Never have I seen a 15 year old turn his pain into something so beautiful ..
God bless you #JonasConner
Listening on repeat
Father in a bible
Peace with pain
Oh Appalachia
Aisey bacchon ko Na support kiya toh phir kya kiya
Bhaiyon aur behno ye English mein hai ..
yahan… pic.twitter.co‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीसरे सीजन के लास्ट एपिसोड में आएंगे अक्षय कुमार
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का तीसरा सीजन खत्म होने की कगार पर है। दिग्गज कॉमेडियन कपिल शर्मा के इस शो के पिछले दो सीजन में 13-13 एपिसोड थे, लेकिन इस बार मेकर्स ने 14 एपिसोड रखे हैं। लास्ट एपिसोड अगले शनिवार (20 सितंबर) को रात 8 बजे प्रसारित किया जाएगा। इसमें एक्टर अक्षय कुमार बतौर मेहमान नजर आएंगे। अक्षय अपनी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' को प्रमोट करने के लिए शो पर पहुंचेंगे, जो 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
कपिल की जगह अक्षय होस्ट की पोजिशन संभालेंगे। इतना ही नहीं शो के सभी कॉमेडियंस मेहमान के रूप में दिखेंगे। अक्षय कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और सुनील ग्रोवर के साथ कई गेम्स खेलेंगे और खूब सवाल भी पूछेंगे। कॉमेडियंस के लिए जहां यह थोड़ा मुश्किल होने वाला है, वहीं दर्शकों को लिए इस एपिसोड में ढेर सारा फन होगा। शो के नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अक्षय वो सेगमेंट कपिल के साथ कर रहे हैं जिसमें पोस्ट पर आए फनी कमेंट पढ़े जाते हैं।
कपिल की पोस्ट की गई तस्वीर सामने है जिस पर लोगों के किए कमेंट अक्षय पढ़ रहे हैं। बता दें 13 सितंबर के एपिसोड में शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म 'मिराई' की स्टार कास्ट कपिल के साथ सेट पर मौजूद थी। साउथ फिल्मों के एक्टर जगपति बाबू, श्रिया सरन और तेजा सज्जा के साथ कपिल ने ढेर सारी मस्ती की। इसी एपिसोड में कपिल ने हिंट दिया कि उनका नेटफ्लिक्स के साथ 4 सीजन का ही कॉन्ट्रेक्ट है।













