न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खुलासा! सलमान का इनसे रहा है सबसे लंबा रिलेशनशिप, बिग बॉस-15 के लिए फीस बढ़ाने की अपील

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की जिंदगी शुरू से ही दिलचस्प रही है। सलमान तीन दशक से भी ज्यादा समय से अपनी अदाकारी के दम पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Sep 2021 12:58:17

खुलासा! सलमान का इनसे रहा है सबसे लंबा रिलेशनशिप, बिग बॉस-15 के लिए फीस बढ़ाने की अपील

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की जिंदगी शुरू से ही दिलचस्प रही है। सलमान तीन दशक से भी ज्यादा समय से अपनी अदाकारी के दम पर फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल हर तरह की लाइफ पर सबकी नजर रहती है। सलमान का कई एक्ट्रेस के साथ नाम जुड़ा, लेकिन वे किसी के साथ भी विवाह बंधन में नहीं बंधे। सलमान अपने रिलेशनशिप्स को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। अब सलमान ने खुद अब तक के सबसे लंबे रिलेशनशिप के बारे में बताया।

दरअसल गुरुवार को बिग बॉस-15 के स्पेशल मीडिया इवेंट में सलमान ने यह खुलासा किया। सलमान इस समय तुर्की में टाइगर 3 की शूटिंग में बिजी हैं और उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस से यह कार्यक्रम अटैंड किया। सलमान ने कहा कि मेरा सबसे लंबा रिलेशनशिप बिग बॉस के साथ रहा है। ये अब तक के रिलेशनशिप में सबसे लंबा है। कुछ रिलेशनशिप, अब क्या कहूं, खैर छोड़िए। बिग बॉस के बाद से मेरी लाइफ में थोड़ी स्थिरता आई है। हां, कभी-कभी 4 महीने हम एक-दूसरे को नहीं देखते, लेकिन जब हम अलग होते हैं तो दोबारा मिलने के लिए बेताब रहते हैं।

बिग बॉस के इस सीजन ने सलमान को दिलाई इसकी याद

सलमान ने कहा कि मुझे शो पसंद है और इससे कई चीजें मुझे सीखने को मिलती हैं। ये शो मेरा पेशेंस टेस्ट करता है। जब मैं आपा खो देता हूं, मुझे लगता है कि मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए। फिर मैं खुद को और शांत करता हूं लेकिन शो का फॉर्मेट ऐसा है कि कुछ न कुछ होता है और मुझे उसे ठीक करना होता है। फिर कुछ सीखने के अलावा मुझे नए लोगों से मिलने और उनकी पर्सनैलिटीज के बारे में जानने का मौका मिलता है। इस सीजन ने मुझे मेरे गाने जंगल है आधी रात है... की याद दिला दी। ना सुल्तान वाला दंगल, ना दंगल वाला दंगल, लेकिन इस बार अलग दंगल होगा। 250 कैमरे जंगल के हर मूवमेंट पर नजर रखेंगे। बिग बॉस इस बार पांच महीने लंबा हो सकता है।

सलमान ने ये बताया फीस बढ़ाने की अपील करने का कारण

इवेंट के दौरान सलमान मजाक-मस्ती के मूड में नजर आए और उन्होंने मेकर्स से उनकी फीस बढ़ाने की अपील की। सलमान ने कहा कि मैं मेकर्स से कहता रहता हूं कि मैं शो के लिए काफी मेहनत करता हूं। उन्हें इसे समझना चाहिए और मेरा पे स्केल बढ़ाना चाहिए लेकिन वो हैं कि सुनते ही नहीं। मैं तो भगवान से बस यही दुआ करता हूं कि वो समय आए जब चैनल मुझे कहे कि सलमान हम तुम्हारी फीस बढ़ा रहे हैं। तब मैं उन्हें कहूं कि नहीं ऐसे ही रहने दो।

सलमान ने फीस बढ़ाने की वजह बताते हुए कहा कि मेरे घर पर भी बड़े-बुजुर्ग और बच्चे हैं। मुझे उनकी डिमांड का ख्याल रखना पड़ता है। रिपोर्टों के अनुसार सलमान को 14 हफ्तों के 350 करोड़ रुपए मिल रहे हैं। सलमान इस सबसे विवादास्पद शो के 11 सीजन होस्ट कर चुके हैं। फिलहाल जिन सेलेब्स के बतौर कंटेस्टेंट कंफर्म नाम सामने आए हैं उसमें उमर रियाज, शमिता शेट्टी), निशांत भट्ट, डोनल बिष्ट, अकासा सिंह और प्रतीक सहजपाल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर