शाहरुख-आमिर के साथ स्वयं पर सलमान का तगड़ा तंज, कपिल शर्मा शो में खुद को भी किया ट्रोल
21 जून से नेटफ्लिक्स पर वापस आ रहा ‘द कपिल शर्मा शो’ का नया सीज़न अपने प्रीमियर से पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। पहले एपिसोड का टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर खूब तारीफ़ें बटोर रहा है, जहां मेहमान सलमान खान ने स्टार्स का जमकर मज़ाक उड़ाया है।
Posts by : Rajesh Bhagtani |
Updated on: Wed, 18 Jun 2025 7:20:39
21 जून से नेटफ्लिक्स पर वापस आ रहा ‘द कपिल शर्मा शो’ का नया सीज़न अपने प्रीमियर से पहले ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। पहले एपिसोड का टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर खूब तारीफ़ें बटोर रहा है, जहां मेहमान सलमान खान ने स्टार्स का जमकर मज़ाक उड़ाया है।
आमिर की शादी और शाह रुख पर सलमान का तंज
प्रोमो की शुरुआत होती है सलमान खान के एंट्री सीन से, जहां वे बताते हैं कि कभी उनका ही प्रोडक्शन हाउस यह शो बनाता था और अब उन्हें खुद मेहमान बुलाया गया है। इसके बाद सलमान ने आमिर खान की शादी पर तंज कसते हुए कहा कि “आमिर जब तक अपनी शादी को एकदम परफेक्ट नहीं बना लेते, चैन से नहीं बैठते।” शाह रुख खान का जिक्र कृष्णा अभिषेक ने करते हुए सलमान की कॉमेडी को और मज़ेदार बनाया।