Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान ने ‘निशानची’ के लिए अनुराग को दीं शुभकामनाएं, इन्होंने दी ‘बैटल ऑफ गलवान’ के म्यूजिक की जानकारी

अमेजन MGM स्टूडियोज की मूवी निशानची इन दिनों काफी सुर्खियों में है। फैंस में इसे लेकर जबरदस्त क्रेज है। फिल्म के डायरेक्टर अनुराग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 13 Sep 2025 9:00:37

2 News : सलमान ने ‘निशानची’ के लिए अनुराग को दीं शुभकामनाएं, इन्होंने दी ‘बैटल ऑफ गलवान’ के म्यूजिक की जानकारी

अमेजन MGM स्टूडियोज की मूवी 'निशानची' इन दिनों काफी सुर्खियों में है। फैंस में इसे लेकर जबरदस्त क्रेज है। फिल्म के डायरेक्टर अनुराग कश्यप हैं और ये इस साल की मोस्ट अवेटेड मूवी में से एक है। इसका इंतजार खत्म होने को है। यह 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म से शिवसेना के दिग्गज नेता रहे दिवंगत बाल ठाकरे के नातिन ऐश्वर्य ठाकरे डेब्यू कर रहे हैं। अनुराग को उनकी डिफरेंट टाइप इमोशनल लव स्टोरी के लिए जाना जाता है। 'निशानची' को लेकर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी अपनी उत्सुकता दर्शा चुके हैं। वहीं अब सुपरस्टार सलमान खान ने इस मूवी के लिए सपोर्ट दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।

इसमें सलमान फिल्म की लीड एक्ट्रेस वेदिका पिंटो के साथ ‘निशानची' का पोस्टर निहारते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान का यह वीडियो तब सामने आया है जब अनुराग के भाई डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने सलमान को लेकर विवादित बातें कहीं। इसके अलावा सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर की है। इसमें उन्होंने ‘निशानची' फिल्म के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं हैं। अनुराग के साथ ऐश्वर्य और वेदिका को भी टैग किया। बता दें इससे पहले ‘निशानची' का ट्रेलर काफी हिट रहा था। मूवी के रोमांटिक सॉन्ग पहले से ही चार्ट बस्टर पर छाए हुए हैं।

इसमें ऐश्वर्य और वेदिका के बीच बेहतरीन केमिस्ट्री है। मूवी दो भाइयों के रिश्तों की उलझन की कहानी को दिखाती है, जिनके रास्ते बिल्कुल अलग हैं। फिल्म में मोनिका पनवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा जैसे कलाकार भी हैं। इसमें ग्रामीण अंचल को भी खूबसूरती से दिखाया गया है।
Salman Khan,superstar salman khan,anurag kashyap,director anurag kashyap,nishaanchi movie,aishwary thackeray,battle of galwan movie,sameer anjaan गीतकार समीर अंजान ने कहा, ‘बैटल ऑफ गलवान’ का म्यूजिक बहुत जबरदस्त बना है

सलमान खान इन दिनों ‘बैटल ऑफ गलवान’ मूवी की शूटिंग में बिजी हैं। ये उनके करिअर की पहली फिल्म है, जिसमें वो आर्मी अफसर का रोल प्ले करने जा रहे हैं। सलमान शूटिंग के लिए लद्दाख में हैं। यहां पहले क्लाइमैक्स की शूटिंग होगी, फिर बाद में अगला शेड्यूल मुंबई में शूट किया जाएगा। फिल्म को लेकर आएदिन कुछ ना कुछ अपडेट आती रहती है। फिल्म के गाने दिग्गज गीतकार समीर अंजान ने लिखे हैं। इसका म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है। ये जोड़ी सलमान की ‘तेरे नाम’ में भी काम कर चुकी है।

इस बीच समीर ने ‘बैटल ऑफ गलवान’ के संगीत के बारे में बात की है। समीर ने फ्राइडे टॉकीज नाम के चैनल से बात करते हुए कहा कि मैंने हिमेश के साथ अभी सलमान की फिल्म की है। ये एक हिस्टोरिकल फिल्म है। ‘बैटल ऑफ गलवान’। फिल्म का म्यूजिक बहुत जबरदस्त बना है। फिल्म में 5-6 गाने हैं। शूटिंग फिलहाल लद्दाख में हो रही है। इसके बाद शूटिंग मुंबई में होगी। यहां फिल्म का थोड़ा हिस्सा ही शूट होगा। उल्लेखनीय है कि साल 2003 में रिलीज हुई मूवी ‘तेरे नाम’ के गाने खूब पसंद किए गए थे। ये आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं।

इसमें सलमान के अपोजिट भूमिका चावला थीं, जिनकी मासूमियत देखते ही बनती थी। ‘बैटल ऑफ गलवान’ की बात करें तो इसमें सलमान शहीद कर्नल बी संतोष बाबू (महावीर चक्र) की भूमिका निभा रहे हैं, जो 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर थे। वे साल 2020 में चीन-भारत झड़प के दौरान कार्रवाई में शहीद हुए थे। फिल्म साल 2026 में रिलीज होगी और इसमें सलमान के साथ एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका