न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान हर माह देंगे 8.25 लाख किराया, फिर पूछताछ के लिए नहीं पहुंचीं जैकलीन, देखें स्टाइलिश रणवीर...

दिग्गज एक्टर सलमान खान से जुड़ी किसी भी तरह की बात लोगों का ध्यान खींचती है। सलमान अपने परिवार के साथ बांद्रा के लोकप्रिय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Oct 2021 2:02:33

सलमान हर माह देंगे 8.25 लाख किराया, फिर पूछताछ के लिए नहीं पहुंचीं जैकलीन, देखें स्टाइलिश रणवीर...

दिग्गज एक्टर सलमान खान से जुड़ी किसी भी तरह की बात लोगों का ध्यान खींचती है। सलमान अपने परिवार के साथ बांद्रा के लोकप्रिय गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान ने इस घर के पास एक डुप्लेक्स के लिए रेंट एग्रीमेंट फाइनल किया है। इसके लिए वे हर महीने 8.25 लाख रुपए भुगतान करेंगे। सलमान खान वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड ने बांद्रा के मकबा हाइट्स के 17वें और 18वें फ्लोर पर स्थित एक डुप्लेक्स के लिए यह रेंट एग्रीमेंट फाइनल किया है। इस प्रॉपर्टी के मालिक बाबा सिद्दीकी और जीशान सिद्दीकी हैं। यह अपार्टमेंट 2265 वर्ग फीट में फैला है, जिसे सलमान ने 11 महीने के लिए किराए पर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह डुप्लेक्स सलमान की फर्म के लिए काम करने वाले लेखक के पैड के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सलमान फिलहाल फिल्म टाइगर-3 के लिए खबरों में हैं और लगातार शूटिंग कर रहे हैं। सलमान आखिरी बार 'राधे : योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में नजर आए थे। बहनोई आयुष शर्मा के साथ उनकी फिल्म अंतिम : द फाइनल ट्रूथ जल्द ही रिलीज होगी।

Salman Khan,jacqueline fernandez,ranveer singh,salman duplex,jacqueline ed,ranveer look,bollywood news in hindi

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने जैकलीन को भेजा समन

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंनग केस में प्रर्वतन निदेशालाय (ईडी) ने पूछताछ के लिए समन भेजा था पर वे सोमवार को चौथी बार भी नहीं पहुंचीं। ईडी ने जैकलीन को पिछले चार दिन में तीन बार समन भेजा। सूत्रों के मुताबिक मामले को लेकर इससे पहले 25 सितंबर को भी जैकलीन पूछताछ में नहीं पहुंची थीं। जैकलीन 30 अगस्त को ईडी के सामने पेश हुई थीं। जैकलीन ने निजी कारणों का हवाला देते हुए कहा कि वे इस जांच-पड़ताल में शामिल नहीं हो पाएंगी।

सूत्रों के अनुसार जैकलीन ने पूछताछ को नवंबर तक टालने की मांग की। जैकलीन ने अपने पहले बयान में कहा था कि वे भी सुकेश चंद्रशेखर की धोखधड़ी का शिकार हुई हैं। वे किसी भी गलत काम का हिस्सा नहीं हैं। ईडी की नजर जैकलीन के फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन पर है। उसका मानना है कि जैकलीन का चंद्रशेखर के साथ कनेक्शन है। चंद्रशेखर और उनकी पत्नी लीला पॉल कस्टडी में हैं। ईडी ने गुरुवार को नोरा फतेही से भी पूछताछ की थी।

Salman Khan,jacqueline fernandez,ranveer singh,salman duplex,jacqueline ed,ranveer look,bollywood news in hindi

एयरपोर्ट पर अजीबोगरीब लुक में दिखे रणवीर सिंह

रणवीर सिंह एक्टिंग के साथ अतरंगी फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं। कई दफा रणवीर का स्टाइल देख फैंस हैरान रह जाते हैं। अब रणवीर का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे एयरपोर्ट पर हैं और एक बार फिर उनका अजीबोगरीब लुक देखने को मिल रहा है। रणवीर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वूंपला के ऑफिशियल इंस्टा पेज से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इसमें रणवीर एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे हैं।

रणवीर गुच्ची के आउटफिट, व्हाइट शूज और गॉगल्स के साथ दिख रहे हैं। रणवीर के सिर पर दो चोटी हैं। रणवीर के इस लुक पर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई उन्हें जोकर या एलियन कह रहा है तो किसी को यह लुक काफी पसंद आया। इस शनिवार से रणवीर की छोटे पर्दे पर नई पारी भी शुरू हो गई। वे कलर्स टीवी पर शुरू हुए द बिग पिक्चर को होस्ट कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर