सलमान खान हमेशा से अपनी दमदार फिटनेस और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए काफी चर्चा में रहे हैं। लेकिन पिछले लगभग एक साल से भाईजान की फिटनेस को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं हो रही थीं। लोग उनके पुराने लुक्स को मिस कर रहे थे। यहां तक कि उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर यह भी कहा जा रहा था कि सलमान खुद को फिर से फिट बनाने में जुटे हैं, ताकि बड़े पर्दे पर पहले जैसा प्रभाव छोड़ सकें। लेकिन ना तो फिल्म में और ना ही उनकी रियल लाइफ अपीयरेंस में वैसी फिटनेस लोगों को देखने को मिली। वहीं, सुपरस्टार की यह फिल्म ‘सिकंदर’ भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई और उसे खास रिस्पॉन्स नहीं मिला।
लेकिन अब एक बार फिर से भाईजान ने अपने लेटेस्ट लुक से सभी का ध्यान खींच लिया है और फैन्स के दिलों को जीत लिया है।
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सलमान खान की एक नई तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह पहले से कहीं ज्यादा फिट और स्मार्ट नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद सलमान की फैन आर्मी खुशी से झूम उठी है और सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। फैन्स अब उन्हें बड़े पर्दे पर भी इसी फिट अवतार में दोबारा देखने की उम्मीद जता रहे हैं।














