न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अरबाज की बर्थडे पार्टी में इस अंदाज में दिखे सलमान, ‘द स्कैम 2003-द तेलगी स्टोरी’ का टीजर देखें

सुपरस्टार सलमान खान के छोटे भाई एक्टर अरबाज खान का शुक्रवार (4 अगस्त) को जन्मदिन था। इस मौके पर रखी गई बर्थडे पार्टी में पहुंचे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 05 Aug 2023 12:50:36

अरबाज की बर्थडे पार्टी में इस अंदाज में दिखे सलमान, ‘द स्कैम 2003-द तेलगी स्टोरी’ का टीजर देखें

सुपरस्टार सलमान खान के छोटे भाई एक्टर अरबाज खान का शुक्रवार (4 अगस्त) को जन्मदिन था। इस मौके पर रखी गई बर्थडे पार्टी में पहुंचे सलमान का अंदाज हमेशा से बिल्कुल अलग था। सलमान का पार्टी में पहुंचने का वीडियो सामने आया है। सलमान पिंक और ब्लैक टाइ-डाई पैंट पहने हुई हैं। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट के ऊपर ग्रे शर्ट कैरी की थी। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि सलमान भी अब बार्बी ट्रेंड फॉलो कर रहे हैं।

सलमान का स्टाइल काफी अलग और कुछ ज्यादा ही कूल दिख रहा है। सलमान को फंकी स्टाइल में देख फैंस चकित हैं। वे पहली बार ऐसे नजर आए हैं। आपको बता दें कि हाल ही में सलमान की छोटी बहन अर्पिता का भी जन्मदिन था। तब सलमान ने उनके साथ अर्पिता के बचपन की फोटो पोस्ट कर उन्हें बधाई दी थी।

सलमान के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' थी। अब वे कैटरीना कैफ के साथ 'टाइगर' फ्रेंचाइजी की एक नई फिल्म में नजर आएंगे। सलमान फिलहाल 'बिग बॉस ओटीटी' का दूसरा सीजन होस्ट कर रहे हैं।

Salman Khan,arbaz khan,the scam 2003 the telgi story,salman arbaz,arbaz birth day,harshad mehta,abdul karim telgi

इस दिन रिलीज होगी ‘द स्कैम 2003-द तेलगी स्टोरी’ सीरीज

‘स्कैम 1992-द हर्षद मेहता स्टोरी’ सीरीज जबरदस्त सफल रही थी। अब ‘द स्कैम 2003-द तेलगी स्टोरी’ की बारी है। सीरीज का टीजर आउट हो चुका है। ये सीरीज साल 2003 में हुए सबसे बड़े स्टाम्प घोटाले पर बेस्ड है, जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। यह 1 मिनट 26 सैकंड का टीजर धमाकेदार है। टीजर की शुरुआत 1992 में हर्षद मेहता द्वारा किए गए 5000 करोड़ के फाइनेंशियल स्कैम पर बनी सीरीज की एक झलक से की गई है।

इसके बाद ‘स्कैम 300’ के छोटे-छोटे सीन दिखाए जा रहे हैं। टीजर में दिखाया गया है कि कैसे 2003 में 30 हजार करोड़ रुपए का घोटाला किया गया था। टीजर में खुलासा किया गया है कि इस स्कैम का मास्टरमाइंड अब्दुल करीम तेलगी था। तेलगी कहता है ‘मुझे पैसे कमाने का कोई शौक नहीं है, क्योंकि पैसा कमाया नहीं जाता, बनाया जाता है’।

तेलगी का किरदार गगन देव रियार ने निभाया है। एप्लॉज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी ‘स्कैम 2003- द तेलगी स्टोरी’ सीरीज को फिल्ममेकर हंसल मेहता बना रहे हैं। निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है। सीरीज जर्नलिस्ट संजय सिंह की किताब ‘रिपोर्टर की डायरी’ पर आधारित है। सीरीज 2 सितंबर से सोनी लिव पर रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार