न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान ने रैंप वॉक से बांधा समां, वीडियो देख फिदा हुए फैन, पार्टी में इस गाने पर जमकर झूमे अगस्त्य-सुहाना

सुपरस्टार सलमान खान ने डिजाइनर विक्रम फडनीस के 35 साल पूरे होने के जश्न में रैंप वॉक किया। सलमान ने स्टेज पर अपने जबरदस्त...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 15 Oct 2025 12:52:13

2 News : सलमान ने रैंप वॉक से बांधा समां, वीडियो देख फिदा हुए फैन, पार्टी में इस गाने पर जमकर झूमे अगस्त्य-सुहाना

सुपरस्टार सलमान खान ने डिजाइनर विक्रम फडनीस के 35 साल पूरे होने के जश्न में रैंप वॉक किया। सलमान ने स्टेज पर अपने जबरदस्त अंदाज और स्टाइल से फैंस का दिल जीत लिया। स्वैग के साथ सलमान को रैंप पर देख हर कोई उन पर फिदा हो गया। सलमान अपने करीबी दोस्त विक्रम के लिए शोस्टॉपर बने। सलमान की रैंप वॉक की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस इवेंट में सलमान ने ब्लैक कुर्ता-पायजामा और लंबी कढ़ाई वाली शेरवानी स्टाइल जैकेट पहन रखी थी। जैकेट पर गोल्ड और मैरून फूलों की कढ़ाई की गई थी, जो विक्रम की पहचान है।

हैंड एम्ब्रॉइडरी ने उनके लुक को और भी शानदार बना दिया। सलमान ने ब्लैक लेदर शूज और स्लीक्ड-बैक हेयरस्टाइल के साथ आउटफिट पूरा किया। उनका कम एक्सेसरीज वाली स्टाइल और शांत मुद्रा ने लुक को और निखारा। इस स्टाइल में वे रॉयल और क्लासिक दिख रहे थे। सलमान के बगल में उनकी सिक्योरिटी टीम की मौजूदगी भी लोगों की नजर में आई। इवेंट से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देख सकते हैं कि सलमान जैसे ही रैंप पर वॉक करते हुए आगे आते हैं तो एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी सीट पर खड़ी हो जाती हैं। वो खड़ी होकर तालियां बजाने लगती हैं।

उन्हें उत्साहित देख सलमान उनकी ओर अपना हाथ बढ़ाते हैं और उन्हें मंच पर बुलाते हैं। सलमान का हाथ थामकर सुष्मिता मंच पर आती हैं और उन्हें व विक्रम को गले लगाती हैं और उनकी जमकर तारीफ करती हैं। इस बीच एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने सलमान की रैंप वॉक का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। यह फैशन शो 'विंटेज इंडिया' थीम पर था। इस शो में 100 मॉडल्स ने हिस्सा लिया और क्लासिक भारतीय डिजाइनों से इंस्पायर क्रिएशंस पेश की। सलमान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इस समय अपनी नई अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके साथ ही वे 'बिग बॉस 19’ भी होस्ट कर रहे हैं।

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी से वायरल हो रहा सुहाना-अगस्त्य का वीडियो

शाहरुख खान की बेटी सुहाना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। लंबे वक्त से ऐसी खबरें आ रही हैं कि वह अमिताभ बच्चन के नाती एक्टर अगस्त्य नंदा को डेट कर रही हैं। हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के दिवाली बैश में भी वे साथ-साथ दिखे थे। अब इसी पार्टी से दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे ‘बंटी और बबली’ फिल्म के गाने ‘कजरारे कजरारे’ पर डांस करते दिख रहे हैं। दरअसल इस गाने में ऐश्वर्या राय बच्चन ने जबरदस्त परफॉर्म किया था। साथ ही अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन भी थे।

अब अपने ही परिवार के तीनों सदस्यों के गाने पर अगस्त्य को डांस करता देखकर फैंस रोमांचित हो रहे हैं। सुहाना भी साड़ी में ठुमके लगाते हुए दिख रही हैं। अगस्त्य और सुहाना वहां अलग-अलग पहुंचे थे। बाद में पार्टी के अंदर से जब तस्वीरें वायरल हुईं, तो वे साथ ही नजर आए। फैंस दोनों को लेकर लंबे समय से अटकलें लगा रहे हैं। उन्हें लगता है कि उनमें प्यार बढ़ता ही जा रहा है।

हालांकि उन्होंने अभी तक इस बारे में कुछ भी खुलकर नहीं बोला है। बता दें दोनों ने साल 2023 में जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। तब से ही उनके रिश्ते को लेकर खबरें चल रही हैं। अगस्त्य जल्द ही इक्कीस फिल्म में नजर आएंगे। दूसरी ओर, सुहाना अपने पिता की फिल्म ‘किंग’ में दिखने वाली हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
'जो कभी जय श्री राम बोलने वालों पर लाठियां बरसाते थे, वही आज रामभक्ति का दिखावा कर रहे हैं', रामपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
नियुक्ति मिली तो मनाई खुशी, लेकिन अगले ही दिन हो गए रिटायर! झारखंड में भर्ती प्रक्रिया पर उठे सवाल
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बाबा बागेश्वर का बड़ा बयान, बोले- भगवान के दान में हेराफेरी करने वालों को मिलेगा महादंड