न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान ने आयत के लिए पैपराजी को दी चेतावनी, वीडियो वायरल, IPL टीम खरीदने को लेकर दी यह रिएक्शन

सलमान खान अक्सर किसी न किसी कारण से खबरों में रहते हैं। वे अपने परिवार के लोगों से बहुत ज्यादा अटैच हैं और उनका हमेशा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 11 Aug 2025 8:11:12

2 News : सलमान ने आयत के लिए पैपराजी को दी चेतावनी, वीडियो वायरल, IPL टीम खरीदने को लेकर दी यह रिएक्शन

सलमान खान अक्सर किसी न किसी कारण से खबरों में रहते हैं। वे अपने परिवार के लोगों से बहुत ज्यादा अटैच हैं और उनका हमेशा ध्यान रखते हैं। सलमान अपने भांजे और भांजी के लिए ओवर प्रोटेक्टिव हैं। हाल ही में इसका एक नमूना देखने को मिला। सलमान एक इवेंट के दौरान अपनी भांजी आयत के साथ नजर आए। इस दौरान उन्होंने पैपराजी को चेतावनी दे डाली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल सलमान अपनी फैमिली के साथ मुंबई में एक इवेंट में पहुंचे। तब सलमान को भांजी आयत के साथ देखा गया।

दोनों को साथ देखकर पैपराजी उनके करीब फोटो क्लिक करने के लिए जाने लगे, तो सलमान ने उन सभी को अपनी भांजी से दूर रहने को कहा और वॉर्निंग देते भी नजर आए। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सलमान भांजी को भीड़ से बचाते दिख रहे हैं। आयत लोगों के बीच डरी और कंफ्यूज दिख रही हैं, लेकिन सलमान ने उसका कसकर हाथ पकड़ा है। सलमान पैपराजी से बोलते हैं कि चलो, चलो पीछे दस कदम दूर, बच्ची साथ में है आगे बढ़ो। इसके बाद सलमान आयत के साथ इवेंट से बाहर जाते दिखते हैं, साथ ही उनकी टीम भी लोगों को हटाते दिख रही है।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों में देखा गया है कि पैपराजी अलग-अलग दिन ऋतिक रोशन के बेटे और अक्षय कुमार की भांजी निहारिका सरन को भी जबरदस्ती फॉलो कर रहे थे। इनके वीडियो खूब वायरल हुए और लोगों ने पैप्स को फटकार लगाई। बता दें आयत, सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा की बेटी हैं। उनका जन्म सलमान के बर्थडे के ही दिन 27 दिसंबर को साल 2019 में हुआ था। सलमान अक्सर उसे खिलाते और खेलते स्पॉट किए जाते हैं। सलमान, अर्पिता के भी काफी करीब हैं। अर्पिता की शादी एक्टर आयुष शर्मा से हुई है। उनके एक बेटा आहिल भी है।

सलमान ने कहा, साल 2008 में IPL शुरू होने पर मिला था टीम का मालिक बनने का ऑफर

बॉलीवुड के कई बड़े नाम आईपीएल से जुड़े हैं। शाहरुख खान और जूही चावला कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक हैं, जबकि प्रीति जिंटा पंजाब किंग्स की सह-मालकिन हैं। हाल ही में सलमान मुंबई में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां उनसे आईपीएल में एक टीम खरीदने की उनकी योजना के बारे में पूछा गया। सलमान ने सवाल के जवाब में पहले तो मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आईपीएल के लिए हम बहुत बूढ़े हो गए हैं।

इसके बाद उन्होंने खुलासा किया कि साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत में उन्हें एक फ्रेंचाइजी का मालिक बनने का प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया था। सलमान ने कहा कि आईपीएल ऑफर हुआ था हमें उस वक्त, लिया नहीं। ऐसा नहीं है कि मुझे कोई पछतावा है। खुश ही हैं हम। सलमान ने कहा कि वे टेनिस बॉल वाली लीग या फिर गली क्रिकेट की फ्रेंचाइजी खरीदना चाहते हैं।

सलमान के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे अब ‘बैटल ऑफ गलवान’ फिल्म में नजर आएंगे। इसमें उनके अपोजिट पहली बार एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह दिखेंगी। ये फिल्म अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बन रही है। इसके अलावा सलमान 24 अगस्त से शुरू होने जा रहे बिग बॉस 19 को होस्ट करने के लिए भी तैयार हैं। सलमान की पिछली फिल्म इसी साल मार्च के अंत में रिलीज हुई ‘सिकंदर’ थी, जो उम्मीद के हिसाब से नहीं चली।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी