न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शेरा ने बोला सलमान का डायलॉग तो…, राज कुंद्रा को लगा झटका! कैटरीना की ‘फोन भूत’ इस दिन होगी रिलीज

सुपरस्टार सलमान खान से जुड़ी कोई भी बात फैंस के लिए काफी मायने रखती है। उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ पर सबकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 26 Nov 2021 2:13:47

शेरा ने बोला सलमान का डायलॉग तो…, राज कुंद्रा को लगा झटका! कैटरीना की ‘फोन भूत’ इस दिन होगी रिलीज

सुपरस्टार सलमान खान से जुड़ी कोई भी बात फैंस के लिए काफी मायने रखती है। उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ पर सबकी नजर रहती है। सलमान की पर्सनलिटी ही कुछ ऐसी है कि हर कोई उनके बारे में जानने को उत्सुक रहता है। अब 55 वर्षीय सलमान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनका बॉडीगार्ड शेरा भी है। इसका वीडियो सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें शेरा और सलमान को ब्लैक टीशर्ट में देखा जा सकता है। सलमान एक टेबल के सहारे झुककर खड़े हैं। शेरा उनके ठीक पीछे खड़ा है। इस दौरान शेरा ‘अंतिम’ फिल्म का धमाकेदार डायलॉग बोलते दिखता है।

शेरा अपनी ओर उंगली कर कहता है, ‘जिस दिन इस सरदार की हटेगी ना सबकी फटेगी।’ तभी कैमरे के पीछे से कोई बोलता है, ‘तू तो गया, तेरा तो काम हो गया बेटे।’ शेरा फिर से अंतिम का डायलॉग रिपीट करता है। ये सुनते ही सलमान नजरें पीछे करते हैं और कहते हैं-पहले इसने अपनी तरफ इशारा किया था ना? इस पर शेरा कहता है-‘नहीं-नहीं मालिक ये किया था, ये सरदार।’ ये सुनते ही सलमान कहते हैं- ‘आज तो ये गया।’ इस दौरान सलमान, शेरा पर गुस्सा करते दिखते हैं। एक्ट्रेस संगीता बिजलानी ने सलमान की इस पोस्ट पर हंसने वाला इमोजी शेयर किया है।

Salman Khan,shera,raj kundra,phone booth movie,katrina kaif,bollywood news in hindi

बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज की कुंद्रा की अग्रिम जमानत याचिका

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने अश्लील वीडियो कथित तौर पर वितरित करने के लिए दर्ज एक एफआईआर के संबंध में कुंद्रा द्वारा दायर एक अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने कुंद्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, महिलाओं का अभद्र तरीके से चित्रण (रोकथाम) कानून और सूचना प्रौद्योगिकी कानून की संबंधित धाराओं के तहत अश्लील वीडियो कथित रूप से वितरित, प्रसारित करने के लिए मामला दर्ज किया था। इस मामले में कुंद्रा, पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा समेत कुल 6 लोगों ने अग्रिम जमानत की याचिका लगाई थी।

कुंद्रा ने हाईकोर्ट को जवाब देते हुए कहा था कि वीडियो कामुक हो सकते हैं लेकिन सेक्सुअल गतिविधि को नहीं दिखाते। कुंद्रा के वकीलों ने कहा कि सह-आरोपी के रूप में नामजद अभिनेत्रियों ने वीडियो शूट करने के लिए पूरी सहमति दी थी और कुंद्रा किसी भी तरह से कथित अवैध वीडियो के निर्माण, प्रकाशन या प्रसारण से जुड़े नहीं थे। कुंद्रा को जुलाई में मुंबई पुलिस ने एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था। उन पर 'हॉटशॉट्स' एप का उपयोग करके अश्लील फिल्में बनाने और वितरित करने का आरोप लगा था। कुंद्रा को करीब दो माह जेल में बिताने के बाद सितंबर में जमानत मिली थी।

Salman Khan,shera,raj kundra,phone booth movie,katrina kaif,bollywood news in hindi

पिछले साल हुई थी कैटरीना, सिद्धांत व ईशान की फोन भूत की शूटिंग

कैटरीना कैफ, सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'फोन भूत' की शूटिंग पिछले साल हुई थी। अब फिल्म की रिलीज डेट आ गई है। गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित और रवि शंकरन व जसविंदर सिंह बाथ द्वारा लिखित 'फोन भूत’, फिल्म 'गली बॉय' और 'तूफान' के बाद एक्सेल एंटरटेनमेंट की नई पेशकश है। 'फोन भूत’ की रिलीज 15 जुलाई 2011 को रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के साथ मेल खाती है।

उत्साह और हंसी की समान खुराक के साथ, एक्सेल एंटरटेनमेंट की 'फोन भूत' 15 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा स्थापित एक्सेल एंटरटेनमेंट ने पिछले कुछ वर्षों में दर्शकों के लिए दिलचस्प कंटेंट पेश किया है, जिसे व्यावसायिक सफलता और आलोचनात्मक प्रशंसा दोनों मिली हैं। प्रोडक्शन हाउस ने ऑरिजिनल कंटेंट के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी कदम रखा है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर