न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान ने पोस्टपोन किया UK Tour, हमले से हैं दुखी, इस एक्टर ने कश्मीर की Photos शेयर करने के साथ की अपील

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इस दर्दनाक घटना से हिंदुस्तानियों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 28 Apr 2025 2:08:01

2 News : सलमान ने पोस्टपोन किया UK Tour, हमले से हैं दुखी, इस एक्टर ने कश्मीर की Photos शेयर करने के साथ की अपील

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इस दर्दनाक घटना से हिंदुस्तानियों का दिल टूट गया। इससे दुखी होकर कई सेलेब्स ने अपने शोज को या तो पोस्टपोंड कर दिया या फिर कैंसिल कर दिया। अब इस लिस्ट में सुपरस्टार सलमान खान का नाम भी जुड़ गया है। सलमान ने यूके टूर को फिलहाल टाल दिया है। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर अपने फैंस से यह बात साझा की। आतंकी हमले के मद्देनजर एक्टर ने ये फैसला लिया है। सलमान द्वारा शेयर किए गए पोस्टर में सारा अली खान, टाइगर श्रॉफ, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित नेने, कृति सेनन, दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर और मनीष पॉल भी नजर आ रहे हैं।

इसका मतलब है कि ये सभी कलाकार इस शो में परफॉर्म करने वाले थे। सलमान ने कैप्शन में लिखा, “कश्मीर में हाल ही में हुई दुखद घटनाओं के मद्देनजर और बहुत दुख के साथ, हमने 4 और 5 मई को मैनचेस्टर और लंदन में होने वाले ‘द बॉलीवुड बिग वन’ शो को स्थगित करने का कठिन निर्णय लिया है। हालांकि हम समझते हैं कि हमारे फैंस इसका कितना बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन हमें लगता है कि दुख की इस घड़ी में इसे रोकना ही सही है। इससे होने वाली किसी भी निराशा या असुविधा के लिए हम ईमानदारी से माफी मांगते हैं और आपकी समझदारी और समर्थन की गहराई से सराहना करते हैं। शो की नई तारीखों की घोषणा जल्द ही की जाएगी।”

इससे पहले बादशाह, अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल सहित कई सेलेब्स अपने कॉन्सर्ट कैंसिल कर चुके हैं। हमले के बाद सलमान ने अपना गुस्सा जाहिर किया था। सलमान ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा था कि कैसे कश्मीर, जिसे धरती का स्वर्ग कहा जाता है, नर्क में तब्दील हो रहा है। कैसे निर्दोष लोगों को निशाना बनाया गया। सलमान के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘सिकंदर’ ईद के मौके पर 30 मार्च को रिलीज हुई थी। हालांकि फिल्म फ्लॉप साबित हुई।

अली गोनी ने दिखाई कश्मीर से जुड़ी कुछ झलकियां, दिया यह संदेश

‘बिग बॉस 13’ फेम एक्टर अली गोनी इन दिनों कलर्स टीवी के कुकिंग कॉमेडी रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ में लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं। वे अपनी कुकिंग स्किल दिखा रहे हैं। अली फिलहाल अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट से चर्चाओं में हैं। अली ने इंस्टाग्राम पर कश्मीर से जुड़ी कुछ झलकियां साझा की हैं। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को फिर से एकजुट होने की सलाह भी दी। हालांकि यह पता नहीं चला कि अली वहां पहलगाम हमले से पहले गए थे या बाद में। अली वहां वादियों का आनंद लेते नजर आए।

अली ने तस्वीरें साझा करने के साथ लिखा, “नफरत केवल इस स्वर्ग पर घाव छोड़ सकती है। लेकिन प्यार इसकी टूटी हुई आत्मा को ठीक कर सकता है। चलो इस घाव को साथ में भरते हैं। हम एक हैं।” अली ने #WeAreOne हैशटैग भी शेयर किया है। एक्ट्रेस माही विज ने इस पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा, “बहुत ही खूबसूरती से कैप्शन दिया है।” अर्जित तनेजा और कीश्वर मर्चेंट ने हार्ट शेप वाली इमोजी शेयर कर अली से सहमति जताई। बता दें कि अली कश्मीर के रहने वाले हैं।

अली की इस पोस्ट पर लोग अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, “तुम ज्यादा ज्ञान मत दो...जो है वो ही रहेगा। तुम्हारे कहने से कुछ बदलेगा नहीं।” दूसरे ने लिखा, “अली तो नाम में ही है तो क्या ही उम्मीद करें तुमसे।” तीसरे ने लिखा, “अब तो कश्मीर के नाम से भी डर लग रहा है।” चौथे ने लिखा, “उन्होंने कश्मीर की खूबसूरती को बर्बाद कर दिया है।” पांचवें ने लिखा, “भाई आप बिंदास घूम सकते हो वहां पर।” छठे ने लिखा, “भाई ट्रिप स्पॉन्सर कर दो वहां की।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी