न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऐसी परिस्थियों में शूटिंग करेंगे सलमान, ‘बजरंगी भाईजान’ के 10 साल पूरे होने पर कबीर ने शेयर की तस्वीरें और…

सुपरस्टार सलमान खान (59) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। यह फिल्म युद्ध पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 17 Jul 2025 2:00:59

2 News : ऐसी परिस्थियों में शूटिंग करेंगे सलमान, ‘बजरंगी भाईजान’ के 10 साल पूरे होने पर कबीर ने शेयर की तस्वीरें और…

सुपरस्टार सलमान खान (59) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। यह फिल्म युद्ध पर आधारित है और इसकी शूटिंग अगस्त से लद्दाख में होने वाली है। सलमान इस फिल्म के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। सलमान ने एक इंटरव्यू में फिल्म के बारे में बात की। सलमान ने कहा कि मैं करीब 20 दिन तक लद्दाख के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों पर शूटिंग करने वाला हूं। इसके अलावा मुझे 7 से 8 दिन ठंडे पानी के बीच में भी रहना होगा। ये फिजिकली काफी चैलेंजिंग होने वाला है।

पहले मैं किसी किरदार को निभाने के लिए सिर्फ कुछ हफ्ते की ट्रेनिंग लेता था। इसमें ज्यादा वक्त लगता है। इस फिल्म में बहुत कुछ चाहिए। रनिंग है, किक मारना है, पंच मारना है। ऊंचाई और बर्फीली वादियों में कई मुश्किल सिचुएशन भी हैं। इस फिल्म में जो एक्शन सीन हैं, वो मेरी अन्य किसी फिल्म से काफी अलग थे। सिकंदर में एक्शन सीन थे, लेकिन ये ज्यादा मुश्किल हैं। ठंडी जगह पर एक्शन करते वक्त आप बेहोश नहीं हो सकते हैं इसलिए तैयारी तो बहुत जरूरी है। फिल्म को साइन करने के समय मुझे उस कदर मुश्किल नहीं लगा था।

मुझे ज्यादा मेहनत की जरूरत है और मैं पहले से ज्यादा मेहनत कर रहा हूं। सलमान ने कहा कि फिल्म जनवरी 2026 में रिलीज हो सकती है। हालांकि फाइनल डेट के बारे में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। फिल्म को खुद सलमान ने प्रोड्यूस किया है। इसके डायरेक्टर अपूर्व लाखिया हैं। म्यूजिक का जिम्मा हिमेश रेशमिया संभाल रहे हैं, जो सलमान की कई फिल्मों में शानदार संगीत दे चुके हैं। फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह, अंकुर भाटिया, हर्षिल शाह के नाम पर मोहर लग चुकी है।

सलमान ने यह भी खुलासा किया कि उनकी सुपरहिट फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ का सीक्वल भी निर्माणाधीन है। उल्लेखनीय है कि इस साल मार्च में ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’ कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी। ए.आर. मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, सत्यराज, जतिन सरना, संजय कपूर, प्रतीक बब्बर और किशोर जैसे कलाकार भी थे। सलमान जल्द ही ‘बिग बॉस 19’ को होस्ट करते दिखेंगे।

कबीर खान ने लिखा, आज भी मुझसे लोग मिलते हैं और बताते हैं कि यह फिल्म…

कबीर खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' साल 2015 में रिलीज हुई थी। इसके 10 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर कबीर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म के सेट से अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ उन्होंने लंबा-चौड़ा इमोशनल नोट भी लिखा है। कबीर ने लिखा, “हैप्पी बजरंगी डे। यकीन करना मुश्किल है कि 'बजरंगी भाईजान' को लोगों के दिलों में जगह बनाए अब 10 साल हो गए हैं। पिछले एक दशक में इस फिल्म को दुनियाभर से जो प्यार और सराहना मिली है, वह मेरे लिए भावुक और अभिभूत कर देने वाला अनुभव रहा है।

हमने एक ऐसी कहानी सुनाने की कोशिश की थी, जो प्यार और उम्मीद पर आधारित हो। उस दुनिया में, जो कभी-कभी इन भावनाओं को भूल जाती है। आज भी मुझसे लोग मिलते हैं और बताते हैं कि यह फिल्म उन्हें हर बार हंसाती भी है और रुलाती भी है। मेरे लिए यही सबसे बड़ा इनाम है। यह जानना कि बजरंगी सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि वह लोगों के जख्मों को थोड़ा-सा भरता भी था।”

उल्लेखनीय है कि यह बॉलीवुड की यादगार फिल्मों में से एक है। इसमें सलमान खान, करीना कपूर खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और हर्षाली मल्होत्रा की अहम भूमिकाएं थीं। कहानी काफी दिलचस्प थी, जिसमें हर्षाली ने ‘मुन्नी’ का किरदार निभाया था, जो बोल नहीं सकती। वह भारत के रेलवे स्टेशन पर अपनी मां से बिछड़ जाती है और सलमान उसे उसके परिवार से मिलवाने का बीड़ा उठाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
'100% टैरिफ लगाने से नहीं हिचकेंगे...', डोनाल्ड ट्रंप ने डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों को दी सख्त चेतावनी, बोले- व्यापारिक समझौते भी हो सकते हैं खत्म
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस कायम, विहिप ने किया खंडन, सूत्र बोले—बढ़ रहा है दबाव
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर लगेगा शुल्क? ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ओमान के संकेतों ने बढ़ाई हलचल
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
गैलेक्सी अपार्टमेंट को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान, बांद्रा में बन रहा 6 मंजिला नया आशियाना; परिवार संग होंगे शिफ्ट!
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
'वेलकम टू द जंगल' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, ओपनिंग कलेक्शन में अक्षय कुमार की पिछली फिल्मों को छोड़ा पीछे
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने पहले पार्ट की ओपनिंग को छोड़ा पीछे; जानिए पहले दिन का कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखे थे ये 6 सितारे, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म से रहे नदारद, फैंस ने उठाए सवाल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
'रावण का अंत हुआ था, इनका भी होगा', राम मंदिर दान मामले पर इंडोनेशिया से बरसे धीरेंद्र शास्त्री, बोले- श्रद्धा की चोरी का मिलेगा महादंड
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले श्रेयस अय्यर, बताया कहां हुई सबसे बड़ी चूक