न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान के हुई थी यह बीमारी, साढ़े 7 साल तक रहा असहनीय दर्द, काजोल के पिता को लेकर बताई यह बात

सुपरस्टार सलमान खान और आमिर खान हाल ही काजोल और ट्विंकल खन्ना के प्राइम वीडियो टॉक शो ‘टू मच’ में बतौर गेस्ट पहुंचे। शो का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 26 Sep 2025 1:23:12

2 News : सलमान के हुई थी यह बीमारी, साढ़े 7 साल तक रहा असहनीय दर्द, काजोल के पिता को लेकर बताई यह बात

सुपरस्टार सलमान खान और आमिर खान हाल ही काजोल और ट्विंकल खन्ना के प्राइम वीडियो टॉक शो ‘टू मच’ में बतौर गेस्ट पहुंचे। शो का पहला एपिसोड गुरुवार (25 सितंबर) को स्ट्रीम हुआ। इस दौरान सलमान ने अपनी बीमारी ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया को लेकर खुलकर बात की। सलमान ने कहा कि इस दर्द के साथ जीना ही पड़ता है। जैसे बहुत लोग बाईपास सर्जरी, हार्ट की दिक्कत और दूसरी बीमारियों के साथ जीते हैं। जब मुझे ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया हुआ था तो वह दर्द इतना भयानक था कि आप अपने सबसे बड़े दुश्मन को भी वह दर्द नहीं देना चाहेंगे। यह दर्द मुझे साढ़े सात साल तक रहा।

हर 4-5 मिनट में दर्द उठता था। यह अचानक हो जाता था बात करते-करते भी। मुझे यह दर्द पहली बार मेरी फिल्म ‘पार्टनर’ की शूटिंग के दौरान हुआ था। मैं शूटिंग कर रहा था और लारा दत्ता वहां पर थीं। उसने मेरे चेहरे से एक बाल हटाया और मुझे दर्द हुआ। मैंने मजाक में कहा, ‘वाओ लारा, तुम तो इलेक्ट्रिफाइंग हो!’ तभी यह दर्द शुरू हुआ। अब यह दर्द खत्म हो चुका है। यह सबसे भयानक दर्द है। इसे सुसाइडल डिजीज कहा जाता है। इस बीमारी की वजह से सबसे ज्यादा लोग आत्महत्या कर लेते हैं। मैं इस बारे में अपना अनुभव बताता हूं ताकि लोग इस बीमारी के बारे में जान सकें।

उल्लेखनीय है कि ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया एक गंभीर न्यूरोपैथिक दर्द की स्थिति है, जो चेहरे की नस ट्राइजेमिनल नर्व को प्रभावित करती है। यह नस चेहरे के दोनों तरफ संवेदनाओं को नियंत्रित करती है, जैसे माथा, गाल, जबड़ा, होंठ और आंखों के आस-पास। इसमें चेहरे के किसी हिस्से में अचानक, तेज और झटकेदार दर्द होता है। यह दर्द कुछ सैकंड से लेकर कुछ मिनट तक रह सकता है और दिन में कई बार अटैक हो सकते हैं। शुरुआत में यह हल्के दर्द के साथ हो सकता है, लेकिन समय के साथ दर्द तीव्र और असहनीय हो जाता है।

Salman Khan,superstar salman khan,aamir khan,kajol,twinkle khanna,shomu mukerjee,salman trigeminal neuralgia,bigg boss 19,battle of galwan,kajol twinkle chat show too much

सलमान खान ने कहा, काजोल के पिता शोमू मुखर्जी और हम बहुत करीब थे…

बातचीत के दौरान सलमान ने काजोल के पिता फिल्म निर्माता शोमू मुखर्जी के साथ अपने रिश्ते को याद किया, जिनका साल 2008 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। सलमान ने कहा कि काजोल के पिता और हम बहुत करीब थे, बहुत करीब। वे हफ्ते में लगभग दो बार घर आते थे। दरअसल अपने निधन से ठीक दो दिन पहले वे आए थे। वे उस दिन हमेशा की तरह अपनी लुंगी पहने हुए आए थे। हालांकि वे बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहे थे और उनकी तबीयत ठीक नहीं थी।

उन्होंने कहा, ‘यार, एक ड्रिंक पिला।’ मैंने जवाब दिया, ‘नहीं, शोमू दा, मैं…’ लेकिन उन्होंने जिद की, ‘मैं कुछ दिनों में जा रहा हूं। एक मेरे को पिला दे।’ मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं। उन्होंने फिर कहा, ‘पिला यार।’ तो मैंने उनके लिए एक ड्रिंक बनाई और 2 दिन बाद उनकी मौत हो गई। सलमान के वर्कफंट पर नजर डालें तो वे इन दिनों बिग बॉस 19 को होस्ट करते दिख रहे हैं। इसके अलावा वे अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग को लेकर भी बिजी हैं। सलमान की पिछली फिल्म मार्च में ईद पर रिलीज हुई ‘सिकंदर’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा
'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद