न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नंगे पैर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे सलमान, वीडियो वायरल, पवन कल्याण को बर्थडे पर इन सितारों ने दी बधाई

इस समय पूरे देश पर गणेशोत्सव का खुमार छाया हुआ है। इस 10 दिवसीय त्योहार की शुरुआत 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के साथ हुई थी। यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Sep 2025 4:10:55

2 News : नंगे पैर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे सलमान, वीडियो वायरल, पवन कल्याण को बर्थडे पर इन सितारों ने दी बधाई

इस समय पूरे देश पर गणेशोत्सव का खुमार छाया हुआ है। इस 10 दिवसीय त्योहार की शुरुआत 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी के साथ हुई थी। यह त्योहार खास तौर पर मुंबई में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। टीवी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी इसके रंग में रंगे हुए हैं। ऐसे में सुपरस्टार सलमान खान ने भी अपनी छोटी बहन अर्पिता के घर में बप्पा का स्वागत किया था। तब सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें पूरा खान परिवार गणेश जी की आरती करता नजर आया था।

अब सलमान का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वो नंगे पैर बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। सलमान मुंबई में महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार के घर गणपति पूजा में गए थे। इस दौरान वे नंगे पैर ही बप्पा के पंडाल में जाते नजर आए और उन्होंने पूरी श्रद्धाभाव से उनके दर्शन किए। घर से और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इनमें सलमान हाथ जोड़कर आशीर्वाद लेते और टीका लगवाते भी नजर आए। सलमान कड़ी सिक्योरिटी में पहुंचे थे, इस दौरान बॉडीगार्ड्स ने उन्हें कवर कर रखा था और वे बिना चप्पलों के भागते हुए नजर आए और कार तक पहुंचे।

आशीष शेलार ने भी सलमान के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। अपने ऑफिशियल X (ट्विटर) अकाउंट से शेलार ने लिखा है, “एक्टर सलमान खान हमारे बांद्रा वेस्ट पब्लिक गणेशोत्सव कमेटी के गणपति के दर्शन करने आए हैं।” मुलाकात के दौरान शेलार ने सलमान को एक फोटो फ्रेम भी भेंट किया। इस दौरान सलमान ने चेक शर्ट और डेनिम जींस पहन रखी थी। वे अपने उस लुक में पहुंचे थे, जो वे अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में रखने वाले हैं। फैंस को सलमान का भक्तिपूर्ण अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। वे सलमान को भक्ति करते देख काफी खुश हैं। एक यूजर ने लिखा, “सबसे अच्छा मुस्लिम परिवार है, जो ये सिखाता है कि धर्म-जाति कुछ नहीं होता।” दूसरे यूजर ने लिखा, “ये है असली भारतीय आदमी।” कई लोग गणपति बप्पा मोरया लिख रहे हैं।

54 साल के हुए सुपरस्टार पवन कल्याण, चाहने वालों ने की बधाइयों की बौछार

साउथ इंडियन सिनेमा के सुपरस्टार और आंध्रप्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण आज मंगलवार (2 सितंबर) को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर बधाइयों और शुभकामनाओं की झड़ी लगाई हुई है। पवन को पॉवर स्टार के नाम से जाना जाता है। ‘पुष्पा’ फेम अल्लू अर्जुन ने अपने X अकाउंट पर पवन के साथ एक तस्वीर साझा की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मेगास्टार चिरंजीवी ने छोटे भाई पवन के जन्मदिन पर विशेष संदेश साझा किया।

उन्होंने पवन की उपलब्धियों पर गर्व जताया और उनके फिल्मी सफर से लेकर राजनीति में योगदान तक की सराहना की। भोजपुरी स्टार और सांसद रवि किशन ने भी पवन को विश करते हुए उनकी सादगी, अभिनय क्षमता और राजनीतिक करिअर की प्रशंसा की। फैंस ने सोशल मीडिया को पूरी तरह पवन कल्याण के नाम कर दिया। #HappyBirthdayPawanKalyan, #PowerStar और #PawanKalyan54 जैसे हैशटैग्स ट्रेंड कर रहे हैं। प्रशंसक उनकी फिल्मों के सीन्स, पोस्टर और वीडियो शेयर कर रहे हैं।

‘थोली प्रेमा’, ‘गब्बर सिंह’ और ‘अत्तरिंटिकी दरेदी’ जैसी फिल्में आज भी उनके करिअर की पहचान हैं। पवन ने अपनी फिल्मों में रोमांस, एक्शन और सामाजिक मुद्दों का शानदार मिश्रण पेश किया है। पवन ने राजनीति में कदम रखते हुए जन सेना पार्टी की स्थापना की और युवा, किसानों और वंचित वर्गों की आवाज उठाई।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
यूपी में 24 घंटे के भीतर 7 मुठभेड़, लखनऊ से पीलीभीत तक पुलिस का सख्त एक्शन; दो कुख्यात इनामी बदमाश ढेर
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
वेनेजुएला में फिर कांपी धरती, 1430 शव बरामद; 68 हजार से अधिक लोग अब भी लापता
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
केतन अग्रवाल हत्याकांड: आरोपी सिया गोयल के माता-पिता से घंटों पूछताछ, बोले- 'वह हमारी सबसे प्यारी बेटी है'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा, दिल्ली से भिवंडी पहुंचे थे प्रश्नपत्र बेचने
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया और चेतन का एक और वीडियो वायरल, साथ बैठकर क्रिकेट का लुत्फ उठाते दिखे
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए राहत, 72 घंटे में 9 जहाज सुरक्षित निकले; 15 और जहाज इंतजार में, क्या सस्ता होगा तेल?
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
सोनम को जमानत नहीं मिलनी चाहिए थी; राजा रघुवंशी की मां ने सिया गोयल के लिए मांगी फांसी की सजा
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
अमेरिकी कार्रवाई के बाद ईरान का पलटवार, 8 अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा; बहरीन के नेवी बेस को बनाया निशाना
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय में करोड़ों की खरीद घोटाले का खुलासा, पूर्व DGHS समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
28 जून की रात बन रहा है शुभ नवपंचम योग, 3 राशियों के लिए खुल सकते हैं सफलता के नए द्वार
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे पर लगाई मुहर, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव और CEO पर फैसला संभव
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
केतन की हत्या की पूरी प्लानिंग का खुलासा, गूगल सर्च, रिहर्सल और सीन रिक्रिएशन तक पहुंची जांच
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
रोहित शेट्टी को फिर मिली धमकी, 20 करोड़ की फिरौती की मांग; कुछ महीने पहले घर पर हो चुकी थी फायरिंग
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल
पालतू कुत्ते के साथ टहल रही महिला के पीछे पड़ा विशाल ग्रिजली भालू, आगे जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया; वीडियो वायरल