न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सिकंदर’ के प्रमोशन प्लान में किया गया यह बदलाव, इस दिन सामने आएगा अजय की ‘रेड 2’ का टीजर

सुपरस्टार सलमान खान की मूवी ‘सिकंदर’ लंबे समय से सुर्खियों में है। फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है क्योंकि फिल्म ईद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 21 Mar 2025 8:11:17

2 News : ‘सिकंदर’ के प्रमोशन प्लान में किया गया यह बदलाव, इस दिन सामने आएगा अजय की ‘रेड 2’ का टीजर

सुपरस्टार सलमान खान की मूवी ‘सिकंदर’ लंबे समय से सुर्खियों में है। फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है क्योंकि फिल्म ईद के मौके पर 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बीच फिल्म की प्रमोशन रणनीति में बदलाव किया गया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक सलमान की मूवी के प्रमोशन को लिमिटेड किया गया है। सलमान को पिछले कुछ समय से मिल रही लगातार धमकियों और सुरक्षा कारणों की वजह से इसे सीमित किए जाने का फैसला लिया गया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ‘सिकंदर’ के प्रमोशन के लिए सलमान सार्वजनिक तौर पर सामने नहीं आएंगे।

हालांकि वे रिलीज से पहले डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए फिल्म को बड़े पैमाने पर प्रमोट करने की प्लानिंग कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर के फाइनल वर्जन को लॉक कर दिया गया है। निर्माता अब 23 या 24 मार्च को ट्रेलर रिलीज करने पर विचार कर रहे हैं। इसके अलावा ‘सिकंदर’ की मच अवेटेड ट्रेलर लॉन्च इवेंट को भी सलमान की सिक्योरिटी की वजह से कैंसिल कर दिया गया है। इसे पहले 30 हजार फैंस के सामने लॉन्च किए जाने की प्लानिंग थी।

फिल्म के डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस ने बताया कि ‘सिकंदर’ की लास्ट एडीटिंग का काम खत्म हो गया है। फिल्म का फर्स्ट पार्ट लगभग 1 घंटा और 15 मिनट का है, जबकि इंटरवेल के बाद दूसरा भाग लगभग 1 घंटा और 5 मिनट का होगा। मुरुगादॉस ने इस बात पर जोर दिया कि पहले दिन पहले शो के दर्शकों की डिमांड को पूरा करना हमारा टारगेट है। ये फिल्म एंटरटेनमेंट से कुछ ज्यादा होगी। उल्लेखनीय है कि इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना है। वह पहली बार सलमान के साथ काम कर रही हैं।

Salman Khan,superstar salman khan,rashmika mandanna,sikandar promotion,sikandar release,salman security,raid 2,raid 2 movie,raid 2 teaser,ajay devgn

मेकर्स ने अजय देवगन के साथ पिछले साल किया था ‘रेड’ के सीक्वल का एलान

साल 2018 में एक्टर अजय देवगन और डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता ने पहली बार ‘रेड’ मूवी में साथ काम किया था। इस थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया। सालों की रिसर्च के बाद मेकर्स ने सीक्वल का प्लॉट तैयार किया और साल 2024 में अजय के साथ ‘रेड 2’ की घोषणा की। फिर खबर आई कि इसमें रितेश देशमुख विलेन के रूप में दिखेंगे। अब इसके टीजर को लेकर अपडेट सामने आई है।

फिल्म 1 मई को बड़े पर्दे पर आएगी। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म का पहला टीजर अगले सप्ताह के अंत में डिजिटल रूप से स्ट्रीम किया जाएगा और फिर ‘सिकंदर’ के साथ सभी मल्टीप्लेक्स में बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। सूत्र ने बताया कि अजय देवगन, कुमार मंगत और भूषण कुमार कम्युनिकेशन के लिए सीधे दर्शकों तक पहुंचने की प्लानिंग कर रहे हैं।

उन्होंने मल्टीप्लेक्स मालिकों के साथ पहले ही एक आकर्षक डील कर ली है और वे टीजर का केडीएम सिंगल स्क्रीन मालिकों को भी भेजेंगे, ताकि वे अपनी इच्छानुसार इसे स्क्रीन पर दिखा सकें। अगले हफ्ते के अंत में ‘रेड 2’ के टीजर को डिजिटल तरीके से लॉन्च किया जाएगा, लेकिन दर्शक इसे 30 मार्च को बड़े पर्दे पर देख सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी