न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चैतन्य से तलाक के बाद बाईसेक्सुअल बनेंगी सामंथा! अर्जुन रामपाल को गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने यूं किया विश

दक्षिण भारतीय फिल्म जगत की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु कुछ समय पहले एक्टर नागा चैतन्य से तलाक हो गया था। वे तब से ही काफी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 26 Nov 2021 4:44:24

चैतन्य से तलाक के बाद बाईसेक्सुअल बनेंगी सामंथा! अर्जुन रामपाल को गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने यूं किया विश

दक्षिण भारतीय फिल्म जगत की मशहूर एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु कुछ समय पहले एक्टर नागा चैतन्य से तलाक हो गया था। वे तब से ही काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। अब सामंथा एक फिल्म में बाईसेक्सुअल महिला की भूमिका निभाने जा रही हैं। सामंथा फिल्म 'अरेंजमेंट ऑफ लव' की कास्ट में सम्मिलित हो गई हैं। यह मूवी एक उपन्यास पर आधारित है। मूवी में वे तमिल बाईसेक्सुअल महिला की भूमिका निभाएंगी।

सामंथा ने यह जानकारी देते हुए ट्विटर पर लिखा, “एक नई दुनिया, मैंने आखिरी बार 2009 में ‘ये माया चेसावे’ के लिए ऑडिशन दिया था। 12 साल बाद और फिर ऑडिशन देते हुए, मुझे वही घबराहट महसूस हुई… मुझे लगता है कि ऐसा हर रोज नहीं होता.. जब आप बाफ्टा पुरस्कार विजेता, समीक्षकों द्वारा प्रशंसित, आपके सबसे पसंदीदा सीरीज ‘डाउटन एबे’ के निर्देशक के लिए ऑडिशन देते हैं…मैं खुशी से उछल पड़ी जब आपने मुझे चुना #PhilipJohn सर।”

samantha ruth prabhu,arjun rampal,samntha akkineni,naga chaitnya,arjun rampal,bollywood news in hindi

सामंथा की पोस्ट पर इन एक्ट्रेस ने दी शुभकामनाएं

उन्होंने कहा कि इस रोमांचक यात्रा को शुरू करने का वे इंतजार नहीं कर सकतीं और इसी के साथ उन्होंने सुनीता ताती को धन्यवाद कहा। सामंथा की इस पोस्ट पर साउथ एक्ट्रेस प्रियामणि, कीर्ति सुरेश, राशि खन्ना और रकुलप्रीत सिंह ने शुभकामनाएं भेजी हैं। जानकारी के अनुसार फिल्म का डायरेक्शन बाफ्टा विजेता वेल्श डायरेक्टर फिलिप जॉन करेंगे, जिन्होंने 'डाउटन एबे' तथा 'द गुड कर्मा हॉस्पिटल' भी बनाई है। फिल्म सुनीता ताती के भारतीय संगठन गुरु फिल्म्स द्वारा निर्मित है। 'अरेंजमेंट ऑफ लव' भारतीय लेखक टिमरी एन. मुरारी के 'हरसगामा' टाइटल के बेस्टसेलिंग 2004 के उपन्यास का एक रूपांतरण है। उल्लेखनीय है कि सामंथा के पास एस.एस. राजामौली की 'ईगा', 'सुपर डीलक्स', 'जनथा गैरेज' तथा 'मेर्सला' फिल्में भी हैं।

गैब्रिएला और अर्जुन के है एक बेटा, 49 साल के हुए अभिनेता

एक्टर अर्जुन रामपाल आज शुक्रवार (26 नवंबर) को अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने एक वीडियो शेयर किया है। साथ ही इंस्टाग्राम पर विश करते हुए कई फोटो पोस्ट की है। एक फोटो में कपल पार्क में बैठा है और एक-दूसरे को देख रहा है। गैब्रिएला ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी बर्थडे बेबी, अर्जुन रामपाल।" एक और फोटो में गैब्रिएला ने अर्जुन के पैर पर सिर रखा हुआ है। एक और फोटो में बेटा आरिक है। इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते हुए गैब्रिएला ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे, अर्जुन रामपाल।

शुक्रिया हमारे जीवन को लाइटअप करने के लिए। तुम जैसा कोई नहीं है। हर दिन तुम मुझे सरप्राइज करते हो। ऐसे ही शेर बने रहो, जैसे अभी हो।" साल 2018 में गैब्रिएला और अर्जुन की डेटिंग रूमर्स आनी शुरू हो गई थी। गैब्रिएला एक साउथ अफ्रीकन मॉडल और एक्ट्रेस हैं। अर्जुन की दो बेटियां हैं, महिका और मायरा। वे उनकी एक्स-वाइफ महर जेसिया से हैं। दोनों ने साल 2019 में तलाक ले लिया था। उसी साल अर्जुन-गैब्रिएला ने बेटे आरिक का स्वागत किया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर