न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान की शादी को लेकर बोले महेश मांजरेकर, ‘दबंग’ ने की पलक की तारीफ, BB-15 में भिड़े सिंबा-उमर

बॉलीवुड के ‘दबंग’ एक्टर सलमान खान इन दिनों फिल्म 'अंतिम : द फाइनल ट्रूथ' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म में सलमान के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Nov 2021 8:51:45

सलमान की शादी को लेकर बोले महेश मांजरेकर, ‘दबंग’ ने की पलक की तारीफ, BB-15 में भिड़े सिंबा-उमर

बॉलीवुड के ‘दबंग’ एक्टर सलमान खान इन दिनों फिल्म 'अंतिम : द फाइनल ट्रूथ' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म में सलमान के साथ उनके बहनोई आयुष शर्मा हैं और फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। इसके डायरेक्टर महेश मांजरेकर हैं और उन्होंने एक इंटरव्यू में 55 साल के हो चुके सलमान की शादी के बारे में बात की है। सलमान के करीबी दोस्त और फिल्ममेकर मांजरेकर ने सिद्धार्थ कन्नन संग एक इंटरव्यू में कहा कि जब भी मैं एक्टर से उनकी शादी के बारे में बात करता हूं तो वे उसे टाल देते हैं। मुझे हमेशा फील होता रहा और अभी भी होता है, मैंने उनसे कह भी दिया, सलमान तू शादी नहीं करता उसका इशू है मेरे को।

कल को मैं तेरा बेटा देखना चाहता हूं। आधी बार तो वह मेरी बात को टाल देता है लेकिन मुझे वाकई महसूस होता है कि उसे किसी की जरूरत है जिसके पास वह वापस जा सके। कभी-कभी मुझे लगता है कि वह बाहर से खुश दिखता है लेकिन अकेला है। उल्लेखनीय है कि सलमान की जिंदगी में कई एक्ट्रेस आ चुकी हैं, लेकिन अभी तक उनका रिश्ता शादी के अंजाम तक नहीं पहुंचा। इन दिनों सलमान का नाम लूलिया वंतूर के साथ जुड़ रहा है।

Salman Khan,palak tiwari,bigg boss-15,mahesh manjrekar,bollywood news in hindi

सलमान ने पलक तिवारी के म्यूजिक वीडियो को शेयर कर...

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं, लेकिन इससे पहले ही उनको सलमान खान का सपोर्ट मिल गया है। सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर पलक और हार्डी संधू के नए गाने बिजली-बिजली का वीडियो टीजर शेयर किया और उनके काम की तारीफ की है। सलमान ने कैप्शन में लिखा, "इस इलेक्ट्रिफाई गाने के लिए पलक तिवारी और हार्डी संधू को बधाई.." सलमान ने इसके साथ पलक और हार्डी को टैग भी किया है।

गाने में हार्डी और पलक डांस करते दिख रहे हैं। पलक मां की तरह ही काफी खूबसूरत दिख रही हैं। श्वेता बिग बॉस के सीजन 4 की विनर रह चुकी हैं। सलमान ने जब श्वेता को अवार्ड दिया था, उस वक्त पलक भी फिनाले में पहुंची थी। पलक जल्द ही फिल्म रोजी में नजर आएंगी। आपको बता दें कि सलमान अक्सर इंडस्ट्री के यंग टैलेंट को प्रमोट करते रहते हैं।

Salman Khan,palak tiwari,bigg boss-15,mahesh manjrekar,bollywood news in hindi

सिंबा नागपाल ने उमर रियाज को दिया पूल में धक्का, बताया आतंकवादी

बिग बॉस-15 में इन दिनों खूब हंगामा देखने को मिल रहा है। नॉमिनेशन से सुरक्षित होने के लिए सभी घरवालों को एक टास्क दिया गया, जिसमें उमर रियाज और सिंबा नागपाल के बीच जोरदार झगड़ा हो गया। दोनों के बीच फिजिकल फाइट तक शुरू हो गई। शो के प्रोमो में दिखाया गया है कि हिंसक होकर सिंबा ने लड़ाई के दौरान उमर को पूल में धक्का दे दिया, जिसके बाद से ही शो के फैंस उन्हें शो से निकालने की मांग कर रहे हैं। सिंबा ने उमर को आतंकवादी तक कहा है जिससे उनके फैंस काफी नाराज हैं।

इस हफ्ते की शुरुआत में एक्स कंटेस्टेंट रश्मि देसाई, देवोलीना, गौतम गुलाटी और काम्या पंजाबी शो में शिकायतों के पटाखे फोड़ने आए। सभी कंटेस्टेंट्स की क्लास लेने के बाद चारों एक्स कंटेस्टेंट्स ने विशाल कोटियन, जय भानुशाली, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा को नॉमिनेशन से सुरक्षित कर लिया। अब बचे हुए सभी कंटेस्टेंट्स के बीच सुरक्षित होने के लिए मुकाबला होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर