न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान ने इस अंदाज में किया ‘केसरी वीर’ के सूरज को सपोर्ट, इस बात को लेकर मीडिया पर भड़के सोनू

सुपरस्टार सलमान खान बॉलीवुड में 30 साल से भी ज्यादा समय से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। सलमान हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। सलमान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 23 May 2025 1:14:38

2 News : सलमान ने इस अंदाज में किया ‘केसरी वीर’ के सूरज को सपोर्ट, इस बात को लेकर मीडिया पर भड़के सोनू

सुपरस्टार सलमान खान बॉलीवुड में 30 साल से भी ज्यादा समय से लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। सलमान हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। सलमान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। पिछले कुछ समय से सलमान की सुरक्षा को लेकर काफी सजगता दिखाई जा रही है। उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कई दफा जानलेवा धमकियां मिल चुकी हैं। हाल ही दो लोगों ने उनके घर में भी घुसने की कोशिश की थी। इस बीच सलमान ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है। सलमान (59) ने यह पोस्ट ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर साझा की है जिसमें वो एक्टर सूरज पंचोली (34) के साथ नजर आ रहे हैं।

सूरज एक्टर आदित्य पंचोली और एक्ट्रेस जरीना वहाब के बेटे हैं। पोस्ट में दोनों एक्टर चेहरे की जगह केवल अपनी आंखें दिखा रहे हैं। इस पोस्ट के साथ सलमान ने खुद की आवाज में गाया गाना ‘मैं हूं हीरो तेरा’ लगाया हुआ है। सलमान ने यह गाना साल 2015 में सूरज की पहली फिल्म ‘हीरो’ के लिए गाया था। आज शुक्रवार (23 मई) को सूरज की फिल्म ‘केसरी वीर’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई, जिसके सपोर्ट में सलमान ने ये पोस्ट शेयर की है। सलमान ने कैप्शन में लिखा है, “आज रात है, सुबह सूरज चमकेगा।”

सूरज के साथ फिल्म में लीड एक्ट्रेस के तौर पर आकांक्षा शर्मा हैं। सूरज 4 साल के बाद बड़ी स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के प्रमोशन के दौरान सूरज ने सलमान की तारीफों के पुल बांधे थे। सूरज ने बताया था कि जिया खान सुसाइड केस की कानूनी लड़ाई में सलमान उनके साथ खड़े रहे। सूरज की पिछली फिल्म साल 2021 में आई ‘टाइम टू डांस’ थी।

सोनू निगम ने कहा, मैं इस देश के हताश और बेकार मीडिया से वाकई तंग आ चुका हूं

मशहूर सिंगर सोनू निगम बीते दिनों बेंगलुरु में एक कॉन्सर्ट के लिए गए थे। जहां पर एक फैन ने कन्नड़ भाषा में गाना गाने की मांग की। इस पर सोनू ने का कि कन्नड़, कन्नड़, कन्नड़, यही कारण है कि पहलगाम में यह घटना हुई। अब सोनू ने मीडिया पर हमला बोला है, क्योंकि कुछ फेक अकाउंट पर उनके नाम का इस्तेमाल करके पोस्ट वायरल की गई हैं, लेकिन सिंगर ने साफ किया है कि वे एक्स (ट्विटर) पर नहीं हैं।

दरअसल लोकसभा सदस्य तेजस्वी सूर्या ने एक वायरल वीडियो को देखने के बाद कन्नड़ भाषा की पुरजोर वकालत की थी। उन्होंने कहा था कि कर्नाटक में काम करने वाले बैंकों को कन्नड़ में ग्राहकों को सेवा देनी चाहिए। इसके बाद किसी ने सोनू का फर्जी अकाउंट बना जवाब में लिखा, “कन्नड़ फिल्मों को हिंदी में डब न करें। कन्नड़ फिल्मों को पूरे भारत में रिलीज न करें। क्या आपके पास कन्नड़ फिल्म सितारों से ऐसा कहने की हिम्मत है, श्री @Tejasvi_Surya, या आप सिर्फ एक और भाषा योद्धा हैं?”

जब मीडिया हाउस ने इस फेक ट्वीट का हवाला दिया, तो सोनू ने कहा कि उन्होंने पहले भी कई बार साफ किया है कि वह एक्स पर नहीं हैं। सोनू ने मीडिया हाउस की आलोचना करते हुए लिखा, “क्या आप पागल हो गए हैं? मैंने कितनी बार कहा है कि मैं ट्विटर पर नहीं हूं। मेरे नाम पर गलत सूचना फैलाना केवल उन लोगों के दिमाग में जहर घोलने वाला है, जिन्होंने इतने सालों में मुझे बहुत प्यार किया है। हर किसी में इतनी समझ नहीं होती कि वे आपकी खबरों की सच्चाई की जांच कर सकें। मैं इस देश के हताश और बेकार मीडिया से वाकई तंग आ चुका हूं। शर्म की बात है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज