न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आर्यन की ‘स्टारडम’ में सलमान भी जमाएंगे रंग, खुशी और जुनैद की फिल्म का पोस्टर आया सामने

सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान पिछले साल बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं। सुहाना की पहली फिल्म ‘द आर्चीज’ थी, जो सिनेमाघरों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Sep 2024 1:24:52

2 News : आर्यन की ‘स्टारडम’ में सलमान भी जमाएंगे रंग, खुशी और जुनैद की फिल्म का पोस्टर आया सामने

सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान पिछले साल बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं। सुहाना की पहली फिल्म ‘द आर्चीज’ थी, जो सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। अब शाहरुख के बेटे आर्यन भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में डेब्यू करने को तैयार हैं। आर्यन की वेब सीरीज ‘स्टारडम’ जबरदस्त तरीके से सुर्खियों में है। आर्यन एक्टर के बजाय इस सीरीज के डायरेक्टर के रूप में अपनी पारी शुरू करेंगे।

सीरीज से जुड़ी ताजा खबर यह है कि इसकी स्टार कास्ट में सुपरस्टार सलमान खान का नाम भी जुड़ गया है। इसमें सलमान का कैमियो होने वाला है और वे शाहरुख के साथ नजर आएंगे। सीरीज में रणबीर कपूर, करण जौहर, रणवीर सिंह, बॉबी देओल और रैपर बादशाह जैसी हस्तियां नजर आएंगी। इन सभी का स्पेशल अपीयरेंस होगा। टाइम्स ऑफ़ इंडिया ने अपनी ताजा रिपोर्ट में दावा किया है कि ‘स्टारडम’ में सलमान का छोटा सा रोल होगा।

दूसरी ओर, न्यूज 18 के मुताबिक निर्माताओं ने सलमान से सीरीज में कैमियो करने के लिए संपर्क किया है और उन्होंने इसके लिए हामी भी भर दी है। अभिनेता ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल शाहरुख की सुपरहिट फिल्म ‘पठान’ में भी सलमान ने कैमियो किया था।

दोनों ने पहली बार साल 1995 में राकेश रोशन की मूवी ‘करण अर्जुन’ में साथ काम किया था। बता दें कि 'स्टारडम' रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है, जिसकी कहानी भारतीय फिल्म सिनेमा के इर्द-गिर्द घूमेगी। इसकी कहानी आर्यन ने बिलाल सिद्दीकी के साथ मिलकर लिखी है। यह दिल्ली के एक लड़के की कहानी होगी, जो बॉलीवुड में करिअर बनाने की इच्छा रखता है।

खुशी कपूर और जुनैद खान शुरू कर चुके हैं बॉलीवुड में अपना करिअर

सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुके हैं। जुनैद की पहली फिल्म ‘महाराज’ इसी साल और खुशी की फिल्म ‘द आर्चीज’ पिछले साल रिलीज हुई थी। खास बात ये है कि दोनों फिल्में सिनेमाघरों की जगह ओटीटी पर स्ट्रीम हुई थी। अब जुनैद व खुशी रोमांटिक ड्रामा में स्क्रीन शेयर करने के लिए तैयार हैं।

मेकर्स ने एक पोस्टर शेयर करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। फिल्म 7 फरवरी 2025 को स्क्रीन पर आएगी। इसका डायरेक्शन अद्वैत चंदन ने किया है। फिलहाल इसका टाइटल रिवील नहीं किया गया है। फैंटम की ओर से आज मंगलवार (17 सितंबर) को एक पोस्टर शेयर किया गया है। इसमें हम देख सकते हैं कि एक लड़की और लड़का सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “क्या आप खुशी कपूर और जुनैद खान के साथ डिजिटल युग में प्यार का एक्सपीरियंस करने के लिए तैयार हैं। 7 फरवरी 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में!” रिपोर्ट्स के मुताबिक शूटिंग का पहला शेड्यूल मुंबई में पूरा हो चुका है और अब खुशी व जुनैद दिल्ली में शूटिंग कर रहे हैं। शेड्यूल 10-12 दिनों तक चलेगा। फिल्म साल 2022 की तमिल हिट ‘लव टुडे’ की रीमेक होगी, जिसमें प्रदीप रंगनाथन ने लीड रोल प्ले किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री