न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अंतिम : द फाइनल ट्रुथ का पोस्टर रिलीज, बहनोई आयुष के साथ दिखेंगे सलमान, जानें-फातिमा और विक्की की फिल्म

एक्टर सलमान खान बॉलीवुड में अपने सहयोगात्मक रुख के लिए जाने जाते हैं। सलमान ने फिल्म इंडस्ट्री में कई लोगों को आगे बढ़ाने में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 07 Sep 2021 8:36:57

अंतिम : द फाइनल ट्रुथ का पोस्टर रिलीज, बहनोई आयुष के साथ दिखेंगे सलमान, जानें-फातिमा और विक्की की फिल्म

एक्टर सलमान खान बॉलीवुड में अपने सहयोगात्मक रुख के लिए जाने जाते हैं। सलमान ने फिल्म इंडस्ट्री में कई लोगों को आगे बढ़ाने में मदद की है। ऐसे में सलमान भला अपने बहनोई (अर्पिता के पति) आयुष शर्मा को प्रमोट करने में भी कोई कसर कैसे छोड़ सकते हैं। वे आयुष के साथ फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले किया गया है। महेश मांजरेकर इसके डायरेक्टर हैं। सलमान ने आज फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया। सलमान ने इसे अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्टर में सलमान और आयुष एक-दूसरे की आंखों में आंखे डालते हुए नजर आ रहे हैं। सरदार बने सलमान बाइक चलाते हुए भी दिख रहे हैं, जबकि आयुष का किलर लुक भी देखते ही बन रहा है।

Salman Khan,aayush sharma,brother in law,antim : the final truth movie,salman instagram,fatima sana shaikh,vicky kaushal,bollywood news in hindi

अंतिम... मूवी में वरुण धवन का कैमियो

यह पहली बार है जब सलमान और आयुष साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म में अभिनेता वरुण धवन कैमियो रोल में होंगे। वे एक स्पेशल डांस नंबर करेंगे। पिंकविला की खबर के अनुसार सलमान इस हफ्ते वरुण के गणपति गाने को रिलीज करने वाले हैं। यह फिल्म मराठी मूवी मुल्शी पैटर्न का आधिकारिक रूपांतरण है। इसकी कहानी मुख्य रूप से एक पुलिसवाले और अलग-अलग विचारधारा वाले गैंगस्टर के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें प्रज्ञा जैसल, महिमा मकवाना और जिशु सेनगुप्ता जैसे कलाकार भी हैं। उल्लेखनीय है कि आयुष अब तक सिर्फ एक फिल्म लवयात्री (2018) में नजर आए हैं।

Salman Khan,aayush sharma,brother in law,antim : the final truth movie,salman instagram,fatima sana shaikh,vicky kaushal,bollywood news in hindi

सैम बहादुर मूवी में विक्की के साथ काम करेंगी फातिमा

अभिनेत्री फातिमा शेख, फील्ड मार्शल मानेकशॉ के जीवन पर बन रही फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल के साथ काम करती नजर आएंगी। फिल्म ‘सैम बहादुर’ में मानेकशॉ के किरदार के लिए विक्की कौशल का नाम फाइनल हो चुका है। रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म को मेघना गुलजार निर्देशित कर रही हैं। अभी फिल्म का प्री-प्रोडक्शन वर्क चल रहा है। उम्मीद है कि यह फिल्म अगले साल रिलीज की जाएगी।

फातिमा ने इश्क, चाची 420, बड़े दिलवाला और वन टू का फोर में बाल कलाकार के रूप में काम किया था। 2016 में आई फिल्म दंगल में गीता फोगाट के किरदार से उन्हें लोकप्रियता मिली। वे ठग्स ऑफ हिंदोस्तान, लुडो व सूरज पे मंगल भारी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। गौरतलब है कि भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानकेशॉ को सैम बहादुर कहकर भी बुलाया जाता था। उन्होंने 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में हमारी सेनाओं की अगुआई की थी और भारत ने यह युद्ध जीता था। उन्हें पद्मविभूषण उपाधि से नवाजा गया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर