न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग कर लौटे सलमान, अपूर्व ने शेयर की BTS झलकियां, इस दिन देखें ‘कांतारा चैप्टर 1’ का ट्रेलर

सुपरस्टार सलमान खान लगातार खबरों में बने रहते हैं। वे कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को होस्ट कर रहे हैं। हालांकि पिछले सप्ताह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Sep 2025 2:21:52

2 News : ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग कर लौटे सलमान, अपूर्व ने शेयर की BTS झलकियां, इस दिन देखें ‘कांतारा चैप्टर 1’ का ट्रेलर

सुपरस्टार सलमान खान लगातार खबरों में बने रहते हैं। वे कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ को होस्ट कर रहे हैं। हालांकि पिछले सप्ताह उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ के लिए शो से ब्रेक लिया था और उनकी जगह वीकेंड का वार पर फराह खान, अक्षय कुमार और अरशद वारसी नजर आए थे। अब खबर है कि सलमान ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है, जिसे अपूर्व लाखिया निर्देशित कर रहे हैं। सलमान लद्दाख गए थे और जब वहां से गुरुवार (18 सितंबर) को मुंबई लौटे तो उनका लुक बदला दिखा। उनके इस लुक की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

सलमान छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 से बाहर आते नजर आए। इस दौरान उन्हें क्लीन शेव लुक में देखा गया। 45 दिनों के लंबे और सघन शेड्यूल में फिल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर की गई, जिसमें युद्ध के तीव्र और रोमांचक सीन को बेहद वास्तविक अंदाज में कैद किया गया। अपूर्व ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टा स्टोरी पर सेट से पर्दे के पीछे के कुछ खास पल (BTS) साझा किए हैं, जिससे दर्शकों को इस हाई-इंटेंसिटी वॉर ड्रामा की एक झलक मिली है। इन झलकियों में सलमान का एक बिल्कुल नया और जोशीला अवतार देखने को मिला, जिसने फैंस के उत्साह को और बढ़ा दिया है।

बता दें फिल्म का निर्माण बड़े स्तर पर किया गया है और इसमें एक्शन सीक्वेंस को वास्तविक अनुभव देने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों और स्टंट कोरियोग्राफर की टीम का सहारा लिया गया है। फिल्म की कहानी वर्ष 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई वास्तविक झड़प पर आधारित है। यह घटना भारतीय सीमा पर एक कठिन और अप्रत्याशित संघर्ष थी, जिसमें दोनों देशों के सैनिकों ने बिना किसी आग्नेयास्त्र के लाठी, पत्थरों और हाथों से लड़ाई लड़ी थी। इस संघर्ष में भारतीय सैनिकों ने अभूतपूर्व साहस और बलिदान का परिचय दिया।

उल्लेखनीय है कि सलमान ने पिछले दिनों लद्दाख में शूटिंग के दौरान 15 साल के सिंगर निक जोनस कोनर की खूब तारीफ की थी। उनकी एक तस्वीर उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर करते हुए कहा था कि वे दर्द को बड़ी खूबसूरती से गानों के रूप में बयां करते हैं। सलमान के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो इस साल मार्च में ईद पर उनकी फिल्म ‘सिकंदर’ रिलीज हुई थी, जिससे उन्हें काफी उम्मीदें थीं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं चली।

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ इस दिन होगी सिनेमाघरों में रिलीज

साउथ इंडियन स्टार ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। इसे लेकर मेकर्स ने एक बड़ी अपडेट दी है। उन्होंने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया। फिल्म में ऋषभ फिर से धाकड़ अंदाज में लौटने जा रहे हैं। होम्बले फिल्म्स ने आज शुक्रवार (19 सितंबर) को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया है कि फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का ट्रेलर 22 सितंबर को दोपहर 12:45 बजे रिलीज किया जाएगा।

सामने आए पोस्टर में एक डफली पर ट्रेलर की रिलीज डेट नजर आ रही है। होम्बले फिल्म्स ने कैप्शन में लिखा, “कांतारा चैप्टर 1 की उल्टी गिनती। इस 22 तारीख को, दोपहर 12:45 बजे। KantaraChapter1 की दुनिया की एक झलक पाएं और एक महान कलाकार के उदय का गवाह बनें। ‘कांतारा चैप्टर 1’ का ट्रेलर 22 सितंबर को दोपहर 12:45 बजे। सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर को रिलीज होगी फिल्म।” इसे कन्नड़, मलयालम, तमिल, तेलुगु, हिंदी, बंगाली और अंग्रेजी में डब किया गया है।

मेकर्स ने अमेजन प्राइम वीडियो के साथ डिजिटल अधिकारों के लिए 125 करोड़ रुपए का सौदा भी किया है। बता दें कि फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई ‘कांतारा’ का प्रीक्वल है। ये फिल्म उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसमें ऋषभ के साथ सप्तमी गौड़ा, किशोर और मानसी सुधीर मुख्य भूमिका में थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह