न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर सलमान खान हुए भावुक, सोशल मीडिया पर जताया शोक, इवेंट भी किया रद्द

अहमदाबाद विमान हादसे पर सलमान खान ने जताया शोक, सोशल मीडिया पोस्ट में मृतकों के परिवारों के लिए संवेदनाएं प्रकट कीं। हादसे के चलते सुपरस्टार ने अपना इवेंट भी किया रद्द। अक्षय कुमार, विष्णु मांचू समेत अन्य सेलेब्स ने भी रद्द किए कार्यक्रम।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 12 Jun 2025 10:14:25

 अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर सलमान खान हुए भावुक, सोशल मीडिया पर जताया शोक, इवेंट भी किया रद्द

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अहमदाबाद में हुए भयावह प्लेन क्रैश हादसे पर भावुक होकर रिएक्शन दिया है। सुपरस्टार ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट करते हुए हादसे को लेकर बेहद दुखी होने की बात कही है। साथ ही उन्होंने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए गहरी संवेदनाएं और सहानुभूति भी जाहिर की हैं। इससे पहले सलमान खान ने इस दर्दनाक दुर्घटना के चलते अपना एक बड़ा इवेंट भी कैंसिल कर दिया था।

सलमान खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बारे में सुनकर बेहद दुख पहुंचा है। इस त्रासदी में जान गंवाने वाले यात्रियों, चालक दल और सभी प्रभावित लोगों के परिवारों के लिए मेरी हार्दिक प्रार्थनाएं और संवेदनाएं हैं।'

सलमान खान ने कैंसिल किया था बहुप्रतीक्षित इवेंट

सलमान खान आज सुपरस्टार इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग के भव्य लॉन्च इवेंट का अहम हिस्सा बनने वाले थे। लेकिन अहमदाबाद प्लेन क्रैश जैसी दुखद घटना के बाद उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए इस इवेंट को रद्द कर दिया। इस इवेंट के आयोजकों ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा- 'जैसा कि आप सभी जानते हैं, आज दिन में एक अत्यंत दुखद घटना घटी है, जिसने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। ये समय दुख साझा करने का है, न कि उत्सव मनाने का। ISRL और सलमान खान इस मुश्किल घड़ी में पूरे देश के साथ खड़े हैं। हमने संयुक्त रूप से इस इवेंट को स्थगित करने का जिम्मेदार फैसला लिया है क्योंकि यह जश्न मनाने का समय नहीं है। हम पीड़ित परिवारों के साथ अपनी एकजुटता दिखाते हैं और उनके लिए लगातार प्रार्थना कर रहे हैं। इंडिया हमेशा मजबूत बना रहेगा।'

अक्षय कुमार और विष्णु मांचू ने भी टाला प्रमोशनल इवेंट

सलमान खान के अलावा बॉलीवुड के एक्शन स्टार अक्षय कुमार और साउथ अभिनेता विष्णु मांचू ने भी इस हादसे के बाद अपनी आने वाली फिल्म 'कन्नप्पा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट को पोस्टपोन कर दिया है। यह इवेंट 13 जून को इंदौर में आयोजित होने वाला था, जिसे अब बाद की तारीख के लिए टाल दिया गया है।

बॉलीवुड के अन्य सेलेब्स ने भी जताया गहरा दुख

बॉलीवुड के तमाम दिग्गज सितारों ने भी इस दिल दहला देने वाली दुर्घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। शाहरुख खान, आमिर खान, सनी देओल, अक्षय कुमार, सोनू सूद, करीना कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक सभी ने इस हादसे पर शोक प्रकट किया है और सोशल मीडिया पर संवेदनशीलता से अपने विचार साझा किए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
बिहार की सियासत में हलचल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार की मुलाकात ने बढ़ाया राजनीतिक तापमान
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज