न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान ने अभिनव को दिया करारा जवाब, बर्थडे पर रणबीर ने शेयर किया वीडियो, नीतू-रिद्धिमा ने ऐसे दी बधाई

दबंग फिल्म के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने हाल ही एक इंटरव्यू में सलमान खान और उनके परिवार पर जबरदस्त तरीके से निशाना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 28 Sep 2025 3:06:39

2 News : सलमान ने अभिनव को दिया करारा जवाब, बर्थडे पर रणबीर ने शेयर किया वीडियो, नीतू-रिद्धिमा ने ऐसे दी बधाई

'दबंग' फिल्म के डायरेक्टर अभिनव कश्यप ने हाल ही एक इंटरव्यू में सलमान खान और उनके परिवार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। अभिनव ने दावा किया कि सलमान ने उनका फिल्मी करिअर बर्बाद कर दिया। अब सलमान ने इस पर रिएक्ट किया है। हालांकि सलमान ने अभिनव का नाम नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है इशारा उनकी ओर ही था। दरअसल शनिवार (27 सितंबर) को 'बिग बॉस 19' के एपिसोड 'वीकेंड का वार' के दौरान जब शो की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल का जन्मदिन मनाया जा रहा था, तब उन्होंने सलमान से कहा कि मैं चाहती हूं कि आप मुंबई में मेरे लिए परिवार जैसे बनें, जिससे मुझे सुरक्षित महसूस हो।

इस पर सलमान ने कहा कि जो सब मेरे साथ अटैच हुए हैं या हुए थे, आजकल उनकी भी बज रही है। बैठे-बैठे लोग कुछ भी अंट-शंट बोल रहे हैं जिनसे मेरा ताल्लुक रहा है, और जिन्होनें कभी मेरी तारीफ की है। अब वो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं करते। आजकल लोग पॉडकास्ट में आके ऊटपटांग बातें करते हैं क्योंकि उनके पास कोई काम नहीं है। मेरा आप सभी से अनुरोध है- प्लीज कोई काम कर लो। साफ तौर पर पता चल रहा है कि सलमान ने यह तेवर अभिनव को दिखाए हैं। अपनी बात खत्म करते हुए सलमान ने 'BB' के घरवालों को भी सलाह दी कि वे विवादों या गॉसिप में न उलझें और अपने काम पर ध्यान दें।

ये क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वायरल वीडियो पर यूजर्स ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा, “भाई ने अभिनव को काफी प्यार से समझाया है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “ये सलमान का पॉडकास्ट है जहां सामने वाले के पास माइक भी नहीं होता है।” तीसरे ने लिखा, “भाई ने तो विवाद को टेड टॉक बना दिया।” चौथे ने लिखा, “उम्र की वजह से भाई की टोन काफी बदल गई है।” बता दें अभिनव ने द स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में कहा था कि सलमान को एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है, और पिछले 25 सालों से नहीं है। वह सिर्फ एहसान करता है काम पर आकर। उसे एक्टिंग से ज्यादा सेलिब्रिटी होने की ताकत पसंद है, लेकिन उसे एक्टिंग में दिलचस्पी नहीं है। वह एक गुंडा है। मुझे यह बात ‘दबंग’ से पहले नहीं पता थी। सलमान बदतमीज है, गंदा इंसान है।

43 साल के हुए रणबीर कपूर, वीडियो में फैंस को कहा शुक्रिया

एक्टर रणबीर कपूर आज रविवार (28 सितंबर) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। रणबीर 43 साल के हो गए हैं। रणबीर इस मौके पर परिवार के साथ समुद्र किनारे सुकून के पल बिताते नजर आए। रणबीर ने फैंस के लिए एक बेहद स्पेशल वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। रणबीर का ये वीडियो उनके इंस्टाग्राम फैन पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो में रणबीर ब्लू कलर की जैकेट पहने समुद्र किनारे चिल करते दिखे। रणबीर ने कहा कि मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जन्मदिन पर मुझे जितना प्यार और शुभकामनाएं मिली हैं, उसके लिए दिल से धन्यवाद.. मैं 43 साल का हो गया हूं।

अब ये दिख भी रहा है क्योंकि मेरी दाढ़ी में अब काफी सफेद बाल आ गए हैं। ये हर साल बढ़ते ही जा रहे हैं। फिलहाल मेरे दिल में बहुत सारा प्यार और शुक्रगुजारी है, अपने परिवार के लिए, दोस्तों के लिए, अपने काम के लिए और सबसे ज्यादा आप सब लोगों के लिए। थैंक्यू मुझे स्पेशल फील कराने के लिए, आप लोग मेरे लिए जो कुछ भी करते हैं, उसके लिए फिर से शुक्रिया..” वीडियो में रणबीर की बेटी राहा नजर तो नहीं आई, लेकिन बैकग्राउंड में उनकी आवाज आ रही थी। राहा मां आलिया भट्ट से बात कर रही थी। रणबीर की मां एक्ट्रेस नीतू कपूर ने एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की।

इसमें रणबीर और आलिया एक-दूसरे के साथ फैमिली टाइम बिताते हुए मुस्कुराते दिख रहे हैं, जबकि नीतू उनके बगल में बैठी हैं। नीतू ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे बेटे। तुम्हें पाकर मैं खुद को बहुत धन्य पाती हूं।” रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने कई तस्वीरों के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इनमें रणबीर और रिद्धिमा की बचपन की एक दुर्लभ और अनदेखी तस्वीर भी शामिल है। रिद्धिमा ने लिखा, “हमारे परिवार के रॉकस्टार को हैप्पी बर्थडे, लव यू भाई।” वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर अब ‘लव एंड वॉर’ और ‘रामायण’ मूवी में दिखेंगे। रणवीर की पिछली फिल्म दिसंबर 2023 में रिलीज हुई ‘एनिमल’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह