न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बेबी जॉन में यादगार होगा सलमान खान का कैमियो, आएगा पार्ट 2

गौरतलब है कि यह एटली की ही वर्ष 2016 में प्रदर्शित हुई तमिल फिल्म थेरी का हिन्दी रीमेक है, जिसमें उन्होंने काफी बदलाव किए हैं। इसलिए इस फिल्म को वे रीमेक न कहकर थेरी का एडॉप्शन कर रहे हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 18 Dec 2024 7:37:10

बेबी जॉन में यादगार होगा सलमान खान का कैमियो, आएगा पार्ट 2

हिन्दी सिनेमा को ब्लॉकबस्टर फिल्म जवान देने वाले निर्देशक एटली इन दिनों अपनी 25 दिसम्बर को प्रदर्शित होने वाली फिल्म बेबी जॉन को लेकर खासी चर्चाओं में हैं। एटली इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। हैरानी की बात यह है इस प्रमोशन में वे अपने साथ जहाँ वरुण धवन, वामिका गब्बी और कीर्ति सुरेश को लेकर चल रहे हैं, फिल्म को निर्देशित करने वाले कलीस गायब हैं। सभी जगह खुद एटली मीडिया से बातचीत कर रहे हैं।

गौरतलब है कि यह एटली की ही वर्ष 2016 में प्रदर्शित हुई तमिल फिल्म थेरी का हिन्दी रीमेक है, जिसमें उन्होंने काफी बदलाव किए हैं। इसलिए इस फिल्म को वे रीमेक न कहकर थेरी का एडॉप्शन कर रहे हैं।

बेबी जॉन को लेकर मार्केट में काफी बज बना हुआ है और ऐसे में एटली अपनी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। बेबी जॉन में वरुण के अलावा वामिका गब्बी व कीर्ति सुरेश भी नजर आएंगे। दर्शक इस फिल्म को लेकर उत्साहित है इसका एक कारण इसमें सलमान खान का कैमियो होना है।

जब इस बात की खबर सामने आई थी कि फिल्म में सलमान खान हो सकते हैं तभी से सलमान खान के हार्ड कोर प्रशंसक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फिल्म के निर्माता एटली ने बेबी जॉन में सलमान के कैमियो को मीडिया से बातचीत की है, जिससे फैन्स और भी ज्यादा बेसबर हो गए हैं।

वरुण ने की थी सलमान से बात

सलमान के फिल्म के लिए हामी भरने वाली बात पर एटली ने बताया कि उनके और बेबी जॉन के लीड एक्टर वरुण धवन के बीच फिल्म में कैमियो को लेकर चर्चा चल रही थी, कि फिल्म के एंड में किसका कैमियो रखा जाए। एटली ने बताया कि वरुण ने उन्हें सलमान का नाम सजेस्ट किया। वरुण खुद सलमान के घर गए थे ताकी वो उन्हें फिल्म में काम करने के मना पाएं। उन्होंने फिल्म के बारे में वरुण से सुना और कैमियो के लिए हामी भर दी।

एटली बताया शूट का किस्सा

एटली ने सलमान के साथ शूट करने का एक खास किस्सा भी बताया। उन्होंने कहा कि जब वो सलमान को सीन समझाने के लिए उनके घर गए तो सलमान ने उनसे कहा कि जब आप सब पिक्चर में हो तो सीन सुनाने की कोई जरूरत नहीं है। मैं सेट पर आउंगा और वहीं पर आपसे सब समझ लूंगा और सीन कर लूंगा। एटली ने कहा कि उन्होंने सलमान जैसा सुपरस्टार कभी नहीं देखा। सलमान के कैमियो पर एटली ने कहा कि ये एक ऐसा सीन होने जा रहा है जहां पब्लिक हॉल को स्टेडियम बना देगी। हमने 4-5 मिनट का धांसू एक्शन सीक्वंस शूट किया है।

आएगा बेबी जॉन का पार्ट 2

इसी के साथ एटली ने बेबी जॉन के दूसरे पार्ट को लेकर भी हिंट दिया। उन्होंने बताया कि फिल्म का अगला पार्ट भी हो सकता है। साथ ही वरुण ने एटली के नए प्रोजेक्ट जिसे A6 कहा जा रहा है, को लेकर भी बात की। उन्होंने बताया कि ये फिल्म भी काफी अलग एक्पीरियंस होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में सलमान खान लीड रोल में नजर आएंगे। सलमान के अलावा साउथ के दो बड़े सुपरस्टार्स का नाम भी सामने आ रहा है जिसमें रजनीकांत और कमल हासन हैं। वरुण ने बताया कि ये एक ग्रेटेस्ट स्पेक्टिकल हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री