न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सिकंदर’ की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचे सलमान खान, घर में मृत मिले मशहूर एक्टर व डायरेक्टर

सुपरस्टार सलमान खान के लिए पिछला कुछ समय काफी मुश्किलों भरा रहा है। उन्हें लगातार लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Nov 2024 8:06:01

2 News : ‘सिकंदर’ की शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंचे सलमान खान, घर में मृत मिले मशहूर एक्टर व डायरेक्टर

सुपरस्टार सलमान खान के लिए पिछला कुछ समय काफी मुश्किलों भरा रहा है। उन्हें लगातार लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही सलमान ने कुछ समय पहले एक बुलेटप्रूफ कार भी खरीदी थी। पिछले महीने उनके करीबी राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बिश्नोई गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। इसके चलते सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और वे Y प्लस सुरक्षा के तहत काम कर रहे हैं। वे इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ होस्ट कर रहे हैं।

कुछ दिनों पहले सलमान को मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। सलमान के साथ फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला भी दिखे थे। अब खबर सामने आ रही है कि सलमान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग के लिए हैदराबाद गए हुए हैं। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ताज फलकनुमा पैलेस में फिल्म की शूटिंग चल रही है। इसी के चलते एक यूजर ने पैलेस की फोटो भी शेयर की है और दावा किया है कि यहां ‘सिकंदर’ की शूटिंग चल रही है। फिल्म की टीम के एक सदस्य ने एक्स (ट्विटर) पर ताज फलकनुमा पैलेस का वीडियो शेयर किया और लिखा, “ताज फलकनुमा हैदराबाद में शूटिंग के लिए तैयार है। #सिकंदर #सलमानखान।”

इसके बाद एक और यूजर ने पैलेस की तस्वीर शेयर कर शूटिंग के पहले दिन के समाप्त होने की जानकारी दी। बता दें सलमान के लिए यह जगह खास है, क्योंकि यही वह पैलेस है जहां साल 2014 में उनकी बहन अर्पिता खान की शादी एक्टर आयुष शर्मा के साथ हुई थी। बता दें ‘सिकंदर’ में सलमान एक मसीहा के किरदार में नजर आएंगे लेकिन उस किरदार का एक अतीत है, जिसमें वो खलनायक रहता है। ‘सिकंदर’ की कहानी इसी अतीत और वर्तमान के द्वंद पर बताई जा रही है। फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी। फिल्म को एआर मुरगादॉस डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें रश्मिका मंदाना, प्रतीक बब्बर और सत्यराज भी अहम रोल में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री