अभिनेता सलमान खान इन दिनों 'टाइगर 3' मूवी की शूटिंग शेड्यूल के लिए तुर्की में हैं। सलमान के साथ कैटरीना कैफ भी वहां मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर सलमान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें सलमान अपनी फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' के गाने 'जीने के हैं चार दिन' पर गजब डांस करते नजर आ रहे हैं। सलमान का ये वीडियो फिल्मफेयर नाम के इंस्टा पेज पर शेयर किया गया है। ये वीडियो तुर्की का है। वहां एक पार्टी के दौरान सलमान थिरके।
सलमान के साथ उनके फैंस भी झूमते दिखे। इस बीच सलमान ने तुर्की से नई फोटो शेयर की है। उन्होंने ब्लैक हुडी पहनी हुई है और रेलिंग पर खड़े होकर उगते सूरज को निहार रहे हैं। वे जहां खड़े हैं वहां से शहर का खूबसूरत नजारा दिख रहा है। सलमान ने कैप्शन में लिखा- ‘सूर्योदय।’ साथ ही हैशटैग दिया- #cappadocia #turkey। इस फोटो को संगीता बिजलानी, अर्जुन बिजलानी, मनीष पॉल सहित कई सितारों और फैंस ने लाइक किया है।
#SalmanKhan Dancing On Iconic Jeene Ke Hai Chaar Din During The Wrap Up Party Of #Tiger3 In Cappadoccia, @BeingSalmanKhan pic.twitter.com/DVwdzk9gXc
— रा














