इंस्टाग्राम पर इसे लेकर एक स्टोरी शेयर की और लिखा, “एक महिला होना, बाहर आकर काम करना, एक ग्लैमरस इंडस्ट्री में टिके रहना, जहां महिलाओं को अक्सर सहारा माना जाता है, प्यार में पड़ना और प्यार से बाहर हो जाना, फिर भी खड़े होकर लड़ना…इसके लिए बहुत हिम्मत और ताकत चाहिए। कोंडा सुरेखा गरु, मुझे इस बात पर गर्व है कि इस जर्नी ने मुझे क्या बना दिया-कृपया इसे महत्वहीन न बनाएं।”

उल्लेखनीय है कि तलाक के बाद सामंथा को मायोसाइटिस बीमारी के चलते एक्टिंग की दुनिया से कई दिनों तक ब्रेक लेना पड़ा था। हालांकि अब वह वापसी कर चुकी हैं। इससे पहले नागार्जुन ने अपने सोशल मीडिया पर हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि मैं कोंडा सुरेखा की टिप्पणियों की कड़ी निंदा करता हूं। राजनीति से दूर रहने वाले फिल्मी सितारों की लाइफ का इस्तेमाल अपने विरोधियों की आलोचना करने के लिए न करें। कृपया अन्य लोगों की निजता का सम्मान करें। एक जिम्मेदार पद पर बैठी महिला के रूप में, हमारे परिवार के खिलाफ आपके कमेंट्स और आरोप पूरी तरह से अप्रासंगिक और झूठे हैं। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप अपने कमेंट्स तुरंत वापस लें।

samantha ruth prabhu,actress samantha ruth prabhu,naga chaitanya,actor naga chaitanya,nagarjuna,konda surekha,telangana minister konda surekha,sobhita dhulipala

नागा चैतन्य ने लिखा, मैंने और सामंथा ने सहमति से अलग होने का फैसला लिया था...

नागा चैतन्य ने भी अपनी एक्स वाइफ सामंथा का सपोर्ट करते हुए पोस्ट किया। नागा ने लिखा कि तलाक का फैसला किसी भी व्यक्ति के जीवन का सबसे दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण फैसला होता है। बहुत सोच-विचार के बाद, मैंने और मेरी एक्स पार्टनर (सामंथा) ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया। यह फैसला शांति से लिया गया था, क्योंकि हमारे जीवन के लक्ष्य अलग-अलग थे। हालांकि इस मामले पर अब तक कई बेबुनियाद और पूरी तरह से हास्यास्पद अफवाहें उड़ी हैं।

मैं अपनी एक्स वाइफ और अपने परिवार के प्रति गहरे सम्मान के कारण इस दौरान चुप रहा। आज मंत्री कोंडा सुरेखा गरु द्वारा किया गया दावा न सिर्फ झूठा है, बल्कि यह पूरी तरह से हास्यास्पद और अस्वीकार्य है। महिलाओं को सपोर्ट और सम्मान मिलना चाहिए। मीडिया की सुर्खियों के लिए मशहूर हस्तियों के निजी जीवन के फैसलों का फायदा उठाना और उनका शोषण करना शर्मनाक है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री