न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

इस दिन OTT पर रिलीज होगी ‘सैम बहादुर’, जानें 7वें दिन फिल्म की कमाई भी, रणबीर की ‘एनिमल’ कमा चुकी है इतना

एक्टर विक्की कौशल इन दिनों फिल्म ‘सैम बहादुर’ में एक्टिंग को लेकर खूब तारीफें बटोर रहे हैं। मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Dec 2023 1:12:46

इस दिन OTT पर रिलीज होगी ‘सैम बहादुर’, जानें 7वें दिन फिल्म की कमाई भी, रणबीर की ‘एनिमल’ कमा चुकी है इतना

एक्टर विक्की कौशल इन दिनों फिल्म ‘सैम बहादुर’ में एक्टिंग को लेकर खूब तारीफें बटोर रहे हैं। मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों से काफी प्यार मिल रहा है। अब मीडियो रिपोर्टों के अनुसार ‘सैम बहादुर’ के मेकर्स ने इसकी डिजिटल प्लेटफॉर्म यानी OTT पर रिलीज डेट तय कर ली है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ‘सैम बहादुर’ को डिजिटल डेब्यू करने में कम से कम 8 सप्ताह लगेंगे।

फिल्म का प्रीमियर अगले साल गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर ZEE 5 पर किया जाएगा। हालांकि अभी ऑफिशियली इसकी अनाउंसमेंट नहीं की गई है। पूर्व में कहा जा रहा था कि फिल्म क्रिसमस के आस-पास OTT पर स्ट्रीम होगी। ‘सैम बहादुर’ देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की रीयल लाइफ पर आधारित है। विक्की इस बायोपिक वॉर ड्रामा फिल्म में कैरेक्टर को पूरी तरह से निभाने में सफल रहे हैं। लोग उनकी परफोरमेंस को अवार्ड विनिंग बता रहे हैं।

फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 'सैम बहादुर' ने अपनी रिलीज के 7वें दिन गुरुवार (7 दिसंबर) को 3.05 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इसके बाद इसकी कुल कमाई 38.85 करोड़ रुपए हो गई है। इसने पहले दिन 6.25 करोड़, दूसरे दिन 9 करोड़, तीसरे दिन 10.30 करोड़, चौथे दिन 3.50 करोड़, पांचवें दिन 3.50 करोड़, और छठे दिन 3.25 करोड़ का कलेक्शन किया था।

sam bahadur,sam bahadur movie,vicky kaushal,animal,ranbir kapoor,box office collection,bobby deol,anil kapoor

‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर कर रही है अच्छा बिजनेस

रणबीर कपूर, बॉबी देओल, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ भी 1 दिसंबर को रिलीज हुई थी। यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 7वें दिन यानी गुरुवार (7 दिसंबर) को ‘एनिमल’ ने 25.50 करोड़ की कमाई की है, जो कि और दिनों के मुकाबले कम है लेकिन फिर भी बॉक्स ऑफिस पर इसका दबदबा बना हुआ है।

भारत में अब ‘एनिमल’ का कलेक्शन 338.85 करोड़ हो गया है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर नजर डालें तो यह आंकड़ा 525 करोड़ पार हो गया है। यह फिल्म 100 करोड़ के बजट में बनी है। ‘एनिमल’ ने भारत में पहले दिन 63.8 करोड़, दूसरे दिन 66.27 करोड़, तीसरे दिन 71.46 करोड़, चौथे दिन 43.96 करोड़, पांचवें दिन 37.47 करोड़ और छठे दिन 30.39 करोड़ कमाए थे।

इसी के साथ रणबीर अपनी ही फिल्म ‘संजू’ के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड ब्रेक करने से चंद कदम दूर हैं। बता दें कि ‘संजू’ साल 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने 342.53 करोड़ का कलेक्शन किया था। ‘एनिमल’ रणबीर के करिअर की भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका