न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘नो एन्ट्री’ के Sequel में नजर आएंगे सलमान! इस बार कैमियो के बजाय होगा ज्यादा महत्वपूर्ण रोल

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को लेकर फैंस और मीडिया में जबरदस्त उत्सुकता रहती है। वे कभी प्राईवेट तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 20 Aug 2021 1:10:24

‘नो एन्ट्री’ के Sequel में नजर आएंगे सलमान! इस बार कैमियो के बजाय होगा ज्यादा महत्वपूर्ण रोल

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को लेकर फैंस और मीडिया में जबरदस्त उत्सुकता रहती है। वे कभी प्राईवेट तो कभी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। करीब तीन दशक से लोगों के दिलों पर राज कर रहे सलमान ने अब तक के करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं। इस बीच साल 2005 में आई उनकी सुपरहिट फिल्म नो एन्ट्री इन दिनों चर्चाओं में है।

दरअसल कहा जा रहा है कि इसका सीक्वल बनेगा। फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी पहले ऐसी अफवाहों से इनकार कर चुके हैं लेकिन अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इसके सीक्वल में एक बार फिर से सलमान लीड रोल में दिखाई देंगे। एक न्यूज पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान और बज्मी के बीच फिलहाल किसी फिल्म को लेकर कोलेबोरेशन नहीं हुआ है, लेकिन इसका अर्थ ये नहीं है कि फिल्म के सीक्वल को होल्ड कर दिया गया है।


2005 में आई नो एंट्री में चला था इन स्टार्स का जादू

रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स सलमान के साथ फिल्म पर आगे काम बढ़ाने का मन बना रहे हैं। सलमान का रोल पहली फिल्म के मुकाबले ज्यादा बड़ा और अहम होगा। पहले सलमान कैमियो में दिखे थे। मेकर्स को सीक्वल के लिए एक डायरेक्टर की भी तलाश है। नो एन्ट्री में सलमान के साथ अनिल कपूर, फरदीन खान, लारा दत्ता, सेलिना जेटली, ईशा देओल और बोमन ईरानी जैसे सितारे भी थे। इसकी कॉमेडी लाजवाब रही थी। यह 2005 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी।


कैटरीना के साथ टाइगर 3 की शूटिंग में बिजी हैं सलमान

सलमान इन दिनों अपनी फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग में बिजी हैं। शूटिंग के लिए वे 18 अगस्त को ही रूस रवाना हुए हैं। इसमें उनके साथ कैटरीना कैफ भी दिखाई देंगी। उनके अलावा इमरान हाशमी भी अहम रोल में है। इमरान पहली बार सलमान के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। सलमान, जैकलीन फर्नांडीज के साथ 'किक-2' और पूजा हेगड़े के साथ 'कभी ईद कभी दिवाली' फिल्म भी कर रहे हैं। इतना ही नहीं सलमान जल्द सिद्धार्थ आनंद की 'पठान' में एक अहम भूमिका निभाते दिखेंगे। पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम लीड रोल में है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका