न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : देर रात मलाइका अरोड़ा की मां के घर पहुंचे सलमान, BB 18 को लेकर सामने आई यह बड़ी Update

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने 11 सितंबर की सुबह बांद्रा स्थित बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। यह खबर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Sep 2024 11:56:43

2 News : देर रात मलाइका अरोड़ा की मां के घर पहुंचे सलमान, BB 18 को लेकर सामने आई यह बड़ी Update

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने 11 सितंबर की सुबह बांद्रा स्थित बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। यह खबर मिलने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स लगातार मलाइका को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। गुरुवार को अनिल का अंतिम संस्कार हुआ, जिसमें मलाइका के पूर्व पति अरबाज खान और उनका पूरा परिवार पहुंचा था। हालांकि वहां सलमान खान नजर नहीं आए, लेकिन रात में उन्हें मलाइका की मां के घर के बाहर स्पॉट किया गया। सलमान रात करीब साढ़े 9 बजे पहुंचे।

सलमान पुलिस प्रोटेक्शन और टाइट सिक्योरिटी के साथ नजर आए। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में बिजी होने से अनिल के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। शूटिंग खत्म करते ही वे सीधे मलाइका से मिलने पहुंचे। उल्लेखनीय है कि कुछ साल पहले छोटे भाई अरबाज और मलाइका के तलाक के बाद से सलमान ने एक्ट्रेस से दूरी बनाई हुई थी। मलाइका बांद्रा में रहती हैं।

उनके घर के पास ही आएशा मैनॉर बिल्डिंग में उनकी मां और पिता का घर है। अनिल की मौत की खबर मिलते ही अरबाज सबसे पहले उनके घर पहुंचे थे। अंतिम संस्कार तक अरबाज और उनका परिवार मलाइका के साथ ही था। मलाइका की बेस्ट फ्रेंड कपूर सिस्टर्स करिश्मा और करीना भी उनके साथ थीं। गुरुवार शाम मलाइका मां के घर से रवाना होती दिखीं। इस दौरान अर्जुन कपूर उनके साथ थे।

‘बिग बॉस 18’ का टीजर इस समय हो सकता है रिलीज

सलमान खान के टीवी की दुनिया के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 18वें सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इसको लेकर लगातार खबरें आ रही हैं। इस बीच अब शो के पहले टीजर रिलीज डेट को लेकर अपडेट सामने आई है। biggboss.tazakhabar की खबर के अनुसार पहला प्रोमो इस वीकेंड (शनिवार-रविवार) को रिलीज हो सकता है।

इसमें BB 18 की थीम के बारे में भी हिंट मिल सकता है। वैसे अभी तक मेकर्स की तरफ से टीजर रिलीज को लेकर आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। इसी साल आए ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ को सलमान की जगह अनिल कपूर ने होस्ट किया था। इस बीच शो में आने वाले कंटेस्टेंट को लेकर भी कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही हैं।

पिछले दिनों कलर्स टीवी के शो ‘लॉफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में ‘बिग बॉस 17’ के विजेता मुनव्वर फारूकी पहुंचे। तब विक्की जैन के मुंह से निकल गया कि मुनव्वर फिर से सलमान के शो का हिस्सा होंगे। विक्की ने कहा, “मुनव्वर 5 अक्टूबर से फिर बिग बॉस में आ रहे हैं।” ये सुनते ही मुनव्वर ने उन्हें बीच में ही रोक दिया। बता दें कि कहा जा रहा है कि इस बार पुराने कंटेस्टेंट ‘बिग बॉस’ में दिखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री