न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टूट गई इन सितारों की जोड़ी भी! सामंथा अक्किनेनी-नागा चैतन्य हुए अलग, एक्ट्रेस ने किया ऐलान

मनोरंजन जगत में जब भी दो स्टार्स शादी के बंधन में बंधते हैं तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। इसी तरह जब दो सेलेब्रिटी का रिश्ता...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Oct 2021 6:16:09

टूट गई इन सितारों की जोड़ी भी! सामंथा अक्किनेनी-नागा चैतन्य हुए अलग, एक्ट्रेस ने किया ऐलान

मनोरंजन जगत में जब भी दो स्टार्स शादी के बंधन में बंधते हैं तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहता। इसी तरह जब दो सेलेब्रिटी का रिश्ता टूटता है तो फैंस का दिल भी तार-तार हो जाता है। वे हमेशा चाहते हैं कि इतनी प्यारी जोड़ी कभी अलग नहीं हो। अब फैंस की लाख दुआओं के बावजूद एक और मशहूर जोड़ी की राहें अलग-अलग हो गई हैं। पिछले कुछ दिनों से साउथ के सुपरस्टार नागा चैतन्य और एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी के रिश्ते में दरारें दिखने लगी थीं। आज शनिवार को सामंथा ने सोशल मीडिया पर चैतन्य से अलग होने का आधिकारिक ऐलान कर दिया।

सामंथा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट की है जिसमें उन्होंने अलग होने की खबर पर मुहर लगाई है। सामंथा ने लिखा कि हमारे सभी शुभचिंतकों के लिए...काफी विचार-विमर्श के बाद नागा चैतन्य और मैं एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं। हम लोगों के रिश्ते में सबसे खास हम लोगों की दोस्ती थी। उम्मीद है कि रास्ते अलग होने के बाद भी हम लोग दोस्ती के इस खूबसूरत बॉन्ड को हमेशा ऐसे ही शेयर करते रहेंगे। हम लोग अपने फैंस, शुभचिंतकों और मीडिया से गुजारिश करते हैं कि इस मुश्किल वक्त में हमें प्राइवेसी दें। आप सभी के सपोर्ट के लिए शुक्रिया। चैतन्य ने भी यही पोस्ट अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है।

samantha akkineni,naga chaitanya,samantha naga,south indian stars,separation,entertainment news in hindi

चार साल पहले हुई थी सामंथा-चैतन्य की शादी

सामंथा फिल्मों के साथ सोशल मीडिया पर भी फैंस के साथ लगातार जुड़ी रहती हैं। साथ ही अपनी तस्वीरें व वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। आपको बता दें कि सामंथा और चैतन्य के अलग होने की खबरों को तब ज्यादा जोर मिला जब सामंथा ने अपने नाम से सरनेम को हटा दिया था। इसके बाद केवल एस लिखा था। सामंथा और चैतन्य साल 2010 में फिल्म 'ये माया चेसवे' में एक साथ नजर आए थे। इसके बाद से ही दोनों एक-दूसरे के करीब आए और डेट करने लगे। उन्होंने साल 2017 में शादी कर ली।

samantha akkineni,naga chaitanya,samantha naga,south indian stars,separation,entertainment news in hindi

इन घटनाओं ने दिया था तलाक का संकेत

हाल ही में रिपोर्ट्स आई थीं कि सामंथा-चैतन्य फैमिली प्लानिंग की तैयारी कर रहे हैं। सामंथा ने कोई नई फिल्म साइन नहीं की थी क्योंकि वे अपने परिवार पर ध्यान देना चाहती थीं। हालांकि सामंथा का ससुराल से दूर रहना, अकेले तिरुपति के दर्शन के लिए जाना, चैतन्य की फिल्म लव स्टोरी के प्रमोशन में शामिल न होना और आमिर खान के लिए घर पर आयोजित हुई पार्टी से दूर होना जैसी घटनाओं ने इशारा कर दिया था कि दोनों सितारे अलग होने की प्लानिंग कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि चार-पांच महीने पहले आमिर खान और किरण राव ने भी तलाक ले लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर