न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड ने लॉरेंस के लिए लिखी यह पोस्ट, मिस इंडिया बनीं निकिता ने की ऐश्वर्या की तारीफ

सुपरस्टार सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी कई सालों से चली आ रही है। बिश्नोई गैंग कई बार सलमान पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 17 Oct 2024 2:12:36

2 News : सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड ने लॉरेंस के लिए लिखी यह पोस्ट, मिस इंडिया बनीं निकिता ने की ऐश्वर्या की तारीफ

सुपरस्टार सलमान खान और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी कई सालों से चली आ रही है। बिश्नोई गैंग कई बार सलमान पर जानलेवा हमले का प्लान बना चुका है। हाल ही इसी गैंग ने पोलिटिशियन बाबा सिद्धिकी की हत्या कर दी। बाबा और सलमान की फैमिली में काफी नजदीकी संबंध थे। ऐसे में अब सलमान पर भी खतरा मंडरा रहा है। इस बीच सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने लॉरेंस की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। सोमी अक्सर सलमान के खिलाफ बयान देती हैं। सोमी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट शेयर की है।

सोमी ने लॉरेंस की तस्वीर पोस्ट करते हुए नोट में लिखा, “ये लॉरेंस बिश्नोई के लिए एक डायरेक्ट मैसेज है : नमस्ते, लॉरेंस भाई, सुना भी है और देखा भी है कि आप जेल से भी जूम कॉल कर रहे हो, तो मुझे कुछ बातें करनी हैं। कृपया करके मुझे बताएं कि ये कैसे हो सकता है? हमारी पूरी दुनिया में सबसे पसंद की जगह राजस्थान है। हम आपके मंदिर आना चाहते हैं पूजा के लिए पर पहले आपसे जूम कॉल हो जाए और कुछ बातें तय हो जाएं पूजा के बाद। फिर यकीन मानिए कि ये आपके फायदे की बातें हैं। अपना मोबाइल नंबर दे दीजिए बड़ा एहसान होगा आपका। शुक्रिया।”

बता दें कि सलमान और सोमी का साल 1999 में ब्रेकअप हुआ था। इसके बाद सोमी अमेरिका मूव कर गई थीं और तब से वहीं हैं। सोमी राइटर, फिल्ममेकर, मॉडल और एक्टिविस्ट भी हैं। सोमी ने 90 के दशक में 8-10 हिंदी फिल्मों में काम किया था। दूसरी ओर, सलमान पर फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान काला हिरण को मारने का आरोप लगा था। बिश्नोई समाज में काले हिरण को बहुत पवित्र माना जाता है। इसके बाद से बिश्नोई गैंग सलमान को कई बार धमकी दे चुकी है। गैंग ने अप्रैल में सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग तक भी करवाई थी। लॉरेंस अभी साबरमती जेल में हैं।

उज्जैन की निकिता पोरवाल अब मिस वर्ल्ड 2024 में करेंगी भारत को रिप्रजेंट

मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वालीं थिएटर आर्टिस्ट निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीत लिया है। निकिता अब Miss World प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। निकिता को यह ताज फेमिना मिस इंडिया 2023 की विजेता नंदिनी गुप्ता ने पहनाया। इस इवेंट का आयोजन मुंबई के वर्ली में किया गया, जिसमें देशभर से कई सेलिब्रिटीज और फैशन आइकॉन शामिल हुए। निकिता ने प्रतियोगिता में ऐश्वर्या राय बच्चन की तारीफों के पूल बांधे।

निकिता ने कहा कि उन्हें ऐश्वर्या परफेक्ट ब्यूटी और इंटेलिजेंट पर्सनैलिटी लगती हैं। ऐश्वर्या मॉडर्न होने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति को भी साथ लेकर चलती हैं। निकिता पेट्रो-केमिकल व्यवसायी अशोक पोरवाल की बेटी हैं। निकिता ने बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। निकिता को पेंटिंग, लेखन और फिल्में देखने का शौक है। निकिता ने 18 साल की उम्र में ही टीवी शो की होस्ट के रूप में करिअर शुरू कर दिया था।

उन्होंने कई नेशनल और इंटरनेशनल मंचों पर ड्रामा भी प्ले किया है। कई स्टेज शो के लिए स्क्रिप्ट लिखी है। उनकी फिल्म ‘चंबल पार’ जल्द ही इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित होने वाली है, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था। निकिता ने साल 2022 में ‘रामलीला’ में ‘मां सीता’ का भी रोल प्ले किया था। निकिता बॉलीवुड में आकर अपना सपना जीना चाहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री