न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अरहान के पॉडकास्ट में पहुंचे सलमान ने दी यह सलाह, एक थप्पड़ ने बदल दी इस कॉमेडियन की जिंदगी

एक्टर व फिल्ममेकर अरबाज खान और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान ने भले ही अभी फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखा है, लेकिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 01 Feb 2025 1:00:34

2 News : अरहान के पॉडकास्ट में पहुंचे सलमान ने दी यह सलाह, एक थप्पड़ ने बदल दी इस कॉमेडियन की जिंदगी

एक्टर व फिल्ममेकर अरबाज खान और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान ने भले ही अभी फिल्मी दुनिया में कदम नहीं रखा है, लेकिन वे अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अरहान ‘डंब बिरयानी’ के नाम से यूट्यूब पर पॉडकास्ट लेकर आते हैं। इसमें अरबाज, मलाइका, उनके चाचा सोहेल खान, ओरी समेत और भी कई स्टार्स शिरकत कर चुके हैं। अब जल्द ही अरहान के ताऊ सुपरस्टार सलमान खान भी इसमें नजर आएंगे। इसका टीजर रिलीज हो गया है। सलमान पहली बार किसी पॉडकास्ट में हिस्सा ले रहे हैं। टीजर में सलमान की कुछ पुरानी वीडियो क्लिप्स हैं।

एक क्लिप में सलमान और अरहान एक-दूसरे के साथ मस्ती कर रहे हैं। इसके बाद पॉडकास्ट में सलमान अपने भतीजे अरहान और उनके दोस्तों से बातचीत करते हैं। सलमान उन्हें सलाह देते हुए बोलते हैं, “आपको बस अपने दोस्तों और परिवार के लिए हमेशा मौजूद रहना है। आपको जो कोशिश करनी है वो लगातार करते रहिए। मैं खुद से जिस तरह बात करता हूं, अगर उसको लेकर मैं आपको सलाह दूं तो आप मुझसे नफरत करोगे, क्योंकि मैं खुद से बहुत कठोरता से बात करता हूं। आप एक इंसान को एक बार, दो बार माफ कर सकते हैं, लेकिन तीसरी बार, चलो खल्लास।”

सलमान ने यह टीजर शेयर करते हुए लिखा, “मैंने एक साल पहले इन लड़कों से बातचीत की थी। मुझे नहीं लगता है कि उन्हें मेरी सलाह याद भी होगी। पॉडकास्ट में मेरा पहला अपीयरेंस जल्द ही ‘डंब बिरयानी’ पर आने वाला है।” बता दें कि ‘डंब बिरयानी’ एक पॉडकास्ट सीरीज है, जिसे अरहान, देव रैयानी और अरुश वर्मा होस्ट करते हैं। यह उनके यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

सलमान के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म साल 2023 की दिवाली पर आई ‘टाइगर 3’ थी। इसमें एक बार फिर से उनकी जोड़ी कैटरीना कैफ के साथ जमी थी। फिलहाल सलमान अपनी आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में बिजी हैं। यह मूवी ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें सलमान के अपोजिट रश्मिका मंदाना हैं। इसके डायरेक्टर एआर मुरुगदास और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला हैं।

कॉमेडियन सुदेश लहरी ने अर्चना पूरन सिंह के यूट्यूब चैनल पर की खुलकर बात

एक्टर सुदेश लहरी की पहचान फेमस कॉमेडियन के रूप में हैं। सुदेश हाल ही में अर्चना पूरन सिंह के यूट्यूब शो में पहुंचे। सुदेश ने इस दौरान निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें शेयर कीं। सुदेश ने एक घटना को याद करते हुए बताया कि मैं पेरिस में गा रहा था और सब कुछ ठीक चल रहा था, तभी एक शराबी स्टेज पर आया। उसने मेरी कॉलर पकड़ ली और मुझे जोर से थप्पड़ मारा। इस वजह से मेरा माइक गिर गया। यह बहुत अपमानजनक था। इस दौरान मुझे रोना आ रहा था, लेकिन मेरे आंसू नहीं निकल रहे थे।

मेरे साथ के संगीतकार ने अपनी ड्रम स्टिक निकाल ली, लेकिन मैंने उन्हें रोक दिया। फिर मैं अपनी पत्नी के पास घर आया और उनसे कहा कि मैं अब शादियों में परफॉर्म नहीं करूंगा। मैंने अपना घर बेच दिया और जिन लोगों से उधार लिया था उन्हें वापस कर दिया। मैंने सोचा कि हम किराये के मकान में रहेंगे। मैं अपना नाम कमाना चाहता था ताकि लोग मेरा सम्मान करें।

फिर मुझे मेरी पहली फिल्म मिली और मैंने दुनिया घूमी। सुदेश ने बचपन से ही गरीबी देखी। सुदेश ने यह भी बताया कि वो बचपन में कभी स्कूल नहीं गए। इस वजह से उन्होंने कई तरह के छोटे-मोटे काम किए, जैसे कि चाय की दुकान, दूसरी दुकानों में काम करना, मजदूरी करना आदि। इसके बाद वे इवेंट्स और शादियों में परफॉर्म करने लगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ