न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शो में सलमान ने कहा, मेरे एक दिन बच्चे जरूर होंगे, आमिर ने बताया कब हुई सुपरस्टार से दोस्ती मजबूत

सुपरस्टार सलमान खान 59 साल के हो चुके हैं लेकिन अभी तक कुंवारे हैं। वे बॉलीवुड के मोस्ट बैचलर हैंडसम हंक में से एक हैं। फैंस को आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Sep 2025 11:25:13

2 News : शो में सलमान ने कहा, मेरे एक दिन बच्चे जरूर होंगे, आमिर ने बताया कब हुई सुपरस्टार से दोस्ती मजबूत

सुपरस्टार सलमान खान 59 साल के हो चुके हैं लेकिन अभी तक कुंवारे हैं। वे बॉलीवुड के मोस्ट बैचलर हैंडसम हंक में से एक हैं। फैंस को आज भी उनकी शादी का इंतजार है। उनकी निजी जिंदगी को लेकर लोगों में हमेशा दिलचस्पी बनी रहती है। इस बीच सलमान एक्ट्रेस काजोल और ट्विंकल खन्ना के चैट शो 'टू मच विद काजोल और ट्विंकल' में पहुंचे। उनके साथ एक और सुपरस्टार आमिर खान (60) भी थे। इस दौरान दोनों हसीनाओं ने कई सवाल पूछे। यह शो का पहला एपिसोड है, जो गुरुवार (25 सितंबर) को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगा। बता दें सलमान कई एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं, लेकिन सभी के साथ उनका ब्रेकअप हो चुका है।

शो में सलमान ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कहा कि जब एक पार्टनर दूसरे पार्टनर से ज्यादा बड़ा हो जाता है तो डिफरेंसेज आना शुरू हो जाता है। इन्सिक्योरिटी आ जाती है, इसलिए दोनों का साथ ग्रो होना बहुत जरूरी है। ऐसे में आमिर ने सलमान के रिश्ते पर सवाल पूछा। इस पर सलमान ने जवाब देते हुए कहा कि यार नहीं जमा तो नहीं जमा। अगर किसी को ब्लेम करना है तो मुझे करो। इसके साथ ही सलमान ने बच्चे पैदा करने की इच्छा जताते हुए कहा कि मेरे एक दिन बच्चे जरूर होंगे, लेकिन वो कब, बस ये देखना है।

उल्लेखनीय है कि सलमान अपने भाई और बहनों के बच्चों पर भरपूर प्यार लुटाते हैं। ऐसे में समझा जा सकता है कि उन्हें बच्चों से कितना प्यार है। खास तौर से अपनी सबसे छोटी बहन अर्पिता के दोनों बच्चों से उनकी काफी मजबूत बोंडिंग है। सलमान के रिलेशनशिप्स पर नजर डालें तो सबसे पहले एक्ट्रेस सोमी अली खान के साथ उनका अफेयर था, जो काफी लंबा चला। इसके बाद उनका नाम संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, यूलिया वंतूर के साथ भी जुड़ा। सलमान इन दिनों ‘बिग बॉस 19’ होस्ट करते नजर आ रहे हैं। साथ ही वे अपनी अगली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में भी बिजी हैं।

Salman Khan,superstar salman khan,aamir khan,superstar aamir khan,salman aamir,kajol,twinkle khanna,kajol twinkle chat show,salman kids

आमिर खान ने कहा, पहले मुझे यही लगता था कि भाई कभी टाइम पर नहीं आता…

चैट शो के दौरान आमिर ने सलमान संग अपनी बोंडिंग को लेकर कहा कि सलमान संग मेरी दोस्ती तब ज्यादा मजबूत हुई जब मैं मुसीबत में था। जब मैंने रीना को तलाक दिया था। आपको याद है...सलमान डिनर पर आया था और उस वक्त हम दोनों एक-दूसरे से ज्यादा कनेक्ट कर पाए थे क्योंकि उससे पहले मुझे यही लगता था कि भाई कभी टाइम पर नहीं आता। हमको बहुत प्रॉब्लम हुई थी ‘अंदाज अपना अपना’ में।

इसके साथ ही आमिर ने कहा कि सलमान मैं शुरुआत में काफी जजमेंटल था। इस दौरान स्टार्स का अपने से कई साल छोटी एक्ट्रेसेस के साथ फिल्म में रोमांस करने पर भी चर्चा हुई। आमिर इस पर कहते हैं कि जब हीरो अपने से छोटी एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते हैं तो उसे सिनेमा मैजिक बोलते हैं, लेकिन जब बड़ी हिरोइन, यंग मेल एक्टर के साथ रोमांस करती हैं तो उसे बोल्ड कहा जाता है। जब मैं फिल्म करता हूं तो कास्टिंग जरूरत के हिसाब से होती है। तो कभी स्क्रिप्ट की जरूरत के हिसाब से एक्टर्स के बीच ऐसे ऐज डिफ्रेंस होते हैं। मेरे लिए सब स्टोरी पर डिपेंड करता है। आमिर के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह