साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस समांथा को साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार किया जाता है। समांथा का पिछले दिनों आया गाना Oo Antava जबरदस्त हिट हुआ। बैक टू बैक मिल रही सक्सेस के बाद खबर है कि समांथा ने अपनी फीस बढ़ा ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समांथा अब फिल्मों के लिए 3-5 करोड़ चार्ज कर रही हैं। अगर यह बात सच है तो समांथा, नयनतारा के बाद साउथ की सेकंड हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई हैं। बता दे, समांथा ने अपने सुपरहिट सॉन्ग Oo Antava के लिए 5 करोड़ चार्ज किए थे। समांथा की लगातार हो रही ये ग्रोथ देखकर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होगा।
समांथा अपकमिंग फिल्म में रानी शकुंतला के रोल में दिखेंगी। माइथोलॉजी मूवी शकुंतलम का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। समांथा की तमिल फिल्म Kaathuvaakula Rendu Kaadhal पर काम जारी है। उनके मल्टिपल प्रोजेक्ट्स हैं जिनपर काम जारी है। समांथा जल्द बॉलीवुड में भी कदम रखने वाली हैं।
समांथा ने साल 2010 में फिल्म Ye Maaya Chesave से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। फिल्म में समांथा अपने एक्स हसबैंड नागा चैतन्या संग दिखी थीं। समांथा की ये फिल्म हिट रही थी। इसके बाद से एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।














