Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जब सलमान का हुआ था मौत से सामना, बताया पूरा किस्सा, फैन ने कर दिए थे संजय दत्त के नाम 72 करोड़

सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में भतीजे अरहान खान के पॉडकास्ट डंब बिरयानी में एक चौंकाने वाला किस्सा सुनाया। सलमान ने कहा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 10 Feb 2025 2:28:04

2 News : जब सलमान का हुआ था मौत से सामना, बताया पूरा किस्सा, फैन ने कर दिए थे संजय दत्त के नाम 72 करोड़

सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में भतीजे अरहान खान के पॉडकास्ट डंब बिरयानी में एक चौंकाने वाला किस्सा सुनाया। सलमान ने कहा कि आईफा अवार्ड के बाद मैं अपने भाई सोहेल खान, एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनकी मां पूनम सिन्हा के साथ श्रीलंका से वापस लौट रहा था। शुरुआत में फ्लाइट का सफर बिल्कुल सामान्य था, लेकिन अचानक जोरदार टर्बुलेंस शुरू हो गया। शुरुआत में यह सामान्य झटके महसूस हुए, लेकिन कुछ ही देर में यह स्थिति काफी डरावनी हो गई। फ्लाइट में सन्नाटा और घबराहट छा गई थी।

जब मैंने सोहेल की तरफ देखा, तो वह बिल्कुल आराम से सो रहा था, जैसे कुछ हुआ ही न हो। मैं घबराया हुआ था और मैंने देखा कि एयर होस्टेस प्रार्थना कर रही थीं। पायलट भी तनाव में थे, जबकि वे हमेशा शांत रहते हैं। फ्लाइट में अचानक ऑक्सीजन मास्क गिर गए, जिससे सभी यात्री घबराकर डर गए। यह बिल्कुल फिल्मी सीन लग रहा था। अब तक ऐसी चीजें सिर्फ फिल्मों में देखी थीं, लेकिन इस बार यह असल जिंदगी में हो रहा था। यह देखकर सभी यात्री दहशत में आ गए। 45 मिनट तक चले इस खौफनाक टर्बुलेंस के बाद अचानक स्थिति शांत हो गई।

फिर सभी यात्री सामान्य हो गए और हंसी-मजाक करने लगे। लेकिन कुछ ही समय बाद, टर्बुलेंस फिर से शुरू हो गया, जिससे सभी यात्री एक बार फिर घबराए। हर कोई चुप हो गया और फ्लाइट लैंड होने तक कोई कुछ नहीं बोला। जैसे ही फ्लाइट लैंड हुई, सबकी चाल बदल गई, सब 'स्टड' बन गए थे। उल्लेखनीय है कि सलमान इन दिनों ‘सिकंदर’ मूवी की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर भी हैं।
Salman Khan,superstar salman khan,salman turbulence,dumb biryani,arhaan khan,arbaaz khan,sanjay dutt,nisha patil,actor sanjay dutt संजय दत्त ने इसलिए कर दिया था प्रॉपर्टी लेने से इनकार

दिग्गज एक्टर संजय दत्त 40 से भी ज्यादा साल से बॉलीवुड में छाए हुए हैं। आज भी लोगों में उनके लिए जबरदस्त क्रेज और दीवानगी देखने को मिलती है। अब उनकी एक ऐसी फैन की कहानी सामने आई है जिसने ‘संजू बाबा’ के नाम 72 करोड़ की प्रॉपर्टी कर दी थी। दरअसल निशा पाटिल नाम की महिला ने मौत से पहले साल 2018 में संजय के नाम अपनी सारी प्रॉपर्टी कर दी। संजय ऐसी फैन के बारे में सुनकर सोच में पड़ गए थे।

संजय को उस समय हैरानी हुई जब पुलिस ने उन्हें जानकारी दी कि उनकी एक फैन निशा पाटिल ने अपनी 72 करोड़ रुपए की संपत्ति उनके नाम कर दी है। निशा ने बैंकों को भी पत्र लिखकर संपत्ति के हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू करने को कहा था। हालांकि संजय ने यह संपत्ति लेने से साफ इनकार कर दिया। उनके वकील ने पुष्टि की कि संजय का निशा से कोई व्यक्तिगत संबंध नहीं था और उन्होंने इसे स्वीकार करना उचित नहीं समझा।

बता दें यूं तो फिल्म स्टार्स के बड़े-बड़े फैन होते हैं जो उन्हें दिलो जान से चाहते हैं, लेकिन ऐसे फैन के बारे में शायद ही किसी ने सुना हो। संजय के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे पिछले कुछ समय से साउथ सिनेमा में भी एक्टिव हैं। वे 'केजीएफ चैप्टर 2' में यश और 'लियो' में थलपति विजय के साथ नजर आए। संजय ने साल 1981 में ‘रॉकी’ फिल्म से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। वे जल्द ही ‘वेलकम 3’ मूवी में नजर आ सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका